Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं। दिल्ली में पेट के ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है।
Star ToDay Samachar
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं। दिल्ली में पेट के ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *अयोध्या: प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी, युवती ने वीडियो जारी कर खोली पोल'प्रशासन और मायके वाले न करें परेशान, अपनी मर्जी से की है शादी' — युवती सावित्री ने लगाई गुहार* रुदौली (अयोध्या):थाना बाबाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत लोहटी सरैया नए पुरवा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों पूर्व फैली प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के कथित अपहरण की अफवाह पूरी तरह झूठी निकली है। असल में, प्रधान प्रतिनिधि सदन लाल निषाद की बालिग भतीजी सावित्री ने अपनी स्वेच्छा से गांव के ही एक युवक कुलदीप के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।अपहरण की झूठी कहानी के बीच अब खुद युवती सावित्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे मामले का खंडन किया है। वीडियो में उसने अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भावुक अपील करते हुए किसी को भी प्रताड़ित न करने की विनती की है।युवक पक्ष का आरोप: पुलिस कर रही है प्रताड़ितदूसरी ओर, इस मामले को लेकर लड़के (कुलदीप) के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक पक्ष का कहना है कि दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के बावजूद, स्थानीय पुलिस उन्हें बेवजह और काफी ज्यादा परेशान कर रही है।वीडियो जारी कर युवती ने साफ की स्थितिमामले को बढ़ता देख युवती सावित्री ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। जारी किए गए वीडियो संदेश में उसने साफ कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपनी मर्जी और पूरी चेतना के साथ कुलदीप को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने स्थानीय प्रशासन और अपने मायके पक्ष के लोगों से अनुरोध किया है कि इस विवाह के बाद युवक के परिवार या अन्य किसी भी व्यक्ति को कानूनी या मानसिक रूप से परेशान न किया जाए।1
- गाजियाबाद में भाजपा बना रही सेवा संकल्प माह नमो पुस्तकालय के शुभारंभ कार्यक्रम मे लोनी पहुचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री बागपत सासंद डाक्टर सत्यपाल सिंह प्रघानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर देशभर मे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहै है, इस मौके पर कार्यक्रम आयोजन राहुल बैसला के साथ भाजपा नेता पूर्व सांसद बागपत डॉo सत्यपाल सिंह ने दीए जलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया।2
- मेला श्री दाऊजी महाराज | भक्ति, परंपरा और सुरक्षा का अद्भुत संगम 🎉 मेला श्री दाऊजी महाराज | भक्ति, परंपरा और सुरक्षा का अद्भुत संगम 🙏✨ आज लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन के पश्चात जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा जी ने मीडिया बंधुओं से खास बातचीत की। अधिकारियों ने मेले की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की: ✨ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और पुलिस बल का कड़ा पहरा ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित महसूस करे। ✨ सुगम दर्शन एवं सुविधाएं: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ✨ भव्य एवं अनुशासित आयोजन: जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मेले को ऐतिहासिक, भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आइए, हम सब मिलकर इस पारंपरिक और ऐतिहासिक मेले में अनुशासन का परिचय दें और दाऊजी महाराज की कृपा प्राप्त करें।1
- आज दिनांक 18/9/2026 डंडेसरी गांव में फाइनल हो रहा है। अंतिम निर्णय रेफरी का होगा। गांव डंडेश्वरी में विशाल कबड्डी का आयोजन हो रहा है और आज फाइनल होगा आप लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। आज के मुख्य अतिथि सपा नेता एसपी सिंह सेंगर गांव डंडेश्वरी में उनका भविष्य स्वागत किया गया।4
- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित फिरोजाबाद के पालिवाल हॉल में विश्वकर्मा जयन्ती एवं प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वृहद टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की मौजूदगी में लाभार्थियों को टूल किट, सिलाई मशीन एवं प्रोत्साहन उपहार वितरित किए गए | योजना के तहत पारंपरिक 11 ट्रेडों को बढ़ाकर अब 25 ट्रेड किया गया है। इनमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री और सुनार जैसे पारंपरिक कार्यों के साथ मोबाइल व ऑटोमोबाइल मरम्मत,इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत, बिजली कार्य, कंप्यूटर मरम्मत और ब्यूटी पार्लर जैसे आधुनिक ट्रेड भी शामिल हैं। कार्यक्रम में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 525 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन एवं टूल किट वितरित की गई। साथ ही उनके बैंक खातों में ₹4,500 की राशि सीधे भेजी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं ओडीओपी योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सरकार की मंशा महिलाओं और युवाओं के हाथों में हुनर देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की है। वहीं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने लाभार्थियों से अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाकर आय बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सुदर्शन कुमार एवं उपायुक्त उद्योग संध्या सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। Updated News-18/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- हाथरस। 115वें श्री दाऊजी महाराज मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ किया गया। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने फीता काटकर हाथरस। 115वें श्री दाऊजी महाराज मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ किया गया। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने फीता काटकर, मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और मध्यस्थता 3.0 अभियान सहित विभिन्न कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन 18 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। देखिए पूरी खबर Salam India 24 पर। जनता की आवाज़, सच के साथ। #Hathras #ShriDaujiMaharajMela #VidhiSakshartaShivir #DistrictLegalServicesAuthority #LegalAid #LokAdalat #Mediation30 #HathrasNews #SalamIndia24 #BreakingNews #GroundReport1
- समस्याओं को लेकर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन.... महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, हाथरस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और जिला कार्यक्रम अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 18 हजार रुपये किए जाने की मांग की है। संघ का कहना है कि शासन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इससे कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने संविदा परिषद के नॉर्म्स के अनुसार न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय किए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा संघ ने जून से अगस्त 2025 तक एफआरएस नहीं करने के कारण रुके मानदेय और कुछ कार्यकर्ताओं के नौ माह के लंबित मानदेय का एरियर सहित भुगतान कराने की मांग की। जनवरी और फरवरी 2026 में जिन केंद्रों पर हॉट कुक्ड का पैसा भेजा गया था। वहां गेहूं-चावल उपलब्ध कराने, अक्टूबर 2024 से लंबित अन्नप्राशन और गोद भराई की धनराशि का भुगतान कराने तथा अधूरे आंगनबाड़ी भवनों को पूर्ण कराकर सुपुर्द करने की मांग भी की गई। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 26 जून 2026 को भी अधिकारियों से मुलाकात की गई थी, लेकिन अभी तक केवल एक समस्या का समाधान हुआ है। ज्ञापन में जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई है।1
- सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं। दिल्ली में पेट के ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है।1