Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगनगर की 5 अप्रैल 2026 की पडरौना में होने वाली बैठक में संगठन के निम्न वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भाग लेकर मार्गदर्शन प्रदान करने की स्वीकृति मिल गई है ▪️राष्ट्रीय संयोजक/राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरदार दिलावर सिंह जी ▪️केन्द्रीय मंत्री माननीय मार्कण्डेय मिश्र जी पूर्व पत्रकार BBC वर्तमान पत्रकार NIP ▪️राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय चतुर्भुज शुक्ला जी (श्री मनोज शुक्ला जी) दैनिक जागरण ▪️मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर माननीय कृष्णचंद्र चौधरी जी आकाशवाणी गोरखपुर ▪️जिलाध्यक्ष देवरिया माननीय श्यामानंद जी पाण्डेय दैनिक जागरण मुकद्दर अली जर्नलिस्ट केन्द्रीय सूचना मंत्री भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ बैठक विशाल मैरेज हॉल पडरौना में 11 बजे दिन में होगी
सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
कुशीनगनगर की 5 अप्रैल 2026 की पडरौना में होने वाली बैठक में संगठन के निम्न वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भाग लेकर मार्गदर्शन प्रदान करने की स्वीकृति मिल गई है ▪️राष्ट्रीय संयोजक/राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरदार दिलावर सिंह जी ▪️केन्द्रीय मंत्री माननीय मार्कण्डेय मिश्र जी पूर्व पत्रकार BBC वर्तमान पत्रकार NIP ▪️राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय चतुर्भुज शुक्ला जी (श्री मनोज शुक्ला जी) दैनिक जागरण ▪️मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर माननीय कृष्णचंद्र चौधरी जी आकाशवाणी गोरखपुर ▪️जिलाध्यक्ष देवरिया माननीय श्यामानंद जी पाण्डेय दैनिक जागरण मुकद्दर अली जर्नलिस्ट केन्द्रीय सूचना मंत्री भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ बैठक विशाल मैरेज हॉल पडरौना में 11 बजे दिन में होगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist2
- देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।1
- बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1