सनावद/ श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन बिरला और जनप्रतिधियों ने किया। विधायक ने कहा कि हमें गर्व है कि महाविद्यालय का नामकरण अजेय योद्धा श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय किया गया है। महान योद्धा बाजीराव पेशवा ने राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय के विकास और विस्तार के लिए जनभागीदारी समिति ने सराहनीय कार्य किए हैं। महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच और परिसर का निर्माण किया गया है। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय की भूमि का कटाव रोकने के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य जारी है। विधायक ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कर चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रदेश की डॉ.मोहन यादव की सरकार महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। पूर्व संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का अवसर है। युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। शिक्षा के साथ नैतिकता का आधार भी जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने समिति के कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य इंदरसिंह पंवार,प्रो.केआर कुमेकर और दीपकसिंह परिहार ने अतिथियों का सत्कार किया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,अनिल अजमेरा,दीप्ति बंसल,रश्मि ठाकुर,अश्विनी चौधरी,संजय राठौर,रशीद जोया,श्याम ठाकुर,मोहित यादव,सुरेंद्रसिंह पंवार,नीलेश मालाकार,अज्जू राठौर, ओम वर्मा,आदित्य पंचोलिया,सुनील माली,सरोज इंगला,शुभम शर्मा,दुर्गेश परिहार,राहुल हिरोड़िया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अधिक जानकारी के लिए संपर्ककरें 9826393014
सनावद/ श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन बिरला और जनप्रतिधियों ने किया। विधायक ने कहा कि हमें गर्व है कि महाविद्यालय का नामकरण अजेय योद्धा श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय किया गया है। महान योद्धा बाजीराव पेशवा ने राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय के विकास और विस्तार के लिए जनभागीदारी समिति ने सराहनीय कार्य किए हैं। महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच और परिसर का निर्माण किया गया है। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय की भूमि का कटाव रोकने के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य जारी है। विधायक ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि महाविद्यालय के पहुंच मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कर चौड़ीकरण किया
जाएगा। प्रदेश की डॉ.मोहन यादव की सरकार महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। पूर्व संगठन मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का अवसर है। युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। शिक्षा के साथ नैतिकता का आधार भी जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय ने समिति के कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य इंदरसिंह पंवार,प्रो.केआर कुमेकर और दीपकसिंह परिहार ने अतिथियों का सत्कार किया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,अनिल अजमेरा,दीप्ति बंसल,रश्मि ठाकुर,अश्विनी चौधरी,संजय राठौर,रशीद जोया,श्याम ठाकुर,मोहित यादव,सुरेंद्रसिंह पंवार,नीलेश मालाकार,अज्जू राठौर, ओम वर्मा,आदित्य पंचोलिया,सुनील माली,सरोज इंगला,शुभम शर्मा,दुर्गेश परिहार,राहुल हिरोड़िया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। अधिक जानकारी के लिए संपर्ककरें 9826393014
- घटित लूट की घटना में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 309(4) बीएनएस एवं 25-ए आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों—असलम सैयद, मुकेश उर्फ गारदा, अनिल डावर एवं निवोद बड़ोले—से पूछताछ में 71,000 रुपये नकद, एक काला बैग एवं एक अवैध देशी पिस्टल जप्त की गई। घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन पूर्व से जप्त है। गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।1
- Khandwa : खंडवा पटाखा फैक्ट्री संचालक इमरान परियानी पर लगे रासुका; हिंदू जागरण मंच ने उठाई मांग, एडिशनल एसपी को सौपा ज्ञापन1
- बड़वानी। निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 12 से 15 फरवरी 2026 तक मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान, बड़वानी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में गोपाल काग ने टूर्नामेंट की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक राजन मंडलोई रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष रविंद्र कुलकर्णी और एएसपी धीरज बब्बर रहे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोइनुद्दीन खान और अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी मधुबाला अलावा विशेष रूप से मौजूद रहीं। विष्णु बनडे ने आयोजन की सराहना की। एएसपी धीरज बब्बर ने इसे शहर के लिए सकारात्मक बताया। विधायक मंडलोई ने यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब की प्रशंसा की। अंत में निमाड़ गोल्ड कप 2026 ट्रॉफी का अनावरण किया गया।1
- भारत का रक्षा बजट 2026-27 केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और सशक्त भविष्य की प्रतिज्ञा है। रक्षा बजट की खासियत जानिए कर्नल केवी कुबेर जी और ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह जी से... राजपथ न्यूज़ पर..1
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- इमरान प्रियानी पर लगे रासुका, हिंदूवादी संगठन ने उठाई मांग1
- मध्यप्रदेश के सागर जिले में ड्यूटी पर जा रही नर्स की गोली मारकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर जंगल में भागा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी1
- khandwa : खंडवा हरसूद के अंतर्गत आने वाले मंडला टांडा गांव के रहने वाले नारायण बबलू और पवन जावर थाना क्षेत्र के अमालपुरा सोलर प्लांट से काम करके घर जा रहे थे तभी सनखेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी इसके बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए 108 एंबुलेंस द्वारा खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।2
- जय सीताराम एस वीं एस कान्वेंट विद्यालय में फेयरवेल समारोह का आयोजन:छात्रों के सम्मान हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षकों का प्रेरक संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ एम एन पब्लिक स्कूल बीड़ के प्राचार्य श्रीमती रजनी पटेल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया। व डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण बोड़ाना जी ने मां सरस्वती जी को फूलों की माला अर्पित कर वन्दना की इस अवसर पर श्रीमती रजनी पटेल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनां दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त नैतिक शिक्षा, अनुशासन और ज्ञान उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के शिखर तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एम एन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री लक्षमीनारायण बोड़ाना ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं की सुखमय जीवन की कामना करते हुए बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने का मार्गदर्शन किया बोड़ाना ने कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और मित्रता की अद्भुत मिसाल भी पेश की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में उच्च पदों पर आसीन होकर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कितनी भी ऊँचाई प्राप्त करें, अपने विद्यालय और गुरुजनों को सदैव याद रखें। एस वी एस कान्वेंट विद्यालय के डायरेक्टर श्री विजय शंकर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन विद्यालय परिवार के लिए गर्व और संवेदना दोनों से भरा है। उन्होंने विद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला बताया, जहाँ से विद्यार्थी जीवन मूल्यों, संस्कारों और नेतृत्व क्षमता को आत्मसात कर आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान, कक्षा 9 वीं, की छात्राओं ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर लक्ष्मीनारायण बोड़ाना और श्रीमती रजनी पटेल व अन्य अतिथियों का अभिनंदन भी किया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। #viralnews #treandingvideo #treanding #viralvideos #viralvideos1