चतरा जिले की पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अहम सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिण्डरा निवासी पत्थर व्यवसायी और लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिहार के भोजपुर जिले में छापेमारी कर मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी गिरोह की आर्थिक रीढ़ माने जाते थे, जो हवाला के जरिए शूटरों तक पैसे पहुंचाने, रेकी कराने और फिरौती के नेटवर्क को संचालित करने का काम करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, पैसों के लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपियों के मोबाइल से मिले चैट और ट्रांजैक्शन से शूटरों, प्रिंस खान के सहयोगियों और हवाला के जरिए विदेश से होने वाले आर्थिक लेन-देन के पुख्ता संकेत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से सद्दाब अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ धनबाद के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस रंगदारी मामले में पुलिस पहले ही अमन खान, मुर्तजा अंसारी, मोहम्मद नाजिम और कृष कुमार सिंह उर्फ आयुष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इन दो नए सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार शाम 4 बजे एसपी अनिमेष नैथानी ने रिपोर्ट के माध्यम से इस बड़ी कामयाबी की विस्तृत जानकारी साझा की है।

- चतरा के हंटरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को मां कौलेश्वरी विकास प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव सह हंटरगंज अंचल अधिकारी (सीओ) रितिक कुमार ने की। बैठक के दौरान मां कौलेश्वरी मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए सदस्यों ने मंदिर परिसर, पर्वत मार्ग और तलहटी क्षेत्र की गंदगी को गंभीर समस्या बताया और नियमित सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा। श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धर्मशाला के निर्माण, बुद्धा पार्क को जोड़ने वाले मार्ग के विकास तथा पर्वत के ऊपर बनी पीसीसी सड़क की डीएमएफटी (DMFT) मद से मरम्मत कराने पर सहमति बनी। इसके साथ ही, पर्वत क्षेत्र में पांच तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) लगाने, वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा मंदिर प्रबंधन से जुड़े पुजारियों एवं कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का भी प्रस्ताव रखा गया ताकि उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सके। बैठक में अंचल अधिकारी रितिक कुमार ने सड़क किनारे अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को पहले दो बार नोटिस दिया जाएगा और उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा दुकानें हटाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना को पत्र भेजा जाएगा ताकि नियमित कार्रवाई कर विधि-व्यवस्था बनाई रखी जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में अंचल नाजिर सुनील कुमार, बीपीएम संजय कुमार सिन्हा, प्रधान पुजारी मिथलेश मिश्रा, अमरेंद्र कुमार केशरी, कौशलेंद्र सिंह, कमल कुमार केशरी, चकला पंचायत की मुखिया दीपा भारती, नावाडीह पंचायत की मुखिया बसंती पन्ना, समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह, चैतु यादव, रामबाबू, असर्फी सिंह, दिलीप कुमार दास, नावाडीह पंचायत के मुखिया मदन चौधरी और सबिता पांडे सहित समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर 7 मिनट तक हवा में रुका रहा। इस घटना के कारण नीचे खड़े लोगों में अचानक हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।1
- गया के बाराचट्टी अंतर्गत पतलुका स्थित पंचायत सरकार भवन में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के दौरान वहां पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना गया।1
- गया जी के मगध आईजी कार्यालय में हर दिन शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।1
- बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 03, NH 130 यात्री प्रतीक्षालय के पास स्थित एक तालाब आज बदहाली का शिकार होकर कूड़ेदान में तब्दील हो चुका है। यह तालाब कभी अपनी सादगी और सुंदरता के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। इस दयनीय स्थिति को देखते हुए जिम्मेदार और सम्मानीय पदों पर बैठे महोदय से विशेष आग्रह किया गया है कि वे इस तालाब को उसके प्राकृतिक रूप में लौटाकर फिर से एक सुंदर सरोवर बनाएं।1
- गया के नारायणपुर पंचायत में मनरेगा विभाग के अंतर्गत सरकारी पैसे की खुली बंदरबांट की जा रही है। यहां विकास कार्यों का अधूरा काम कराकर ही पूरे पैसे की निकासी धड़ल्ले से कराई जा रही है। मनरेगा विभाग में सरकारी धन की हो रही इस बंदरबांट के तहत बिना काम पूरा किए ही पूरी राशि निकाल ली गई है।1
- चतरा जिले की पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अहम सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिण्डरा निवासी पत्थर व्यवसायी और लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिहार के भोजपुर जिले में छापेमारी कर मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी गिरोह की आर्थिक रीढ़ माने जाते थे, जो हवाला के जरिए शूटरों तक पैसे पहुंचाने, रेकी कराने और फिरौती के नेटवर्क को संचालित करने का काम करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, पैसों के लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपियों के मोबाइल से मिले चैट और ट्रांजैक्शन से शूटरों, प्रिंस खान के सहयोगियों और हवाला के जरिए विदेश से होने वाले आर्थिक लेन-देन के पुख्ता संकेत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से सद्दाब अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ धनबाद के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस रंगदारी मामले में पुलिस पहले ही अमन खान, मुर्तजा अंसारी, मोहम्मद नाजिम और कृष कुमार सिंह उर्फ आयुष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इन दो नए सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार शाम 4 बजे एसपी अनिमेष नैथानी ने रिपोर्ट के माध्यम से इस बड़ी कामयाबी की विस्तृत जानकारी साझा की है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक स्कूल परिसर के भीतर प्रधान अध्यापिका द्वारा एक अभिभावक की चप्पल से पिटाई करने का मामला सामने आया है। यह घटना कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है, जहां प्रधान अध्यापिका अनीता देवी ने स्कूल परिसर में ही एक अभिभावक को चप्पलों से दे दनादन पीट दिया। दरअसल, अनुज कुमार यादव अपनी बहन की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) लेने के लिए स्कूल गए हुए थे, जहां आधार कार्ड को लेकर कुछ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अनुज यादव ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, जिससे नाराज होकर प्रिंसिपल मैडम ने उनकी चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।1