तारापुर सब्जी मार्केट में भीषण अग्निकांड, छह दुकानें जलकर राख तारापुर थाना के समीप मुख्य सड़क स्थित सब्जी मार्केट में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लगने से छह दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच की बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की सैकड़ों दुकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया। अग्निकांड में छह दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पूनम देवी ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दुकान के लिए शोकेस और मिठाई सहित अन्य सामान तैयार किया था। आग में दुकान समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। उन्हें करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है। वहीं, रेखा देवी की मिठाई दुकान में रखी मिठाइयां और अन्य सामान जल गए, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। रोशन चौधरी की दुकान भी आग की भेंट चढ़ गई। उन्हें करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है। प्रभास तिवारी की दुकान में रखे सामान के साथ कई महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। उन्होंने करीब दो लाख रुपये के नुकसान की बात कही। सियाराम पंडा की दुकान में रखी सब्जियां जलकर राख हो गईं, जिससे लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई। वहीं, लक्ष्मण साह की दुकान में रखी सब्जियां पूरी तरह जल गईं। उन्हें एक से ढेर लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने बताया कि तारापुर हाट की दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए दो छोटी और दो बड़ी दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। इस अग्निकांड में कुल छह दुकानदार प्रभावित हुए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई दुकानदारों ने कर्ज लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। आग में दुकान और सामान जल जाने से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है।

- तारापुर में आरएसएस का विजयदशमी उत्सव, अनुशासन के साथ निकला पथ संचलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी उत्सव पर आरएस कॉलेज मैदान से अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए अनुशासन और संगठन की शक्ति का परिचय दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से उत्साह बढ़ाया। पथ संचलन शहीद स्मारक, उल्टा स्थान महादेव मंदिर धौनी और तारापुर बाजार होते हुए पुनः आरएस कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक उमेश जी ने हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद शस्त्र पूजन हुआ और बच्चन जी ने एकल गीत प्रस्तुत किया। मौके पर आनंदी जी, आशीष जी, सुमित चौधरी, गौतम राज, शिव प्रकाश, मुकेश, राहुल सिंह, अंकित जायसवाल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।1
- MLC Election बनी Samrat Choudhary के लिए चुनौती, NDA में बगावत के बीच कैसे होगी जीत? देखिये1
- हवेली खड़गपुर विसर्जन समिति का सदस्य के साथ एक बैठक हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बैठक मैया निर्णय लिया गया कि सभी मूर्ति टाइम पर विसर्जन कर दिया जाएगा1
- नगर परिषद सुल्तानगंज के पुर्व उपसभापति ऊषा देवी के निधन होने पर हजारों लोगों ने दी सच्ची श्रद्धांजलि नगर परिषद सुल्तानगंज के पुर्व उपसभापति ऊषा देवी के निधन होने पर हजारों लोगों ने दी सच्ची श्रद्धांजलि लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर सुल्तानगंज*नगर परिषद सुल्तानगंज के पुर्व उपसभापति ऊषा देवी के निधन होने आज बुधवार को इनके आवास से पार्थीक शरिर निकालने पर सुल्तानगंज शहर के गणमान्य लोग एवं वार्ड पार्षद गण,सभी दल के नेताओं ने सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए काधे पर लेकर गंगा घाट के लिए रवाना हुए/इस मौके पर समाजसेवी सह दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिबम चौधरी,मुकेश कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान सहित कई दिग्गज लोग मौजूद थे4
- चंदाडीह दुर्गा मंदिर मे 1998 ई0से हो रही है दुर्गा पूजा चंदाडीह मे 1998 ई से हो रही है दुर्गा पूजा धोरैया प्रखंड के चंदाडीह पंचायत अंतर्गत चंदाडीह गांव में दुर्गा पूजा समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है lपूजा समिति अध्यक्ष करुणेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की 1998 ई से ही आज तक दुर्गा पूजा समारोह एबं भब्य मेला का आयोजन की जा रही हैl दुर्गा मंदिर का निर्माण कार्य ग्रामीण एवं आसपास के इलाके के सहयोग से पूर्ण किया गया l भक्त जनो को विश्वास है की माता के दरबार में सच्चे मन से मन्नतें मांगते हैं,माता की कृपा से अवश्य ही पूर्ण होती है l1
- 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video1
- 🚜 खेत की जुताई जारी है! 🌱 पावर वीडर से खेत तैयार किया जा रहा है। जुताई के बाद इस खेत में प्राकृतिक एवं जैविक विधि से काले आलू की खेती की जाएगी। 🥔🌿 🌱 प्राकृतिक खेती अपनाएं, स्वस्थ रहें! 🚜 खेत की जुताई जारी है! 🌱 पावर वीडर से खेत तैयार किया जा रहा है। जुताई के बाद इस खेत में प्राकृतिक एवं जैविक विधि से काले आलू की खेती की जाएगी। 🥔🌿 🌱 प्राकृतिक खेती अपनाएं, स्वस्थ रहें!1
- तारापुर सब्जी मार्केट में भीषण अग्निकांड, छह दुकानें जलकर राख तारापुर थाना के समीप मुख्य सड़क स्थित सब्जी मार्केट में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लगने से छह दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच की बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास की सैकड़ों दुकानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया। अग्निकांड में छह दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पूनम देवी ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दुकान के लिए शोकेस और मिठाई सहित अन्य सामान तैयार किया था। आग में दुकान समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। उन्हें करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है। वहीं, रेखा देवी की मिठाई दुकान में रखी मिठाइयां और अन्य सामान जल गए, जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। रोशन चौधरी की दुकान भी आग की भेंट चढ़ गई। उन्हें करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है। प्रभास तिवारी की दुकान में रखे सामान के साथ कई महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। उन्होंने करीब दो लाख रुपये के नुकसान की बात कही। सियाराम पंडा की दुकान में रखी सब्जियां जलकर राख हो गईं, जिससे लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई। वहीं, लक्ष्मण साह की दुकान में रखी सब्जियां पूरी तरह जल गईं। उन्हें एक से ढेर लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी ने बताया कि तारापुर हाट की दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए दो छोटी और दो बड़ी दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। इस अग्निकांड में कुल छह दुकानदार प्रभावित हुए हैं। वहीं, थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई दुकानदारों ने कर्ज लेकर अपना कारोबार शुरू किया था। आग में दुकान और सामान जल जाने से उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है।1