अयोध्या में बड़ा हादसा जच्चा-बच्चा की मौत, निजी अस्पताल पर उठे सवाल अयोध्या में बड़ा हादसा जच्चा-बच्चा की मौत, निजी अस्पताल पर उठे सवाल अयोध्या शहर के बल्लाहाता रिकाबगंज स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महताबबाग, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी सोनी यादव (32 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती के समय डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने जांच के बाद बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे अस्पताल स्टाफ सोनी को लेबर रूम में ले गया। करीब एक घंटे बाद नवजात को परिजनों को सौंपते हुए बताया गया कि उसकी सांस नहीं चल रही है और उसे किसी शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाने को कहा गया। जब परिजन नवजात को डॉक्टर के पास ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन वापस अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सोनी यादव की हालत भी गंभीर है। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से नियावां स्थित आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप: सुरेश यादव का आरोप है कि प्रसव के समय न तो डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव अस्पताल में मौजूद थीं और न ही कोई अन्य योग्य डॉक्टर, बल्कि पूरे मामले को स्टाफ के भरोसे छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। कानूनी कार्रवाई: पीड़ित परिवार ने नगर कोतवाली में अस्पताल की डॉक्टर व अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़ा सवाल: क्या निजी अस्पतालों में प्रसव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में मानकों का पालन हो रहा है? यह घटना एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी पर सवाल खड़े करती है।
अयोध्या में बड़ा हादसा जच्चा-बच्चा की मौत, निजी अस्पताल पर उठे सवाल अयोध्या में बड़ा हादसा जच्चा-बच्चा की मौत, निजी अस्पताल पर उठे सवाल अयोध्या शहर के बल्लाहाता रिकाबगंज स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महताबबाग, बेनीगंज निवासी सुरेश यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी सोनी यादव (32 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती के समय डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव ने जांच के बाद बताया कि मां और
बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे अस्पताल स्टाफ सोनी को लेबर रूम में ले गया। करीब एक घंटे बाद नवजात को परिजनों को सौंपते हुए बताया गया कि उसकी सांस नहीं चल रही है और उसे किसी शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाने को कहा गया। जब परिजन नवजात को डॉक्टर के पास ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन वापस अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सोनी यादव की हालत भी गंभीर है। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से नियावां स्थित आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे भी
मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप: सुरेश यादव का आरोप है कि प्रसव के समय न तो डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव अस्पताल में मौजूद थीं और न ही कोई अन्य योग्य डॉक्टर, बल्कि पूरे मामले को स्टाफ के भरोसे छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। कानूनी कार्रवाई: पीड़ित परिवार ने नगर कोतवाली में अस्पताल की डॉक्टर व अन्य स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बड़ा सवाल: क्या निजी अस्पतालों में प्रसव जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में मानकों का पालन हो रहा है? यह घटना एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी पर सवाल खड़े करती है।
- ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता दलजीत नागवंशी अयोध्या। रामनगरी स्थित माधव सेवा सदन के पवित्र परिसर में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में विप्र बटुकों का निशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार भव्य रूप से संपन्न हुआ। चैत्र मास के पुण्य अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अभिभावक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच दर्जनों बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पंडित दिलीप राम त्रिपाठी मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में वर्णित 16 संस्कारों में यज्ञोपवीत संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार बालक के जीवन में शिक्षा, अनुशासन और ब्रह्मचर्य की शुरुआत का प्रतीक होता है। समारोह के संरक्षक एवं माधव सेवा सदन के पीठाधिपति जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज के सानिध्य में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात बालक को वेद अध्ययन का अधिकार प्राप्त होता है तथा उसे संयमित जीवन, गुरु के सानिध्य में रहकर ज्ञानार्जन और नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वीरेन्द्र कुमार वैदिक के आचार्यत्व में हुआ, जिसमें आचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय, आचार्य रवींद्र कुमार मिश्र, आचार्य नारायण जी महाराज, आचार्य दाशारथी, डॉ. श्याम नारायण मिश्र, आचार्य राधेश्याम मिश्र, आचार्य कृष्णानंद मिश्रा, पंडित जितेंद्र तिवारी सहित कई विद्वान आचार्यों ने वैदिक रीति से संस्कार सम्पन्न कराया। इस अवसर पर आचार्यों ने बटुकों को धर्म, आचार-विचार और संस्कारों की महत्ता से अवगत कराते हुए अनुशासित जीवन जीने तथा समाज व धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित रामानुज तिवारी, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित धर्मदत्त पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम शास्त्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत ओमप्रकाश मिश्र, सदस्य जय प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। अंत में सभी बटुकों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।4
- जनपद के थाना गोसाईगंज का मामलाआज बीती रात्रि 01.04.2026 पुलिस को सूचना मिली एक मोटरसाइकिल पर 03 संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर जा रहे हैं । जिस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी । इटकौली जंगल के पास इन लोगों को घेरा गया जहां पर ये पुलिस को देखकर भागने लगे । पुलिस की घेराबन्दी करने पर इन लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ में फायर किया जिसमें एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी । इन तीनों व्यक्ति की पहचान अफरोज पुत्र मो0 रफीक उम्र 28 वर्ष नि0 सिरवारा शरीकपुर थाना गोसाईगंज ,मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद नि0 सिरवारा गोसाईगंज तथा आजाद पुत्र कमरुद्दीन उम्र 52 वर्ष नि0 फतेहपुर सेंघऱ थाना गोसाईगंज के रुप में हुई । जिसमें अफरोज के पैर में गोली लगी है जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी जयसिंहपुर लाया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट3
- अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी। डूबते युवक की बचाई गई जान श्रध्दालु द्वारा व्यक्त किया गया आभार । अयोध्या। आज प्रातः लगभग 06:00 बजे अयोध्या के यात्रा घाट, संत तुलसीदास घाट पर स्नान के दौरान एक युवक अचानक जल बैरिकेटिंग के बाहर कूद गया, जिसके कारण वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा और उसकी जान खतरे में पड़ गई। डूब रहा युवक मोहन कुमार पुत्र राम प्रकाश दास, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी हाजीपुर थाना बरौनी, जिला बेगूसराय, राज्य बिहार का रहने वाला है। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल अखिलेश यादव ने अदम्य साहस, सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए बिना एक क्षण गंवाए तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही क्षणों में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। बचाव के बाद युवक को सुरक्षित घाट पर लाकर उसकी स्थिति सामान्य कराई गई। घटना के समय उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की साहसिकता, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण एक बार फिर यह दर्शाता है कि अयोध्या जल पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर समय पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। सरयू तट पर तैनात जल पुलिस की यह मुस्तैदी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए महिला आरक्षी का आभार व्यक्त किया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।1
- प्रयागराज नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ1
- ब्रेकिंग अयोध्या. जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी. शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद4
- welcome1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- अयोध्या। जनपद अयोध्या में जाम के से निजात दिलाने के लिए शहर में गरजा बुलडोजर,ग्राउंड जीरो पर उतरे प्राशसनिक आला अधिकारी। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक एपी सिंह और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। चौक से फतेहगंज तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को जब्त किया गया। दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की तैयारी। एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी के अनुसार रोस्टर बनाकर नियमित अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल के साथ मिलकर स्थायी समाधान निकालने की योजना। राम मंदिर के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या से जाम की समस्या बढ़ी, उसी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया। अभियान के तहत सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, नगर निगम का प्रवर्तन दल व नगर कोतवाल अश्वनी पांडे भी अपने टीम के साथ रहे मौजूद।2