logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा* *स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम* प्रतापगढ़, 31 जुलाई। शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समुचित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलेभर में 1 से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों तथा ग्राम स्तर पर विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपानरू जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं” निर्धारित की गई है। अभियान के दौरान जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराने, छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा विटामिन-ए अनुपूरण को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि जिला स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्तनपान के महत्व पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एमसीएचएन दिवस, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता समिति तथा ग्राम पंचायत बैठकों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। साथ ही आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर स्तनपान के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगदीप खराड़ी ने बताया कि स्तनपान शिशु मृत्यु दर कम करने, कुपोषण की रोकथाम, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

2 hrs ago
user_Parmeshvar redash
Parmeshvar redash
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
2 hrs ago
e797607f-82cd-4d64-83db-c69faaed4118

*विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा* *स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम* प्रतापगढ़, 31 जुलाई। शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समुचित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलेभर में 1 से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों तथा ग्राम स्तर पर विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपानरू जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं” निर्धारित की गई है। अभियान के दौरान जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू कराने, छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा विटामिन-ए अनुपूरण को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि जिला स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्तनपान के महत्व पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एमसीएचएन दिवस, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता समिति तथा ग्राम पंचायत बैठकों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। साथ ही आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर संपर्क कर स्तनपान के लाभों के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगदीप खराड़ी ने बताया कि स्तनपान शिशु मृत्यु दर कम करने, कुपोषण की रोकथाम, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के दौरान आयोजित सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की । MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।
    1
    MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।
MP मन्दसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा पत्रकारों से औपचारिक मुलाकात कर चर्चा की ।
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • अरे वीडियो को लाइक करें कमेंट करें और शेयर करें बोतल गंज का रहने वाला लुक लाइक स्टाइल रणवीर सिंह हमारी वीडियो पसंद आए तो लाइक जरुर करें
    1
    अरे वीडियो को लाइक करें कमेंट करें और शेयर करें बोतल गंज का रहने वाला
लुक लाइक स्टाइल रणवीर सिंह हमारी वीडियो पसंद आए तो लाइक जरुर करें
    user_Sameer Khan
    Sameer Khan
    Mandi Agent मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    2
    धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन
धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    1
    मन्दसौर कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर और उनके साथियों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
दीपक गुर्जर एवं साथियों पर मुकदमा दर्ज
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश
नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था।
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Ajay chandravanshi
    Ajay chandravanshi
    Amphitheatre Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में आज ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ समारोह पूर्वक 1100 पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल विशिष्ट तिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा रहे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने की। इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विशेष अभियानों के तहत किसी ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में 1100 पेड़ एक साथ लगाना बहुत बड़ा काम है और यह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों व विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बड़ी बात है लेकिन पेड़ को पालना,सुरक्षित रखना, उसको बड़ा करना यह उससे भी बड़ी बात है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी व अध्यापक इन वृक्षों की देखभाल बच्चों की तरह करेंगे तभी ये बड़े हो सकेंगे। इस अवसर पर सियाखेड़ी प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा,पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा,नंदलाल, घासीराम, हजारीलाल,जमनालाल,सुरेश परमार, रत्न मीणा,केशुलाल मीणा,सीताराम, भावना टाक,भरत मीणा, शुभम सैन, रंजीत,ईश्वर, जयंतीलाल, लक्ष्मण, सतीश साहू सहीत ग्रामीण, नरेगा मजदूर, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से वृक्षारोपण किया व इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
    3
    राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़।

(रिपोर्टर अनिल जटिया)

गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान।
राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़।
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान।
हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में आज ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ समारोह पूर्वक 1100 पेड़ लगाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल विशिष्ट तिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा रहे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने की।
इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विशेष अभियानों के तहत किसी ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में 1100 पेड़ एक साथ लगाना बहुत बड़ा काम है और यह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों व विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बड़ी बात है लेकिन पेड़ को पालना,सुरक्षित रखना, उसको बड़ा करना यह उससे भी बड़ी बात है।
इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी व अध्यापक इन वृक्षों की देखभाल बच्चों की तरह करेंगे तभी ये बड़े हो सकेंगे।
इस अवसर पर सियाखेड़ी प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा,पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा,नंदलाल, घासीराम, हजारीलाल,जमनालाल,सुरेश परमार, रत्न मीणा,केशुलाल मीणा,सीताराम, भावना टाक,भरत मीणा, शुभम सैन, रंजीत,ईश्वर, जयंतीलाल, लक्ष्मण, सतीश साहू सहीत ग्रामीण, नरेगा मजदूर, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से वृक्षारोपण किया व इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला (रिपोर्टर अनिल जटिया तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला (रिपोर्टर अनिल जटिया) प्रतापगढ़। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को नीमच रोड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बने शारदे बालिका छात्रावास के सामने मेन रोड पर अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह अचानक ढह गई। दीवार गिरने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ, हालांकि मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति नहीं बनी और वातावरण पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर, छात्रा या वाहन दीवार की चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मलबा हटाने, मार्ग को सुरक्षित बनाने और आसपास मौजूद अन्य जर्जर दीवारों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला

(रिपोर्टर अनिल जटिया
तेज बारिश के चलते मेन रोड पर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला
(रिपोर्टर अनिल जटिया)
प्रतापगढ़। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को नीमच रोड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बने शारदे बालिका छात्रावास के सामने मेन रोड पर अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह अचानक ढह गई। दीवार गिरने से कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ, हालांकि मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति नहीं बनी और वातावरण पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई राहगीर, छात्रा या वाहन दीवार की चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मलबा हटाने, मार्ग को सुरक्षित बनाने और आसपास मौजूद अन्य जर्जर दीवारों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.