logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_राजू काँकोरिया खण्डार
राजू काँकोरिया खण्डार
Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Bhagwan sharma
    1
    Post by Bhagwan sharma
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित आलनपुर मंडी रोड पर अग्रवाल समाज की ओर से महिलाओं द्वारा मनाया गया फागोत्सव। जिसमें महिलाएं भजनों पर झूमी एवं रंग गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया।
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित आलनपुर मंडी रोड पर अग्रवाल समाज की ओर से महिलाओं द्वारा मनाया गया फागोत्सव। जिसमें महिलाएं भजनों पर झूमी एवं रंग गुलाल लगाकर फागोत्सव मनाया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • *93 लाख पेंशन लाभार्थियों की पेशन को लेकर विधानसभा गरजे बूंदी विधायक* *स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से उठाया मुद्दा* आज बूंदी विधायक श्री हरिमोहन शर्मा ने प्रदेश के लगभग 93 लाख पेंशन लाभार्थियों के लिए पेंशन को लेकर पुरजोर आवाज उठाई ! शर्मा ने सदन में कहा कि गत 4 माह से पेंशन लाभार्थियों को अपनी पेंशन नहीं मिली रही और सरकार के घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत राशि बढ़नी थी वह नहीं बढ़ाई गई 2 साल होने के बावजूद भी पेंशन लाभार्थियों को मात्र 1250 रूपये की राशि मिल रही हैं ! वह भी प्रतिमाह नहीं आ रही हैं ! मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी ने प्रति उत्तर देने का प्रयास किया लेकिन वह जवाबदेही प्रति उत्तर देने में असफल रहें ! *विधायक कार्यालय, बूंदी*
    1
    *93 लाख पेंशन लाभार्थियों की पेशन को लेकर विधानसभा गरजे बूंदी विधायक*
*स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से उठाया मुद्दा*
आज बूंदी विधायक श्री हरिमोहन शर्मा ने प्रदेश के लगभग 93 लाख पेंशन लाभार्थियों के लिए पेंशन को लेकर पुरजोर आवाज उठाई ! शर्मा ने सदन में कहा कि गत 4 माह से पेंशन लाभार्थियों को अपनी पेंशन नहीं मिली रही और सरकार के घोषणा पत्र में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत राशि बढ़नी थी वह नहीं बढ़ाई गई 2 साल होने के बावजूद भी पेंशन लाभार्थियों को मात्र 1250 रूपये की राशि मिल रही हैं ! वह भी प्रतिमाह नहीं आ रही हैं !
मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी ने प्रति उत्तर देने का प्रयास किया लेकिन वह जवाबदेही प्रति उत्तर देने में असफल रहें ! 
*विधायक कार्यालय,  बूंदी*
    user_कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    Farmer मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा, 25 फ़रवरी/ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फ़रवरी 2025 से चल रहा मजदूरों का धरना आज 373 वे दिन भी जारी रहा। धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया। धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे जानकारी देते हुए कामरेड महावीर प्रसाद ने बताया कि धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 895 मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल है। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड केदार जोशी कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची रेशमा देवी कैलाशी बाई रहीसा बानो राजू वर्मा निर्मला बाई ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का फैक्ट्री की तरफ 28 साल से बकाया वेतन 18%ब्याज सहित भुगतान नहीं किया जाता तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवा कर रहेंगे सरकार ने मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर फैक्ट्री की करोड़ों रुपयो की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया है फैक्ट्री की जमीन सरकार के पास है मजदूरों का बकाया वेतन सरकार को भुगतान करना है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की शर्तों को लागू करके बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम सरकार से करवाकर रहेंगे। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मजदूर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में उपस्थित रहे सभी ने बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अशोकसिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड अब्दुल सलाम कॉमरेड मलखान सिंह यादव कामरेड गुलाबशंकर कामरेड मंगलसिंह कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड शिवकुमार कामरेड लक्ष्मीकांत, रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रहीसा बानो सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ता और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं के साथ साथ धरने व प्रदर्शन में कोटा शहर के आमजन मौजूद रहे।
    1
    कोटा, 25 फ़रवरी/ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फ़रवरी 2025 से चल रहा मजदूरों का धरना आज 373 वे दिन भी जारी रहा।
धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया।
धरने में उपस्थित मजदूरों की उपस्थिति के बारे जानकारी देते हुए कामरेड महावीर प्रसाद ने बताया कि धरने पर यूनियन के रजिस्टर में 895 मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल है।
धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड केदार जोशी कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह महिला मजदूर नेता कामरेड पुष्पा खींची रेशमा देवी कैलाशी बाई रहीसा बानो राजू वर्मा निर्मला बाई ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का फैक्ट्री की तरफ 28 साल से बकाया वेतन 18%ब्याज सहित भुगतान नहीं किया जाता तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान करवा कर रहेंगे सरकार ने मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर फैक्ट्री की करोड़ों रुपयो की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया है फैक्ट्री की जमीन सरकार के पास है मजदूरों का बकाया वेतन सरकार को भुगतान करना है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की शर्तों को लागू करके बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम सरकार से करवाकर रहेंगे।
इस दौरान धरने व प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मजदूर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में उपस्थित रहे सभी ने बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अशोकसिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड अब्दुल सलाम कॉमरेड मलखान सिंह यादव कामरेड गुलाबशंकर कामरेड मंगलसिंह कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड शिवकुमार कामरेड लक्ष्मीकांत,  रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई रहीसा बानो सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ता और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं के साथ साथ धरने व प्रदर्शन में कोटा शहर के आमजन मौजूद रहे।
    user_मुरारीलाल बैरवा इटावा
    मुरारीलाल बैरवा इटावा
    Voice of people पीपल्दा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गंगापुर सिटी फागोत्सव समारोह में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं, अग्रवाल धर्मशाला में रंगारंग आयोजन Gangapur City। होली पर्व के उपलक्ष्य में तहसील अग्रवाल महिला मंडल, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को भव्य फागोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर्य ने की। महामंत्री श्रीमती मिथिलेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला अध्यक्ष रेखा गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम एवं श्रीमती पदमा देवी द्वारा महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने होली के पारंपरिक उत्सव को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। फागोत्सव के दौरान फूलों और रंगों से होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंगमय और आनंदमय हो उठा। भजन मंडली ने होली के पारंपरिक और भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर प्रस्तुत की गई मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह में जिले की तीनों इकाइयों की महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिरस और उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। अंत में संयोजक ललिता मंगल, सुनीता गुप्ता, अंजू जिंदल एवं नीलम बंसल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। फागोत्सव समारोह ने अग्रवाल समाज की महिलाओं में आपसी प्रेम, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ किया।
    1
    गंगापुर सिटी फागोत्सव समारोह में होली गीतों पर झूमीं महिलाएं, अग्रवाल धर्मशाला में रंगारंग आयोजन
Gangapur City। होली पर्व के उपलक्ष्य में तहसील अग्रवाल महिला मंडल, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को भव्य फागोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर्य ने की।
महामंत्री श्रीमती मिथिलेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रवाल महिला अध्यक्ष रेखा गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू मंगलम एवं श्रीमती पदमा देवी द्वारा महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने होली के पारंपरिक उत्सव को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।
फागोत्सव के दौरान फूलों और रंगों से होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंगमय और आनंदमय हो उठा। भजन मंडली ने होली के पारंपरिक और भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर प्रस्तुत की गई मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी का मन मोह लिया।
समारोह में जिले की तीनों इकाइयों की महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिरस और उत्साह से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील महिला मंडल की कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू गर्ग की विशेष भूमिका रही। उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
अंत में संयोजक ललिता मंगल, सुनीता गुप्ता, अंजू जिंदल एवं नीलम बंसल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। फागोत्सव समारोह ने अग्रवाल समाज की महिलाओं में आपसी प्रेम, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ किया।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    8 hrs ago
  • कुएं में गिरने से दो व्यक्ति हुए घायल, कुएं से मोटर खींचते समय हुआ हादसा सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल उमरी निवासी ओमप्रकाश व मानसिंह के रूप हुई पहचान प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल मानसिंह को किया जयपुर जांच के बाद डाक्टरों ने ओम प्रकाश को किया मृत घोषित मृतक के शव को रखवाया मोर्चरी में परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी
    1
    कुएं में गिरने से दो व्यक्ति हुए घायल,
कुएं से मोटर खींचते समय हुआ हादसा
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया जिला अस्पताल 
उमरी निवासी ओमप्रकाश व मानसिंह के रूप हुई पहचान 
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल मानसिंह को किया जयपुर 
जांच के बाद डाक्टरों ने ओम प्रकाश को किया मृत घोषित 
मृतक के शव को रखवाया मोर्चरी में 
परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम 
सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.