प्रयागराज। बारिश होते ही जमुनानगर के लोगों की बढ़ जाती है चिंता, 20 साल से जलभराव की समस्या बरकरार प्रयागराज। नैनी बारिश शुरू होते ही नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 जमुनानगर मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ जाती है। यहां हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालत यह है कि बारिश के दौरान मोहल्लेवासी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अब बारिश थम जाए, वरना घरों और गलियों में पानी भरने के बाद मोटर लगाकर पानी निकालना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुनानगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या पिछले करीब 20 वर्षों से बनी हुई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत और गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। जलभराव से परेशान लोगों ने अब अपनी आवाज अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोहल्ले की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की नजर समस्या पर पड़े और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था हो सके। जमुनानगर मोहल्ले के देवानंद गुप्ता और हनुमान नगर के कपड़ा व्यापारी रत्नेश मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में पानी निकालने की कवायद करने के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिल सके।
प्रयागराज। बारिश होते ही जमुनानगर के लोगों की बढ़ जाती है चिंता, 20 साल से जलभराव की समस्या बरकरार प्रयागराज। नैनी बारिश शुरू होते ही नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 जमुनानगर मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ जाती है। यहां हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालत यह है कि बारिश के दौरान मोहल्लेवासी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अब बारिश थम जाए, वरना घरों और गलियों में पानी भरने के बाद मोटर लगाकर पानी निकालना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुनानगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या पिछले करीब 20 वर्षों से बनी हुई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत और गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। जलभराव से परेशान लोगों ने अब अपनी आवाज अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोहल्ले की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की नजर समस्या पर पड़े और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था हो सके। जमुनानगर मोहल्ले के देवानंद गुप्ता और हनुमान नगर के कपड़ा व्यापारी रत्नेश मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में पानी निकालने की कवायद करने के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिल सके।
- कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुईं जया पाल, उमेश पाल मर्डर और रेकी की सिलसिलेवार बताई पूरी कहानी बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में जिला अदालत की एससी एसटी कोर्ट मंगलवार को जया पाल पेश हुईं। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े तथ्यों पर बयान दर्ज कराने के बाद जया पाल ने कहा कि उन्हें आज भी जान का खतरा है। जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड और उससे पहले लगातार की जा रही रेकी से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से कोर्ट के सामने रखा। उमेश पाल हत्याकांड में अहम गवाह बनी जया पाल को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। जया कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत पहुंची और पूरे घटनाक्रम पर अपना बयान दर्ज कराया।1
- बारिश के बीच शंकरगढ़ डूडा निवासियों की समस्याओ को जानने पहुंचे ईमानदार, कर्मठ, प्रशाशनिक अधिकारी नायब तहसीलदार बारा डूडा निवासियों ने सौपा मांग पत्र1
- प्रयागराज। बारिश होते ही जमुनानगर के लोगों की बढ़ जाती है चिंता, 20 साल से जलभराव की समस्या बरकरार प्रयागराज। नैनी बारिश शुरू होते ही नैनी क्षेत्र के चक रघुनाथ वार्ड नंबर 20 जमुनानगर मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ जाती है। यहां हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालत यह है कि बारिश के दौरान मोहल्लेवासी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अब बारिश थम जाए, वरना घरों और गलियों में पानी भरने के बाद मोटर लगाकर पानी निकालना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुनानगर मोहल्ले में जलभराव की समस्या पिछले करीब 20 वर्षों से बनी हुई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत और गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। जलभराव से परेशान लोगों ने अब अपनी आवाज अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मोहल्ले की स्थिति के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों की नजर समस्या पर पड़े और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था हो सके। जमुनानगर मोहल्ले के देवानंद गुप्ता और हनुमान नगर के कपड़ा व्यापारी रत्नेश मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में पानी निकालने की कवायद करने के बजाय जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, जिससे वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिल सके।1
- उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया पाल का कोर्ट में बयान, बोलीं—आज भी जान को खतरा उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर प्रयागराज से है. उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एमपी एमएलए कोर्ट में जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड और उससे पहले लगातार की जा रही रेकी से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से अदालत के सामने रखा। धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई थी। हत्याकांड के बाद जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद के परिवार, शूटरों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस की ओर से आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इस केस में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर, अधिवक्ता विजय मिश्रा, खान सौलत हनीफ, एखलाक अहमद, सदाकत खान, शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब तथा शूटर गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद अरमान और साबिर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब, गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। आज कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकलीं जया पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी जान का खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि आज भी उनकी रेकी की गई है और अतीक गैंग से जुड़े कुछ लोग अब भी सक्रिय हैं। जया पाल ने अपनी सुरक्षा और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और सीसीटीवी फुटेज दिया। जिसपर कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तत्काल सुरक्षा बढ़ाये जाने का आदेश जारी किया। परिसर में इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता जया पाल के साथ मौजूद दिखाई दिए। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताती रही जया पाल का आज अदालत में दर्ज हुआ बयान मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में अहम माना जा रहा है।1
- उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया पाल का कोर्ट में बयान, बोलीं—आज भी जान को खतरा उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर प्रयागराज से है. उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एमपी एमएलए कोर्ट में जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड और उससे पहले लगातार की जा रही रेकी से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से अदालत के सामने रखा। धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई थी। हत्याकांड के बाद जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद के परिवार, शूटरों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस की ओर से आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इस केस में अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर, अधिवक्ता विजय मिश्रा, खान सौलत हनीफ, एखलाक अहमद, सदाकत खान, शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब तथा शूटर गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद अरमान और साबिर समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी, जैनब, गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। आज कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकलीं जया पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी जान का खतरा अभी भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लागते हुए कहा कि आज भी उनकी रेकी की गई है और अतीक गैंग से जुड़े कुछ लोग अब भी सक्रिय हैं। जया पाल ने अपनी सुरक्षा और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया और सीसीटीवी फुटेज दिया। जिसपर कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को तत्काल सुरक्षा बढ़ाये जाने का आदेश जारी किया। परिसर में इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता जया पाल के साथ मौजूद दिखाई दिए। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से लगातार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताती रही जया पाल का आज अदालत में दर्ज हुआ बयान मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में अहम माना जा रहा है। बाइट... जया पाल पत्नी स्वर्गीय उमेश पाल1
- गौहनिया-करछना राज मार्ग पर गिरा विशाल नीम का पेड़, घंटों थमा रहा यातायात, हथीगन गांव के पास लगा लंबा जाम *प्रयागराज।* घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया से करछना जाने वाले राज मार्ग पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर भरभराकर गिर पड़ा। घटना करमा चौकी के समीप हथीगन गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगा विशाल नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर बीच सड़क पर आ गिरा। देखते ही देखते दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बाइक, कार, ऑटो और बसें जाम में फंस गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालियों को काटकर हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। कई घंटों तक यातायात बाधित रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।4
- डूडा कालोनी शंकरगढ़ की बुनियादी समस्याओ को लेकर डूडा निवासियों का धरना प्रदर्शन1
- #कौशाम्बी : मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में धमके के बाद लोगों ने जताई नाराजगी, मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत, अब भी मलबे में शवों की तलाश जारी... ऐसी खबरों के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1