विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित फिरोजाबाद के पालिवाल हॉल में विश्वकर्मा जयन्ती एवं प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में लाभार्थियों को टूल किट, सिलाई मशीन एवं प्रोत्साहन उपहार वितरित किए गए | योजना के तहत पारंपरिक 11 ट्रेडों को बढ़ाकर अब 25 ट्रेड किया गया है। इनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री और सुनार जैसे पारंपरिक कार्यों के साथ मोबाइल व ऑटोमोबाइल मरम्मत,इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत, बिजली कार्य, कंप्यूटर मरम्मत और ब्यूटी पार्लर जैसे आधुनिक ट्रेड भी शामिल हैं। कार्यक्रम में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 525 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित की गई। साथ ही उनके बैंक खातों में ₹4,500 की राशि सीधे भेजी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार की मंशा महिलाओं और युवाओं के हाथों में हुनर देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की है। वहीं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लाभार्थियों से अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाकर आय बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार एवं उपायुक्त उद्योग संध्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |

- सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना 🗳️ हाथरस के सिकंदरा राव में समाजवादी पार्टी का प्रचार सिकंदरा राव क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान सुनीता गाय के साथ नजर आईं। प्रचार के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। वीडियो में चुनावी माहौल और स्थानीय स्तर पर चल रहे जनसंपर्क अभियान की झलक देखने को मिल रही है। 📍 स्थान: सिकंदरा राव, हाथरस 🎥 A MISSION TV #Hathras #SikandraRao #SamajwadiParty #SP #Election2027 #UPPolitics #Sunita #AMissionTV1
- प्राकृतिक खेती अपनाएं, घटाएं लागत और बढ़ाएं आमदनी कृषक गोष्ठी में मक्का और श्रीअन्न की उन्नत खेती के बताए तरीके, रासायनिक खाद-कीटनाशकों का प्रयोग कम करने पर जोर फतेहाबाद : खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर खर्च घटाने और आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय परिसर में कृषि विभाग की ओर से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27 के तहत कृषक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को मक्का और श्रीअन्न की उन्नत खेती के साथ प्राकृतिक एवं जैविक खेती के तौर-तरीके बताए गए। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए। इससे खेती की लागत कम करने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिल सकती है। किसानों को मक्का की बेहतर पैदावार के लिए आधुनिक तकनीक, फसल प्रबंधन और समयबद्ध कृषि कार्यों की जानकारी दी गई। श्रीअन्न की खेती के फायदे बताते हुए इसके उत्पादन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। किसानों ने खेती से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीक का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान ने की। संचालन सलीम अली खान ने किया। संयोजक एवं गोदाम प्रभारी राजवीर सिंह रहे। योगेश चौहान ने कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। इस दौरान अजय जादौन, मुनीश गुर्जर, महिपाल सिंह, जावेद खान, जितेश सोलंकी, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. सतेन्द्र कुमार भाटी, अजीत सिंह, कुलदीप शर्मा, भुवनेश गौतम, धीरज चौधरी और अजयकांत शर्मा मौजूद रहे।1
- *अयोध्या: प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी, युवती ने वीडियो जारी कर खोली पोल'प्रशासन और मायके वाले न करें परेशान, अपनी मर्जी से की है शादी' — युवती सावित्री ने लगाई गुहार* रुदौली (अयोध्या):थाना बाबाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत लोहटी सरैया नए पुरवा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों पूर्व फैली प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के कथित अपहरण की अफवाह पूरी तरह झूठी निकली है। असल में, प्रधान प्रतिनिधि सदन लाल निषाद की बालिग भतीजी सावित्री ने अपनी स्वेच्छा से गांव के ही एक युवक कुलदीप के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।अपहरण की झूठी कहानी के बीच अब खुद युवती सावित्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे मामले का खंडन किया है। वीडियो में उसने अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भावुक अपील करते हुए किसी को भी प्रताड़ित न करने की विनती की है।युवक पक्ष का आरोप: पुलिस कर रही है प्रताड़ितदूसरी ओर, इस मामले को लेकर लड़के (कुलदीप) के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक पक्ष का कहना है कि दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के बावजूद, स्थानीय पुलिस उन्हें बेवजह और काफी ज्यादा परेशान कर रही है।वीडियो जारी कर युवती ने साफ की स्थितिमामले को बढ़ता देख युवती सावित्री ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। जारी किए गए वीडियो संदेश में उसने साफ कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपनी मर्जी और पूरी चेतना के साथ कुलदीप को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने स्थानीय प्रशासन और अपने मायके पक्ष के लोगों से अनुरोध किया है कि इस विवाह के बाद युवक के परिवार या अन्य किसी भी व्यक्ति को कानूनी या मानसिक रूप से परेशान न किया जाए।1
- प्रतिमा का एक हाथ टूटा, ग्रामीणों ने पेड़ हटाने और मरम्मत कराने की उठाई मांग आंधी में नीम का पेड़ उखड़ा, बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त प्रतिमा का एक हाथ टूटा, ग्रामीणों ने पेड़ हटाने और मरम्मत कराने की उठाई मांग फतेहाबाद। गुरुवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान प्राथमिक विद्यालय पुरा ग्यासिया के परिसर में खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ जड़ समेत उखड़कर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से प्रतिमा का एक हाथ टूट गया और प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। गांव के चौकीदार उदय सिंह के अनुसार, गुरुवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान विद्यालय परिसर में खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़ गया और प्रतिमा के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय परिसर में गिरे पेड़ को तत्काल हटवाने की मांग की है, ताकि परिसर में आवागमन सुचारू हो सके। साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में खड़े अन्य बड़े पेड़ों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में तेज आंधी और बारिश के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।3
- आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल आगरा के खंदारी में युवक की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल1
- गणेश महोत्सव में भक्ति की धूम, शिवांगी प्रिया दीदी की कथा में उमड़े श्रद्धालु, 251 दीपों से हुई महाआरती1
- फ़िरोज़ाबाद में गलियों के निर्माण कार्य ना होने से महिलाएं सड़को पर उतरी किया हाईवे जाम फिरोजाबाद में वार्ड नंबर 29 स्थित बघेल कॉलोनी और प्रकाश नगर में खराब गलियों के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे क्षेत्रीय लोगों ने बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द गलियों का निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगो का कहना है कि उनकी गलियां कई साल से खराब पड़ी हैं। जगह-जगह गड्ढे होने के साथ बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिन गलियों का निर्माण पहले से प्रस्तावित नहीं था, वहां काम कराया जा रहा है, जबकि उनकी गलियों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। सम्बंधित शिकायत के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियो महापौर और क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया जा चुका है परन्तु किसी भी तरह स्थाई समाधान नहीं हुआ | उक्त लोगों का कहना है कि अगर जल्दी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह आगे और बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होंगे | पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बेमुश्किल महिलाओं को समझाते हुए उन्हें आश्वासन दिया इसके बाद महिलाएँ सडक से हटी | Updated News-17/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- गाजियाबाद में भाजपा बना रही सेवा संकल्प माह नमो पुस्तकालय के शुभारंभ कार्यक्रम मे लोनी पहुचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री बागपत सासंद डाक्टर सत्यपाल सिंह प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर देशभर मे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहै है, इस मौके पर कार्यक्रम आयोजन राहुल बैसला के साथ भाजपा नेता पूर्व सांसद बागपत डॉo सत्यपाल सिंह ने दीए जलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया।2
- सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं। दिल्ली में पेट के ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है।1