पाली के हाउसिंग बोर्ड स्थित सेठ मुरलीधर जमनादास बारदान वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही परिसर को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पौधों की नियमित देखभाल, पानी देने और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य जूंजाराम पटेल ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और परिसर में पौधों की देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधों को नियमित पानी देने, उनकी सुरक्षा करने और दूसरों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह परिहार, चंद्र प्रकाश अगनानी, मीठालाल चांवरिया, भगवान दास बाबानी, जया करमचंदानी, रेखा हाटडिया, युजवेंद्र खेमलानी, मंजू बालोटिया, कमला देवी, सुनीता कुमावत, भागीरथ सिंह और संजय सेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पाली के हाउसिंग बोर्ड स्थित सेठ मुरलीधर जमनादास बारदान वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही परिसर को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पौधों की नियमित देखभाल, पानी देने और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य जूंजाराम पटेल ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और परिसर में पौधों की देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधों को नियमित पानी देने, उनकी सुरक्षा करने और दूसरों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह परिहार, चंद्र प्रकाश अगनानी, मीठालाल चांवरिया, भगवान दास बाबानी, जया करमचंदानी, रेखा हाटडिया, युजवेंद्र खेमलानी, मंजू बालोटिया, कमला देवी, सुनीता कुमावत, भागीरथ सिंह और संजय सेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ब्यावर रास थाने में तैनात ASI राकेश कुमार शर्मा की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत ASI राकेश कुमार शर्मा की पहचान एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और मिलनसार अधिकारी के रूप में थी। इस दुखद दुर्घटना की जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पूरे पुलिस महकमे में शोक छाया हुआ है।1
- पाली के हाउसिंग बोर्ड स्थित सेठ मुरलीधर जमनादास बारदान वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही परिसर को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पौधों की नियमित देखभाल, पानी देने और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य जूंजाराम पटेल ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और परिसर में पौधों की देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधों को नियमित पानी देने, उनकी सुरक्षा करने और दूसरों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह परिहार, चंद्र प्रकाश अगनानी, मीठालाल चांवरिया, भगवान दास बाबानी, जया करमचंदानी, रेखा हाटडिया, युजवेंद्र खेमलानी, मंजू बालोटिया, कमला देवी, सुनीता कुमावत, भागीरथ सिंह और संजय सेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- राजस्थान के जैतारण में रास थाना क्षेत्र की टुकड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) राकेश शर्मा को शनिवार को पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शुक्रवार शाम बलाडा स्थित रिंग रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार सुबह उप जिला चिकित्सालय जैतारण में पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह को जैतारण पुलिस थाने लाया गया, जहां पुलिस विभाग की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान अधिकारियों, पुलिस जवानों और उपस्थित जनसमूह ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव, खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र स्थित पेहल गांव के लिए रवाना किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान निमाज, बर, सेंदड़ा, झाला की चौकी और ब्यावर सहित कई स्थानों पर लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर पुष्पवर्षा की तथा "राकेश शर्मा अमर रहें" के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। कई लोग हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा के साथ चले। पैतृक गांव पेहल पहुंचने पर हजारों लोगों की भीड़ की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी और राजकीय सम्मान के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत एएसआई राकेश शर्मा ने निमाज पुलिस चौकी से कांस्टेबल के रूप में अपना सेवा सफर शुरू किया था और अपनी मेहनत तथा कर्तव्यनिष्ठा के बल पर हेड कांस्टेबल और फिर एएसआई पद तक पहुंचे। उन्होंने बर और सेंदड़ा सहित कई पुलिस थानों एवं चौकियों में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। उन्हें एक बेहद ईमानदार, विनम्र और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में याद किया गया, जिन्होंने पुलिस के ध्येय वाक्य "अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास" को अपनी कार्यशैली में पूरी तरह चरितार्थ किया।1
- पाली के जैतारण क्षेत्र में दिवंगत सहायक उप निरीक्षक (ASI) श्री राकेश कुमार शर्मा की अंतिम यात्रा के दौरान उन्हें भावपूर्ण एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्वर्गीय शर्मा को नमन करने और अंतिम विदाई देने के लिए ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों, जनसेवकों तथा समाज के सम्मानित नागरिकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।1
- जैतारण के महर्षि गौतम आश्रम में श्री 1008 परम श्रद्धेय चैतन्य स्वामी अवधेशानंद बाल ब्रह्मचारी जी महाराज 'ब्रह्म ऋषि दातादयाल' के आगमन पर समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गुलाबी फूलों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी महाराज ने महर्षि गौतम जी, माता अहिल्याबाई और देवों के देव महादेव जी की पूजा-अर्चना की तथा समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज को प्रगति का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान सुविख्यात साध्वी संतोष बाईसा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चौधरी, नाथूराम माली, प्रभुराम सिरवी और भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष कमलेश सोनी ने भी संत महात्मा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी, राष्ट्रीय सचिव सुखदेव तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा ताराचंद जी, पूर्व अध्यक्ष सरकार भंवरलाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष घेवर चन्द जी ठाकरवास, मुकेश जी शर्मा सेवरिया, किस्तुरचंद पंचारिया, शिक्षाविद भंवरलाल पंचारिया, पूर्व तहसीलदार गणपतलाल जोशी, राष्ट्रीय उप सचिव रामजीवन पंचारिया, पूर्व अध्यक्ष रतनलाल उपाध्याय, उपाध्यक्ष नेहरू लाल पंचारिया, संरक्षक रामनारायण, सचिव मुकेश कुमार उपाध्याय, पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय, पांचुलाल जोशी, राजेंद्र, महेन्द्र जोशी खराडी और सुशील जोशी सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- अजमेर के पीसांगन में विद्यालय के छात्रों के साथ हुई घटना के बाद प्रशासन ने कदम उठाया है। इस घटना के उपरांत पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों के बीच बैठक संपन्न हुई।3
- रास थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी टुकड़ा के प्रभारी एएसआई राकेश शर्मा के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद बर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बर गांव में पुलिस थाने के समीप एंबुलेंस पहुंचने पर रायपुर पुलिस वृत्ताधिकारी बंशीलाल पांडर, थाना प्रभारी पन्नालाल, पुलिसकर्मियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत एएसआई राकेश शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव को याद करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से अलवर के निकट स्थित उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।1
- भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर कस्बे में एक ज्वेलर्स शॉप का शटर लोहे के सरिए से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान में घुसे तीन चोर वहां रखे चांदी के जेवर और कैश चुराकर ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।1