logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा ब्रेकिंग!!! • खुलासा—खेरागढ़ में 765 केवी लाइन से तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार • आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, तमंचा और 2 कारतूस बरामद • तार काटने में इस्तेमाल औजार, मैक्स लोडर और करीब 1 कुंतल तार भी बरामद • पूछताछ में सामने आया—आरोपी एल्युमीनियम तार को गलाकर बेचते थे • साढ़े सात से आठ लाख रुपये की कीमत का लगभग 28 कुंतल तार हुआ था चोरी • चोरी के माल की रकम में से 2 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए • पकड़े गए तीनों आरोपी अलवर, राजस्थान के रहने वाले बताए गए • समाधी गांव के पास 765 केवी दौसा-घिरोर लाइन से तार काटने का मामला • खेरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला...

15 hrs ago
user_Gyadeen Verma
Gyadeen Verma
Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

आगरा ब्रेकिंग!!! • खुलासा—खेरागढ़ में 765 केवी लाइन से तार चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार • आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, तमंचा और 2 कारतूस बरामद • तार काटने में इस्तेमाल औजार, मैक्स लोडर और करीब 1 कुंतल तार भी बरामद • पूछताछ में सामने आया—आरोपी एल्युमीनियम तार को गलाकर बेचते थे • साढ़े सात से आठ लाख रुपये की कीमत का लगभग 28 कुंतल तार हुआ था चोरी • चोरी के माल की रकम में से 2 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए • पकड़े गए तीनों आरोपी अलवर, राजस्थान के रहने वाले बताए गए • समाधी गांव के पास 765 केवी दौसा-घिरोर लाइन से तार काटने का मामला • खेरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वक्त बदल गया, पर यादें आज भी ज़िंदा हैंआज न तो वह गाँव वैसा रहा, और कई घरों से दादा-दादी, नाना-नानी के वो साये भी चले गए। उनके जाने से वह आँगन सूना हो गया और वह पुराना दौर भी कहीं थम गया। आज हमारे हाथ में चमचमाता स्मार्टफोन तो है, पर वह सुकून नहीं है जो दादाजी की गोद में या नानी की कहानियों में हुआ करता था।बीते हुए वह पल भले ही लौटकर न आएं, पर जब भी हम अपनी आँखें बंद करते हैं, गाँव की वह मिट्टी, बुजुर्गों का वह दुलार और उस ज़माने की बेदाग खूबसूरती हमारे दिलों को छू जाती है। न्यूज़ का अंदाज़ बदल गया, पर ज़िंदगी का असली फलसफा तो उसी पुराने दौर में था। नाना-नानी का घर और बीती यादों की दास्तान गाँव का वह आँगन और दादा-दादी की छांव
    1
    वक्त बदल गया, पर यादें आज भी ज़िंदा हैंआज न तो वह गाँव वैसा रहा, और कई घरों से दादा-दादी, नाना-नानी के वो साये भी चले गए। उनके जाने से वह आँगन सूना हो गया और वह पुराना दौर भी कहीं थम गया। आज हमारे हाथ में चमचमाता स्मार्टफोन तो है, पर वह सुकून नहीं है जो दादाजी की गोद में या नानी की कहानियों में हुआ करता था।बीते हुए वह पल भले ही लौटकर न आएं, पर जब भी हम अपनी आँखें बंद करते हैं, गाँव की वह मिट्टी, बुजुर्गों का वह दुलार और उस ज़माने की बेदाग खूबसूरती हमारे दिलों को छू जाती है। न्यूज़ का अंदाज़ बदल गया, पर ज़िंदगी का असली फलसफा तो उसी पुराने दौर में था।
नाना-नानी का घर और बीती यादों की दास्तान गाँव का वह आँगन और दादा-दादी की छांव
    user_फिरोजाबाद न्यूज़ TIMES 24
    फिरोजाबाद न्यूज़ TIMES 24
    Local News Reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत पहाड़ी में डीएपी-यूरिया खाद का संकट, सरकारी समिति पर उपलब्धता न होने से किसान परेशान, बाजार में 2200 से 3000 रुपये में मिल रही महंगी खाद, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी सही रेट पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान, प्रशासन से लगाई गुहार राजाखेड़ा क्षेत्र में किसानों के सामने खाद का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत पहाड़ी के किसानों ने बताया कि सरकारी समिति के पास डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। बुवाई का समय चल रहा है और खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। बाजार से ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है, जो सरकारी रेट से कई गुना महंगी है। किसानों के अनुसार जो खाद सरकारी रेट पर 1350 रुपये में मिलनी चाहिए, वह बाजार में 2200 से 3000 रुपये तक बिक रही है। किसान रोज समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है अगर जल्द ही सही रेट पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगे, कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। किसानों ने जिला कलेक्टर और कृषि विभाग से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत पहाड़ी में डीएपी-यूरिया खाद का संकट, सरकारी समिति पर उपलब्धता न होने से किसान परेशान, बाजार में 2200 से 3000 रुपये में मिल रही महंगी खाद, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी सही रेट पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान, प्रशासन से लगाई गुहार राजाखेड़ा क्षेत्र में किसानों के सामने खाद का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत पहाड़ी के किसानों ने बताया कि सरकारी समिति के पास डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। बुवाई का समय चल रहा है और खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। बाजार से ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है, जो सरकारी रेट से कई गुना महंगी है। किसानों के अनुसार जो खाद सरकारी रेट पर 1350 रुपये में मिलनी चाहिए, वह बाजार में 2200 से 3000 रुपये तक बिक रही है। किसान रोज समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने चेतावनी दी है अगर जल्द ही सही रेट पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगे, कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। किसानों ने जिला कलेक्टर और कृषि विभाग से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
    1
    राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत पहाड़ी में डीएपी-यूरिया खाद का संकट, सरकारी समिति पर उपलब्धता न होने से किसान परेशान,

 बाजार में 2200 से 3000 रुपये में मिल रही महंगी खाद, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सही रेट पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान, प्रशासन से लगाई गुहार

राजाखेड़ा क्षेत्र में किसानों के सामने खाद का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

ग्राम पंचायत पहाड़ी के किसानों ने बताया कि सरकारी समिति के पास डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। बुवाई का समय चल रहा है और खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं।

बाजार से ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है, जो सरकारी रेट से कई गुना महंगी है। किसानों के अनुसार जो खाद सरकारी रेट पर 1350 रुपये में मिलनी चाहिए, वह बाजार में 2200 से 3000 रुपये तक बिक रही है। किसान रोज समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

किसानों ने चेतावनी दी है अगर जल्द ही सही रेट पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगे, कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।

किसानों ने जिला कलेक्टर और कृषि विभाग से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत पहाड़ी में डीएपी-यूरिया खाद का संकट, सरकारी समिति पर उपलब्धता न होने से किसान परेशान,
बाजार में 2200 से 3000 रुपये में मिल रही महंगी खाद, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सही रेट पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान, प्रशासन से लगाई गुहार
राजाखेड़ा क्षेत्र में किसानों के सामने खाद का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
ग्राम पंचायत पहाड़ी के किसानों ने बताया कि सरकारी समिति के पास डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। बुवाई का समय चल रहा है और खाद न मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं।
बाजार से ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है, जो सरकारी रेट से कई गुना महंगी है। किसानों के अनुसार जो खाद सरकारी रेट पर 1350 रुपये में मिलनी चाहिए, वह बाजार में 2200 से 3000 रुपये तक बिक रही है। किसान रोज समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
किसानों ने चेतावनी दी है अगर जल्द ही सही रेट पर डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगे, कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।
किसानों ने जिला कलेक्टर और कृषि विभाग से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Local News Reporter राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • फिरोजाबाद में विश्वकर्मा जयंती पर भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा लोगों का.
    1
    फिरोजाबाद में विश्वकर्मा जयंती पर भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा लोगों का.
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित फिरोजाबाद के पालिवाल हॉल में विश्वकर्मा जयन्ती एवं प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में लाभार्थियों को टूल किट, सिलाई मशीन एवं प्रोत्साहन उपहार वितरित किए गए | योजना के तहत पारंपरिक 11 ट्रेडों को बढ़ाकर अब 25 ट्रेड किया गया है। इनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री और सुनार जैसे पारंपरिक कार्यों के साथ मोबाइल व ऑटोमोबाइल मरम्मत,इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत, बिजली कार्य, कंप्यूटर मरम्मत और ब्यूटी पार्लर जैसे आधुनिक ट्रेड भी शामिल हैं। कार्यक्रम में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 525 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित की गई। साथ ही उनके बैंक खातों में ₹4,500 की राशि सीधे भेजी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार की मंशा महिलाओं और युवाओं के हाथों में हुनर देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की है। वहीं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लाभार्थियों से अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाकर आय बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार एवं उपायुक्त उद्योग संध्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    1
    विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित 
फिरोजाबाद के पालिवाल हॉल में विश्वकर्मा जयन्ती एवं प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में लाभार्थियों को टूल किट, सिलाई मशीन एवं प्रोत्साहन उपहार वितरित किए गए | योजना के तहत पारंपरिक 11 ट्रेडों को बढ़ाकर अब 25 ट्रेड किया गया है। इनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री और सुनार जैसे पारंपरिक कार्यों के साथ मोबाइल व ऑटोमोबाइल मरम्मत,इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत, बिजली कार्य, कंप्यूटर मरम्मत और ब्यूटी पार्लर जैसे आधुनिक ट्रेड भी शामिल हैं। कार्यक्रम में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 525 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित की गई। साथ ही उनके बैंक खातों में ₹4,500 की राशि सीधे भेजी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार की मंशा महिलाओं और युवाओं के हाथों में हुनर देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की है। वहीं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लाभार्थियों से अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाकर आय बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार एवं उपायुक्त उद्योग संध्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट 
नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा एत्मादपुर में UGC रोल बैक को लेकर बड़ा प्रदर्शन! प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव | Agra News 🚨 आगरा के एत्मादपुर में UGC रोल बैक को लेकर धरना प्रदर्शन! प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव आगरा के एत्मादपुर में UGC के कथित प्रावधानों/नीतियों को रोल बैक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई, वहीं मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। देखिए A MISSION TV की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा और मौके पर क्या हुआ। 📍 स्थान: एत्मादपुर, आगरा 📺 A MISSION TV — खबर से असर तक #आगरा #एत्मादपुर #UGC #UGCRollBack #UGCProtest #Protest #BreakingNews #LatestNews #TopNews #AgraNews #Etmadpur #AmissionTV #आजादपत्रकार
    1
    आगरा एत्मादपुर में UGC रोल बैक को लेकर बड़ा प्रदर्शन! प्रदर्शनकारियों और पुलिस में टकराव | Agra News

🚨 आगरा के एत्मादपुर में UGC रोल बैक को लेकर धरना प्रदर्शन! प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव
आगरा के एत्मादपुर में UGC के कथित प्रावधानों/नीतियों को रोल बैक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनातनी की स्थिति देखने को मिली।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई, वहीं मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
देखिए A MISSION TV की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए प्रदर्शनकारियों ने क्या कहा और मौके पर क्या हुआ।
📍 स्थान: एत्मादपुर, आगरा
📺 A MISSION TV — खबर से असर तक
#आगरा #एत्मादपुर #UGC #UGCRollBack #UGCProtest #Protest #BreakingNews #LatestNews #TopNews #AgraNews #Etmadpur #AmissionTV #आजादपत्रकार
    user_A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    Court reporter एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आगरा के एत्मादपुर में UGC के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन! प्रदर्शनकारिओं व पुलिस के बीच झड़प...! 👉 आगरा के एत्मादपुर में UGC के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन! प्रदर्शनकारिओं व पुलिस के बीच झड़प...! 👉 एत्मादपुर के सवाई से शुरू होने वाली थी विरोध प्रदर्शन की यात्रा! पुलिस ने रास्ते में ही लगा दी रोक
    1
    आगरा के एत्मादपुर में UGC के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन! प्रदर्शनकारिओं व पुलिस के बीच झड़प...!
👉 आगरा के एत्मादपुर में UGC के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन! प्रदर्शनकारिओं व पुलिस के बीच झड़प...!
👉 एत्मादपुर के सवाई से शुरू होने वाली थी विरोध प्रदर्शन की यात्रा! पुलिस ने रास्ते  में ही लगा दी रोक
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शमसाबाद की विवाहिता की हरियाणा में संदिग्ध हालात में मौत,परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार सुबह तनाव का माहौल बन गया। हरियाणा से 23 साल की एक विवाहिता का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर शमसाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, पिनाहट क्षेत्र के क्योरी बीच का पुरा निवासी आशीष ने अपनी बेटी किरण की शादी करीब छह साल पहले शमसाबाद के शाहपुर गांव निवासी ललित से की थी। शादी के बाद किरण अपने पति के साथ हरियाणा के पलवल में रहती थी। दोनों वहीं काम करते थे। दंपती के दो बच्चे थे। इनमें से एक बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उनकी एक चार साल की बेटी है। बुधवार को पलवल में किरण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन किरण का शव लेकर शाहपुर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। बेटी का शव देखकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किरण के पिता आशीष का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शमसाबाद के थानाध्यक्ष सुरेंद्र राव ने बताया कि विवाहिता की मौत हरियाणा में हुई है। उसका पोस्टमार्टम भी वहीं किया गया है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शमसाबाद की विवाहिता की हरियाणा में संदिग्ध हालात में मौत,परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गुरुवार सुबह तनाव का माहौल बन गया। हरियाणा से 23 साल की एक विवाहिता का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर शमसाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, पिनाहट क्षेत्र के क्योरी बीच का पुरा निवासी आशीष ने अपनी बेटी किरण की शादी करीब छह साल पहले शमसाबाद के शाहपुर गांव निवासी ललित से की थी। शादी के बाद किरण अपने पति के साथ हरियाणा के पलवल में रहती थी। दोनों वहीं काम करते थे।
दंपती के दो बच्चे थे। इनमें से एक बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उनकी एक चार साल की बेटी है। बुधवार को पलवल में किरण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन किरण का शव लेकर शाहपुर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। बेटी का शव देखकर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
किरण के पिता आशीष का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शमसाबाद के थानाध्यक्ष सुरेंद्र राव ने बताया कि विवाहिता की मौत हरियाणा में हुई है। उसका पोस्टमार्टम भी वहीं किया गया है। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    Physiotherapist फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आगरा ताजगंज स्थित होटल ताज रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी कल दिनांक 17.09.2026 को शाम के समय थाना ताजगंज पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत एक होटल प्रबंधन द्वारा सूचना दी गई कि होटल को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होते ही एसीपी ताज सुरक्षा एवं थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर होटल परिसर की गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।सुरक्षा की दृष्टि से होटल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में चेकिंग जारी है। संबंधित ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाइट-यतेन्द्र सिंह नागर, एसीपी ताजसुरक्षा कमि0 आगरा। Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    1
    आगरा ताजगंज स्थित होटल ताज रिसॉर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी 
कल दिनांक 17.09.2026 को शाम के समय थाना ताजगंज पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत एक होटल प्रबंधन द्वारा सूचना दी गई कि होटल को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त होते ही एसीपी ताज सुरक्षा एवं थाना ताजगंज पुलिस टीम द्वारा बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर होटल परिसर की गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।सुरक्षा की दृष्टि से होटल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में चेकिंग जारी है। संबंधित ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।बाइट-यतेन्द्र सिंह नागर, एसीपी ताजसुरक्षा कमि0 आगरा।
Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट 
नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना 🗳️ हाथरस के सिकंदरा राव में समाजवादी पार्टी का प्रचार सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। वीडियो में चुनावी माहौल और स्थानीय स्तर पर चल रहे जनसंपर्क अभियान की झलक देखने को मिल रही है। 📍 स्थान: सिकंदरा राव, हाथरस 🎥 A MISSION TV #Hathras #SikandraRao #SamajwadiParty #SP #Election2027 #UPPolitics #Sunita #AMissionTV
    1
    सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना
🗳️ हाथरस के सिकंदरा राव में समाजवादी पार्टी का प्रचार
सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।
वीडियो में चुनावी माहौल और स्थानीय स्तर पर चल रहे जनसंपर्क अभियान की झलक देखने को मिल रही है।
📍 स्थान: सिकंदरा राव, हाथरस
🎥 A MISSION TV
#Hathras #SikandraRao #SamajwadiParty #SP #Election2027 #UPPolitics #Sunita #AMissionTV
    user_A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    A MISSION TV ( ब्यूरो चीफ )
    Court reporter एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.