शहर में बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा का सम्मेलन, संगठन मजबूती पर जोर हिंडौन बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य कैडर व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी ने कांशीराम के जीवन संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर देश की राजनीति में एक नई दिशा दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दबे-कुचले वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। इस दौरान बसपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहर में बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा का सम्मेलन, संगठन मजबूती पर जोर हिंडौन बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य कैडर व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी ने कांशीराम के जीवन संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर देश की राजनीति में एक नई दिशा दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दबे-कुचले वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। इस दौरान बसपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- शहर में बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा का सम्मेलन, संगठन मजबूती पर जोर हिंडौन बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य कैडर व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह जहाजी ने कांशीराम के जीवन संघर्ष और बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर देश की राजनीति में एक नई दिशा दी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के दबे-कुचले वर्ग को राजनीतिक और सामाजिक पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। इस दौरान बसपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी में अग्रवाल समाज महिला समिति उदय मोड द्वारा अग्रसेन जयंती पर महिला संगीत एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन1
- 181 पर शिकायत के बाद रातोंरात सुधरी 6 माह से टूटी पेयजल लाइन गंगापुर सिटी के विकास वाल्मीकि की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हुई सीधी बातचीत, तत्काल हरकत में आया PHED विभाग; मौके पर पहुंचे एसडीएम गंगापुर सिटी। शहर के वार्ड नंबर 37 में पिछले छह माह से टूटी पेयजल लाइन को दुरुस्त कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे विकास वाल्मीकि के परिवार को आखिरकार राहत मिली। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे परिवार की समस्या उस समय दूर होने की उम्मीद जगी, जब विकास ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। खास बात यह रही कि विकास की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीधे बातचीत हुई। इसके बाद संबंधित विभाग का अमला सक्रिय हो गया और रात में ही पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया। छह माह से पानी के लिए परेशान था परिवार वार्ड 37 निवासी विकास वाल्मीकि के अनुसार, उनके क्षेत्र में पेयजल लाइन पिछले छह माह से टूटी हुई थी। इसके चलते उनका परिवार पीने के पानी की समस्या से परेशान था। लाइन को ठीक कराने के लिए विकास ने PHED विभाग के अभियंताओं से कई बार गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लगातार चक्कर लगाने और आश्वासन के इंतजार के बाद आखिरकार विकास को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लेना पड़ा। मुख्यमंत्री से सीधे हुई बातचीत, तत्काल हरकत में आया विभाग विकास के लिए यह किसी अप्रत्याशित घटना से कम नहीं था कि शिकायत के दौरान उनकी बातचीत सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हो गई। विकास ने मुख्यमंत्री को अपने परिवार की पेयजल समस्या और छह माह से टूटी पड़ी लाइन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया गया। देखते ही देखते PHED विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया और रात में ही पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करवा दिया गया। समस्या के समाधान की कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छह माह से जिस समस्या के समाधान के लिए विकास सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे, उस पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू होने से वे खुद भी हैरान रह गए। मुख्यमंत्री के व्यवहार ने जीता विकास का दिल इस पूरे घटनाक्रम में विकास के लिए एक और बात खास रही। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास के माता-पिता को प्रणाम कहा। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से विकास काफी प्रभावित हुए। उनके लिए यह केवल पेयजल समस्या के समाधान की पहल नहीं थी, बल्कि बातचीत के दौरान मिले सम्मान और अपनत्व का अनुभव भी था। मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत, अधिकारियों की तत्काल सक्रियता और रात में ही मरम्मत कार्य शुरू होने से विकास को राहत मिली। इस अनुभव के बाद विकास के मुंह से अनायास ही निकला—“मुखिया हो तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसा।” यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय करने का उदाहरण बनकर सामने आया है। हालांकि, छह माह तक समस्या का समाधान नहीं हो पाना स्थानीय स्तर पर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।3
- महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष लगा 56 भोग व सजी फूल बंगला झांकी, अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन.. हिंडौन सिटी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की ओर से शहर भर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग लगाकर और भव्य फूल बंगला झांकी सजाकर किया गया। फूलों के मनमोहक श्रृंगार से पूरा धर्मशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार गिरधारी लाल, सौरभ गोयल और अंकित ने हारमोनियम और ढोलक के संगत पर महाराजा अग्रसेन, खाटू नरेश बाबा श्याम और राधा रानी के चरणों में एक से बढ़कर एक सुमधुर व भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज हिंडौन के अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष गोपाल लांगरा, बालिका विद्यालय मोहन नगर के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता सहित समाज की मातृशक्ति एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान अग्रसेन महाराज की महाआरती की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।2
- जिला कारागृह में अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित,अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को आग से बचाव और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी जानकारी सवाई माधोपुर, 9 अक्टूबर। नगर परिषद सवाई माधोपुर की अग्निशमन सेवा द्वारा शुक्रवार को जिला कारागृह में उप अधीक्षक के अनुरोध पर अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कारागृह के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कांत मीना ने आग लगने के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों, आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने तथा अग्निशमन उपकरणों का सही समय पर उपयोग करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपाधीक्षक महोदय श्री बिहारी लाल ने भी अग्निसुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए जागरूकता शिविर को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को अग्निसुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने, सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ एवं तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता, सावधानी एवं सामूहिक जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम न केवल दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायक होते हैं, बल्कि आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर का उद्देश्य कारागृह परिसर में अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को तैयार करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को अग्निसुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।4
- पंचायत आम चुनाव के लिए आरओ-एआरओ को दिया प्रशिक्षण नामांकन, संवीक्षा, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम संचालन की दी जानकारी, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परखा अधिकारियों का ज्ञान दौसा, 9 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी) ने अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, मतदान प्रक्रिया तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के तकनीकी एवं व्यावहारिक संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना, निर्धारित प्रक्रियाओं और चुनाव संबंधी दायित्वों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया गया। डीएलएमटी मुकेश चतुर्वेदी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की निर्धारित समय-सीमा, आवश्यक प्रारूपों, शपथ पत्रों तथा अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की विधिक प्रक्रिया समझाई। उन्होंने नामांकन पत्रों की संवीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार करने से संबंधित नियमों पर विस्तार से जानकारी दी। डीएलएमटी गिर्राज गुप्ता ने मतदान दिवस पर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के दायित्वों, वास्तविक मतदान से पूर्व अनिवार्य मॉक पोल तथा पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदान डायरी, मतपत्र लेखा, निर्धारित प्रपत्रों तथा प्रपत्रों को लिफाफों में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी समझाई। इसी क्रम में डीएलएमटी सियाराम ने ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं बैलेट यूनिट (बीयू) के संयोजन, सीलिंग और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। साथ ही, ईवीएम संचालन के दौरान आने वाली तकनीकी त्रुटियों एवं उनके समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बारे में बताया। *नियमों की अक्षरशः पालना और समयबद्ध रिपोर्टिंग के निर्देश* प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी से संपादित करने तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने योग्य बिंदुओं और अपने अनुभवों को भी अधिकारियों के साथ साझा किया। *निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे* प्रशिक्षण के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सभी आरओ एवं एआरओ के ज्ञान का आकलन करने के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए। शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन शाखा से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी राजीव व्यास, मदन लाल शर्मा एवं राजेश मीणा ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।1
- अपना घर आश्रम में रामाश्रय कैंप का आयोजन,वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर बांटी गईं दवाइयां; डॉक्टरों ने संतुलित आहार व नियमित योग की दी सलाह... हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्यारदा कला स्थित अपना घर आश्रम में शुक्रवार को एक विशेष 'रामाश्रय स्वास्थ्य जांच शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।आश्रम के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी बुजुर्गों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर सहित सामान्य शारीरिक जांच की। जांच के उपरांत बीमार बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में हिंडौन जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग अधिकारी धनराज अवस्थी व अमित शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन मयंक उपाध्याय ने सेवाएं दीं। इस मौके पर डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था में शरीर की इम्युनिटी, मांसपेशियों की ताकत और दृष्टि व सुनने की क्षमता घटने लगती है। इस उम्र में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस, स्ट्रोक, मोतियाबिंद, डिमेंशिया और अवसाद जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच और सही देखभाल से इन गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने भोजन में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, कैल्शियम व प्रोटीन शामिल करने और नमक, चीनी तथा तले-भुने भोजन से परहेज करने को कहा। साथ ही रोजाना हल्का व्यायाम जैसे टहलना व योग करने, समय पर दवाइयां लेने,धूम्रपान, शराब से दूर रहने और मानसिक रूप से सकारात्मक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी योगेश कुमार गर्ग, राजेश शर्मा,चेतन दत्तात्रेय सहित आश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1
- श्योपुर की कराहल नौनपुरा घाटी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, घटना में 7 लोग गंभीर घायल, एक की घटना स्थल पर मौत1