Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बाउंसरों की गुंडई वधु के भाई को रसगुल्ला और पनीर मांगना पड़ा भारी ठेकेदार और उसके बाउंसरों ने वधू के भाई को जमकर पीटा ठेकेदार ने पत्रकार पर भी किया हमला, अधिकारी रहे लापता
Anoop Nishad Kanpur
कानपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बाउंसरों की गुंडई वधु के भाई को रसगुल्ला और पनीर मांगना पड़ा भारी ठेकेदार और उसके बाउंसरों ने वधू के भाई को जमकर पीटा ठेकेदार ने पत्रकार पर भी किया हमला, अधिकारी रहे लापता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गैंगस्टर अजय सिंह उर्फ अजय ठाकुर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर! कानपुर नगर में 29 अक्टूबर 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय ने अजय सिंह उर्फ अजय ठाकुर की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। कानपुर, यूपी 27 अक्टूबर को जेल भेजे जाने के बाद बचाव पक्ष की ओर से दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। अधिवक्ता फिरोज आलम और सरफराज खान ने अदालत में मामले से जुड़े तथ्यों और दलीलों के साथ प्रभावी पैरवी की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने ₹30 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और ₹30-30 हजार की दो जमानतें दाखिल करने की शर्त पर जमानत मंजूर करते हुए रिहाई का आदेश पारित किया। हालांकि, जमानत मिलना आरोपों से दोषमुक्त होना नहीं है; मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।2
- जनगणना-2027 के लिए कानपुर में 10,467 कार्मिकों की तैनाती, डीएम ने दी जानकारी कानपुर नगर। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर दूसरे चरण की प्रक्रिया और निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में जनसंख्या गणना के लिए कुल 10,467 प्रगणक एवं सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्वगणना होगी, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। भारत की जनगणना-2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। इससे प्राप्त आंकड़ों का उपयोग विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुविधाओं की रूपरेखा तैयार करने में किया जाएगा। पहले चरण में हुआ मकानों का सर्वेक्षण जनगणना के पहले चरण में कानपुर नगर में 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूरा किया गया। इस दौरान मकानों, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई के ईंधन और अन्य आवासीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी जुटाई गई। दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक नागरिक ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण और छूटे हुए व्यक्तियों की गणना की जाएगी। प्रश्नावली में पूछे जाएंगे 40 सवाल जनसंख्या गणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली में कुल 40 सवाल शामिल होंगे। इनमें नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, आयु, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, मातृभाषा, शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और जन्म स्थान से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा प्रवासन, स्थायी निवास, बच्चों से संबंधित विवरण और विभिन्न पहचान दस्तावेजों की उपलब्धता से जुड़े सवाल भी शामिल बताए गए हैं। ओटीपी और बैंकिंग जानकारी साझा न करें प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही जनगणना के नाम पर किसी के साथ बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी साझा न करें। जानकारी केवल अधिकृत प्रगणकों और आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही दर्ज कराएं। प्रशासन ने बताया कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत व्यक्तिगत जनगणना अभिलेखों को गोपनीयता का संरक्षण प्राप्त है। सभी परिवारों से जनगणना में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति गणना से छूटने न पाए।2
- कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हरजिंदर नगर पुल के नीचे गांजा पीने वालों और नशेड़ियों का लगता है अड्डा शासन प्रशासन को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से किसी राहगीर के द्वारा आपके कानपुर नगर थाना चकेरी रामादेवी चौकी लाल बंगला हरजिंदर नगर चौराहा किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार वीडियो के माध्यम से साफ-साफ देखा जा सकता है कि यह वीडियो 26 अक्टूबर दिन सोमवार लगभग सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच किसी राहगीर द्वारा वीडियो बनाकर प्रकाशित कर दिया और वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि हरजिंदर नगर चौराहे पर काफी भीड़ देखी जा सकती है जो कि मजदूर, मिस्त्री ,और कई कार्य कर करने वाले लेबर मौजूद रहते हैं कुछ अधिकांश लोग ऐसे भी हैं जो वहां पर नशे का सेवन करके उपद्रव लड़ाई झगड़ा करते हैं और शासन प्रशासन मौजूद होने के उपरांत भी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता है कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस के द्वारा न्यूज़ विज्ञापन के लिए संपर्क करें1
- कानपुर नगर थाना चकेरी हरजिंदर नगर चौराहा नेशनल हाईवे अथॉरिटी पुल के नीचे बन रहा है गांजा पीने और नशेबाजी करने का बन रहा है अड्डा शासन प्रशासन मौन आखिर क्यों नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से किसी राहगीर के द्वारा आपके कानपुर नगर थाना चकेरी रामादेवी चौकी लाल बंगला हरजिंदर नगर चौराहा किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार वीडियो के माध्यम से साफ-साफ देखा जा सकता है कि यह वीडियो 26 अक्टूबर दिन सोमवार लगभग सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर किसी राहगीर द्वारा वीडियो बनाकर प्रकाशित कर दिया और वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि हरजिंदर नगर चौराहे पर काफी भीड़ देखी जा सकती है जो कि मजदूर, मिस्त्री ,और कई कार्य कर करने वाले लेबर मौजूद रहते हैं कुछ अधिकांश लोग ऐसे भी हैं जो वहां पर नशे का सेवन करके उपद्रव लड़ाई झगड़ा करते हैं और शासन प्रशासन मौजूद होने के उपरांत भी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता है1
- कानपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में बाउंसरों की गुंडई वधु के भाई को रसगुल्ला और पनीर मांगना पड़ा भारी ठेकेदार और उसके बाउंसरों ने वधू के भाई को जमकर पीटा ठेकेदार ने पत्रकार पर भी किया हमला, अधिकारी रहे लापता1
- कानपुर मे विवाद की सूचना पर पुलिस से युवकों की भिड़ंत हो गई। फिर पुलिस का लाठीचार्ज का वीडिया पुलिस का लाठीचार्ज, वीडियो वायरल! कानपुर के आवास विकास-3 में दो पक्षों के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से युवकों की कथित भिड़ंत हो गई। इसके बाद पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- थाना स्वरूप नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ देकर उसकी संपत्ति का एग्रीमेंट एवं बैनामा करा लिया गया तथा उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया। थाना स्वरूप नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ देकर उसकी संपत्ति का एग्रीमेंट एवं बैनामा करा लिया गया तथा उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई, जिसमें उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव।1
- कानपुर ब्रेकिंग दिनांक 28.10.2026 को थाना चकेरी क्षेत्रांतर्गत लाल बंगला स्थित बृजवासी स्वीट हाउस के पास दो व्यक्तियों के मध्य पैसे गिरने को लेकर विवाद एवं मारपीट हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति नशे की हालत में थे। आवेदक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। संबंधित व्यक्ति पुलिस हिरासत में हैं तथा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त छावनी, डॉ. प्रियंका बाजपेयी।1