logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नेतरहाट घाटी के जंगलों में विगत 10 दिनों से धधक रही आग, अब मुख्य बाजार के करीब पहुंचीं लपटें* लातेहार जिला अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की घाटी पिछले 10 दिनों से भीषण आग की चपेट में है। जंगल में लगी आग लगातार फैलती जा रही है और अब इसका असर आसपास के गांवों के साथ-साथ मुख्य बाजार क्षेत्र तक भी पहुंच गया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेतरहाट के मुख्य बाजार से अब आग की लपटें साफ देखी जा रही हैं। बाजार से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर ही जंगल धधक रहा है, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। हवा का एक हल्का झोंका भी जंगल में लगी आग के धुएं और चिंगारी रिहायशी इलाकों तक पहुंचा सकती है।ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के 10 दिन बाद भी वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। आग धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है, जिससे जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका बढ़ती जा रही है। आग की चपेट में आकर जंगलों को भारी नुकसान हुआ है और मवेशियों के चारे का संकट भी गहरा गया है। वहीं धुएं और चिंगारियों के कारण गांवों और बाजार क्षेत्र में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी और सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे इसे काबू में लाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं दिख रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम भेजकर आग पर काबू पाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह आग बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

2 hrs ago
user_Manoj dutt dev
Manoj dutt dev
Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
2 hrs ago

*नेतरहाट घाटी के जंगलों में विगत 10 दिनों से धधक रही आग, अब मुख्य बाजार के करीब पहुंचीं लपटें* लातेहार जिला अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट की घाटी पिछले 10 दिनों से भीषण आग की चपेट में है। जंगल में लगी आग लगातार फैलती जा रही है और अब इसका असर आसपास के गांवों के साथ-साथ मुख्य बाजार क्षेत्र तक भी पहुंच गया है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेतरहाट के मुख्य बाजार से अब आग की लपटें साफ देखी जा रही हैं। बाजार से महज करीब 150 मीटर की दूरी पर ही जंगल धधक रहा है, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। हवा का एक हल्का झोंका भी जंगल में लगी आग के धुएं और चिंगारी रिहायशी इलाकों तक पहुंचा सकती है।ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के 10 दिन बाद भी वन विभाग और

प्रशासन की ओर से कोई ठोस राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। आग धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है, जिससे जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका बढ़ती जा रही है। आग की चपेट में आकर जंगलों को भारी नुकसान हुआ है और मवेशियों के चारे का संकट भी गहरा गया है। वहीं धुएं और चिंगारियों के कारण गांवों और बाजार क्षेत्र में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी और सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे इसे काबू में लाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी पहल नहीं दिख रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम भेजकर आग पर काबू पाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह आग बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • लातेहार: सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुद्दा जनता को भ्रमित करने के लिए उठाया जा रहा है और इसे राजनीतिक प्रोपगेंडा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण के पक्ष में है और इस विषय पर स्पष्ट नीति रखती है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बिल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    लातेहार: सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मुद्दा जनता को भ्रमित करने के लिए उठाया जा रहा है और इसे राजनीतिक प्रोपगेंडा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण के पक्ष में है और इस विषय पर स्पष्ट नीति रखती है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बिल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, महिला जिलाध्यक्ष अनीता देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • बरवाडीह(लातेहार) । बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के नजदीक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अतिरिक्त भवन (टू एसीआर ) निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने लगाते हुए जांच की मांग कर दिया है। कुछ दिन पूर्व संवेदक व संबंधित अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि काम में सुधार लाया जाएगा लेकिन सुधार नहीं लाया गया। डोर लेवल की ढलाई व जोड़ाई कार्य में भारी अनियमितता देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि ढलाई का मसाला दो तगाड़ी सीमेंट छः तगाड़ी बालू चार तगाड़ी छरी मिलाकर छज्जे व कॉपर बीम की ढलाई की जा रही है, सबसे बड़ी बात कि कॉपर की ढलाई बिना सरिया के दो से तीन इंच की ढलाई की गई है। इस तरह के घटिया कार्य से भवन का टिकाउपन और मजबूती बिल्कुल ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहां कि निर्माण कार्य व ढलाई मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और यह भवन छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।उन्होंने संबंधित विभाग और संवेदक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    बरवाडीह(लातेहार) । बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड के नजदीक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अतिरिक्त भवन (टू एसीआर ) निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने लगाते हुए जांच की मांग कर दिया है। कुछ दिन पूर्व संवेदक व संबंधित अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि काम में सुधार लाया जाएगा लेकिन सुधार नहीं लाया गया। डोर लेवल की ढलाई व जोड़ाई कार्य में भारी अनियमितता देखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि ढलाई का मसाला दो तगाड़ी सीमेंट छः तगाड़ी बालू चार तगाड़ी छरी मिलाकर छज्जे व कॉपर बीम की ढलाई की जा रही है, सबसे बड़ी बात कि कॉपर की ढलाई बिना सरिया के दो से तीन इंच की ढलाई की गई है। इस तरह के घटिया कार्य से भवन का टिकाउपन और मजबूती बिल्कुल ही नहीं रहेगी। उन्होंने कहां कि निर्माण कार्य व  ढलाई मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और यह भवन छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।उन्होंने संबंधित विभाग और संवेदक  पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने जिले के उपायुक्त संदीप कुमार से कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Ashok Singh bhugta
    1
    Post by Ashok Singh bhugta
    user_Ashok Singh bhugta
    Ashok Singh bhugta
    Insurance Agent रेंची•
    9 hrs ago
  • Post by MUKESH NATH
    1
    Post by MUKESH NATH
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ग्रामीण बोले आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर होने की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहता है
    1
    ग्रामीण बोले आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर होने की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहता है
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Altamas Rja
    1
    Post by Altamas Rja
    user_Altamas Rja
    Altamas Rja
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • महुआडार के एट भट्ठा संचालक बलराम साहू का खतियान सहित खाता बही वाद विवाद एकत्रित कर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया अनुमंडल पदाधिकारी महुआडार विपिन कुमार दुबे ने
    1
    महुआडार के एट भट्ठा संचालक बलराम साहू का खतियान सहित खाता बही वाद विवाद एकत्रित कर मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया अनुमंडल पदाधिकारी महुआडार विपिन कुमार दुबे ने
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.