जय सीताराम एस वीं एस कान्वेंट विद्यालय में फेयरवेल समारोह का आयोजन:छात्रों के सम्मान हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षकों का प्रेरक संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ एम एन पब्लिक स्कूल बीड़ के प्राचार्य श्रीमती रजनी पटेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। व डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण बोड़ाना जी ने मां सरस्वती जी को फूलों की माला अर्पित कर वन्दना की इस अवसर पर श्रीमती रजनी पटेल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनां दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त नैतिक शिक्षा, अनुशासन और ज्ञान उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एम एन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री लक्षमीनारायण बोड़ाना ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं की सुखमय जीवन की कामना करते हुए बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने का मार्गदर्शन किया बोड़ाना ने कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और मित्रता की अद्भुत मिसाल भी पेश की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कितनी भी ऊँचाई प्राप्त करें, अपने विद्यालय और गुरुजनों को सदैव याद रखें। एस वी एस कान्वेंट विद्यालय के डायरेक्टर श्री विजय शंकर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन विद्यालय परिवार के लिए गर्व और संवेदना दोनों से भरा है। उन्होंने विद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला बताया, जहाँ से विद्यार्थी जीवन मूल्यों, संस्कारों और नेतृत्व क्षमता को आत्मसात कर आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान, कक्षा 9 वीं, की छात्राओं ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर लक्ष्मीनारायण बोड़ाना और श्रीमती रजनी पटेल व अन्य अतिथियों का अभिनंदन भी किया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। #viralnews #treandingvideo #treanding #viralvideos #viralvideos

- खंडवा | पदमनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन का कहना है लड़की से सगाई हुई थी। जो टूट गई थी। उसी कारण वह दुःखी था और उसने फांसी लगा ली1
- सनावद/ श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन बिरला और जनप्रतिधियों ने किया। विधायक ने कहा कि हमें गर्व है कि महाविद्यालय का नामकरण अजेय योद्धा श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय किया गया है। महान योद्धा बाजीराव पेशवा ने राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय के विकास और विस्तार के लिए जनभागीदारी समिति ने सराहनीय कार्य किए हैं। महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच और परिसर का निर्माण किया गया है। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय की भूमि का कटाव रोकने के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य जारी है। विधायक ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कर चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रदेश की डॉ.मोहन यादव की सरकार महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। पूर्व संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का अवसर है। युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। शिक्षा के साथ नैतिकता का आधार भी जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने समिति के कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य इंदरसिंह पंवार,प्रो.केआर कुमेकर और दीपकसिंह परिहार ने अतिथियों का सत्कार किया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,अनिल अजमेरा,दीप्ति बंसल,रश्मि ठाकुर,अश्विनी चौधरी,संजय राठौर,रशीद जोया,श्याम ठाकुर,मोहित यादव,सुरेंद्रसिंह पंवार,नीलेश मालाकार,अज्जू राठौर, ओम वर्मा,आदित्य पंचोलिया,सुनील माली,सरोज इंगला,शुभम शर्मा,दुर्गेश परिहार,राहुल हिरोड़िया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अधिक जानकारी के लिए संपर्ककरें 98263930142
- मोबाईल के लिये छोटे बच्चे अपने भाई पर हातोड़े से हमला कर दिया भाई का कान बालबाल बचा माता पिता की लापरवाही से हो सकता था बोहत बड़ा नुक्सान गरिमत रही की बच्चा बचा गया1
- नरेंद्र मोदी ने अमेरिका पर जीरो टैरिफ लगाया है, और वहीं पर अमेरिका ने भारत पर 18 परसेंट का टैरिफ लगाया है। इससे होगा यहां के सीधा अमेरिका किसानों को फायदा पहुंचेगा और भारत का किसान बर्बाद हो जाएगा।1
- महू तहसील के अंतर्गत शांति नगर में एक आदिवासी परिवार को 17/1/2026 मकान तोड़ा और फरियादी ने एफआईआर 21/1/2026 को थाना किशनगंज महू में करवाई इसके बाद शासन ने आश्वासन दिया था । आरोपी देवेंद्र पवार ने पहले भी कई लोगों को बुरी तरह मारा और अन्य जगह भी शासकीय भूमि पर कब्जे किए है। इसके ऊपर 5 f.i.r पहले भी थाना किशनगंज में है। आज सर्व समाज ने फरियादी को घर के अंदर दाखिल करवाया इतने दिनों से परिवार कड़कती ठंड में बाहर था आरोपी ने गेट लगवा कर ताला लगवा दिया था। आज सर्व समाज ने परिवार को घर के अंदर किया व उनका सामान अंदर करवाया। हम पूछना चाहते हैं प्रशासन से क्या ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को1
- खरगोन में चलती वैन बनी आग का गोला आग का गोला बनी वैन, बाल-बाल बचे लोग वैन जलकर खाक1
- खंडवा। कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने मध्य प्रदेश के बजट को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बजट पर संकेत देते हुए कहा कि प्रदेश का बजट देश के बजट पर ही आधारित होगा। क्योंकि भारत सरकार ने इसे सर्व समावेशी बनाया है और हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। भारत सरकार के इस बजट का हम स्वागत करते हैं।1
- महू मे नहीं थम रहा दूषित पानी का कहर अभी हाली मे दूषित पानी से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी थी उसके बाद भी प्रसान नहीं सुदरा अब महू के सिंदि कॉलोनी मे आ रहा है दूषित पानी प्रसासन कब जागेगा1
- महू तहसील के अंतर्गत शांति नगर में एक आदिवासी परिवार को 17/1/2026 मकान तोड़ा और फरियादी ने एफआईआर 21/1/2026 को थाना किशनगंज महू में करवाई इसके बाद शासन ने आश्वासन दिया था । आरोपी देवेंद्र पवार ने पहले भी कई लोगों को बुरी तरह मारा और अन्य जगह भी शासकीय भूमि पर कब्जे किए है। इसके ऊपर 5 f.i.r पहले भी थाना किशनगंज में है। आज सर्व समाज ने फरियादी को घर के अंदर दाखिल करवाया इतने दिनों से परिवार कड़कती ठंड में बाहर था आरोपी ने गेट लगवा कर ताला लगवा दिया था। आज सर्व समाज ने परिवार को घर के अंदर किया व उनका सामान अंदर करवाया। हम पूछना चाहते हैं प्रशासन से क्या ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति को खुलेआम रहना चाहिए निडर होकर गरीबों पर अत्याचार कर रहा है प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले इसे मामलों में इस पर कभी सारे मुकदमे दर्ज है सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए गरीब परिवार को न्याय की उम्मीद है प्रशासन इस पर कार्यवाही करेगा ।पूर्व में भी किसी वृद्धा महिला को मारते हुए इसका वीडियो सामने आया है प्रशासन को इस गुंडे और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति परकड़ी कार्रवाई करनी चाहिए1