Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरगाह की हालत बदलेगी? लोगों से सहयोग की अपील! MTF NEWS Digital
MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
दरगाह की हालत बदलेगी? लोगों से सहयोग की अपील! MTF NEWS Digital
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा ब्रेकिंग!!! • खुलासा—खेरागढ़ में 765 केवी लाइन से तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार • आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, तमंचा और 2 कारतूस बरामद • तार काटने में इस्तेमाल औजार, मैक्स लोडर और करीब 1 कुंतल तार भी बरामद • पूछताछ में सामने आया—आरोपी एल्युमीनियम तार को गलाकर बेचते थे • साढ़े सात से आठ लाख रुपये की कीमत का लगभग 28 कुंतल तार हुआ था चोरी • चोरी के माल की रकम में से 2 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए • पकड़े गए तीनों आरोपी अलवर, राजस्थान के रहने वाले बताए गए • समाधी गांव के पास 765 केवी दौसा-घिरोर लाइन से तार काटने का मामला • खेरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला...1
- आगरा ताजगंज स्थित होटल ताज रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी कल दिनांक 17.09.2026 को शाम के समय थाना ताजगंज पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत एक होटल प्रबंधन द्वारा सूचना दी गई कि होटल को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होते ही एसीपी ताज सुरक्षा एवं थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर होटल परिसर की गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।सुरक्षा की दृष्टि से होटल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में चेकिंग जारी है। संबंधित ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाइट-यतेन्द्र सिंह नागर, एसीपी ताजसुरक्षा कमि0 आगरा। Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- सती माता मंदिर पर 11 हजार दीपों से जगमगाया धिमिश्री, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन फतेहाबाद। फतेहाबाद विधानसभा के धिमिश्री मंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धिमिश्री स्थित सती माता मंदिर पर रात्रि करीब 7 बजे भव्य एवं अलौकिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 11 हजार दीपक जलाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक छोटेलाल वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धिमिश्री मंडल अध्यक्ष मुकेश पचौरी ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सती माता मंदिर परिसर में एक साथ 11 हजार दीपक जलने से पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं देश की उन्नति की कामना की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अजय पाल, ग्राम प्रधान शिव शंकर झा, धिमिश्री प्रधान धनवान सिंह सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। 11 हजार दीपों से सती माता मंदिर परिसर का नजारा भव्य और आकर्षक दिखाई दिया।1
- फतेहाबाद में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के बाद तहसील रोड पर एक नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से फतेहाबाद-रिहावली मार्ग स्थित तहसील रोड पर रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। फतेहाबाद में गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के बाद तहसील रोड पर एक नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से फतेहाबाद-रिहावली मार्ग स्थित तहसील रोड पर रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। ब्रेकिंग न्यूज फतेहाबाद रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट जानकारी के अनुसार, गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। तभी तहसील रोड पर यह नीम का पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरते ही सड़क दोनों तरफ से बंद हो गई। अच्छी बात यह रही कि पेड़ की चपेट में कोई वाहन या व्यक्ति नहीं आया। पेड़ गिरने के कारण तहसील से आने वाले राहगीर और वकील काफी देर तक रास्ते में फंसे रहे। सड़क बंद होने से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। राहगीरों ने किसी तरह आसपास से निकलने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटाने और ट्रैफिक चालू करने की मांग की है।2
- आगरा एत्मादपुर में UGC रोल बैक को लेकर बड़ा प्रदर्शन! प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव | Agra News 🚨 आगरा के एत्मादपुर में UGC रोल बैक को लेकर धरना प्रदर्शन! प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव आगरा के एत्मादपुर में UGC के कथित प्रावधानों/नीतियों को रोल बैक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई, वहीं मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। देखिए A MISSION TV की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा और मौके पर क्या हुआ। 📍 स्थान: एत्मादपुर, आगरा 📺 A MISSION TV — खबर से असर तक #आगरा #एत्मादपुर #UGC #UGCRollBack #UGCProtest #Protest #BreakingNews #LatestNews #TopNews #AgraNews #Etmadpur #AmissionTV #आजादपत्रकार1
- आगरा के एत्मादपुर में UGC के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन! प्रदर्शनकारिओं व पुलिस के बीच झड़प...! 👉 आगरा के एत्मादपुर में UGC के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन! प्रदर्शनकारिओं व पुलिस के बीच झड़प...! 👉 एत्मादपुर के सवाई से शुरू होने वाली थी विरोध प्रदर्शन की यात्रा! पुलिस ने रास्ते में ही लगा दी रोक1
- शमसाबाद की विवाहिता की हरियाणा में संदिग्ध हालात में मौत,परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार सुबह तनाव का माहौल बन गया। हरियाणा से 23 साल की एक विवाहिता का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर शमसाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, पिनाहट क्षेत्र के क्योरी बीच का पुरा निवासी आशीष ने अपनी बेटी किरण की शादी करीब छह साल पहले शमसाबाद के शाहपुर गांव निवासी ललित से की थी। शादी के बाद किरण अपने पति के साथ हरियाणा के पलवल में रहती थी। दोनों वहीं काम करते थे। दंपती के दो बच्चे थे। इनमें से एक बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उनकी एक चार साल की बेटी है। बुधवार को पलवल में किरण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन किरण का शव लेकर शाहपुर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। बेटी का शव देखकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किरण के पिता आशीष का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शमसाबाद के थानाध्यक्ष सुरेंद्र राव ने बताया कि विवाहिता की मौत हरियाणा में हुई है। उसका पोस्टमार्टम भी वहीं किया गया है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- फ़िरोज़ाबाद में गलियों के निर्माण कार्य ना होने से महिलाएं सड़को पर उतरी किया हाईवे जाम फिरोजाबाद में वार्ड नंबर 29 स्थित बघेल कॉलोनी और प्रकाश नगर में खराब गलियों के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे क्षेत्रीय लोगों ने बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द गलियों का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगो का कहना है कि उनकी गलियां कई साल से खराब पड़ी हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के साथ बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिन गलियों का निर्माण पहले से प्रस्तावित नहीं था, वहां काम कराया जा रहा है, जबकि उनकी गलियों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। सम्बंधित शिकायत के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियो महापौर और क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया जा चुका है परन्तु किसी भी तरह स्थाई समाधान नहीं हुआ | उक्त लोगों का कहना है कि अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह आगे और बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगे | पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बेमुश्किल महिलाओं को समझाते हुए उन्हें आश्वासन दिया इसके बाद महिलाएँ सडक से हटी | Updated News-17/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना 🗳️ हाथरस के सिकंदरा राव में समाजवादी पार्टी का प्रचार सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। वीडियो में चुनावी माहौल और स्थानीय स्तर पर चल रहे जनसंपर्क अभियान की झलक देखने को मिल रही है। 📍 स्थान: सिकंदरा राव, हाथरस 🎥 A MISSION TV #Hathras #SikandraRao #SamajwadiParty #SP #Election2027 #UPPolitics #Sunita #AMissionTV1