Shuru
Apke Nagar Ki App…
टिकट, विदेश या राजनीति? पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने खुद बता दी अपने दिल की बात
आपकी ताकत अयोध्या
टिकट, विदेश या राजनीति? पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने खुद बता दी अपने दिल की बात
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनहित और न्याय के साथ काम करने वाले अधिकारी ही होते हैं असली जनसेवक1
- नगर पंचायत भरतकुंड पर भ्रष्टाचार का आरोप सरकारी जमीन से सागौन के सरकारी पेड़ बेचने का आरोप नगर पंचायत भरतकुंड पर भ्रष्टाचार का आरोप सरकारी जमीन से सागौन के सरकारी पेड़ बेचने का आरोप । अयोध्या। नगर पंचायत भरतकुंड /भदरसा/ पुराकलंदर नगर पंचायत भरतकुंड पर भ्रष्टाचार का आरोप सरकारी जमीन से सागौन के सरकारी पेड़ बेचने का आरोप उपजिलाधिकारी सोहावल से हुई शिकायत उपजिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश लाखों के कीमती पेड़ बेच डालने का आरोप पहले भी नगर पंचायत में कटे है सागौन के कई लाखों से चोरी के पेड़ खानापूर्ति में चलती है पेड़ो की चोरी का मामला कार्यवाही ऐसी होती है न सांप मरे न लाठी टूटे नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के बार्ड संख्या 16 का मामला1
- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या अयोध्या चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन से कलेक्ट्रेट की ओर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनकी गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा की मांग की। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिला अस्पताल के सामने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें दोहराईं। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया से जुड़े निर्णयों की पारदर्शिता और स्वतंत्र समीक्षा की मांग लोकतांत्रिकव्यवस्था की मूल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया से जुड़े निर्णयों की पारदर्शिता और स्वतंत्र समीक्षा की मांग लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के आंतरिक कामकाज को लेकर सार्वजनिक बहस का उल्लेख करते हुए पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और निर्वाचन आयोग की निर्णय प्रक्रिया से जुड़े सवालों का सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, रामअवध पाशी, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।4
- *संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के बजाय तथ्यों का सम्मान करे विपक्ष : गिरीश पति त्रिपाठी अयोध्या। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनावी पराजय की खीझ में संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने और जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। चुनाव हारने के बाद निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना समस्या का समाधान नहीं है। महापौर ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग स्थिति स्पष्ट कर चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों निर्वाचन आयुक्तों की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि एसआईआर समेत प्रमुख निर्णय आयोग की सहमति से लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 24 जून 2025 के मूल आदेश से लेकर विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू प्रक्रिया तक निर्णय आयोग की सहमति से लिए गए हैं। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने भी इस प्रक्रिया को कानूनी रूप से वैध माना है। उन्होंने कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर उठे विवाद पर कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह पत्र आयोग की किसी नीति अथवा एसआईआर से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी से जुड़े प्रशासनिक विषय तक सीमित था। इसी प्रकार फॉर्म-6 को लेकर भी विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आयोग के अनुसार गैर-एसआईआर अवधि में पूर्व निर्धारित नियम ही लागू हैं और प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महापौर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की पुरानी राजनीति का हिस्सा रहा है। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर आरोप लगाने और न्यायपालिका पर दबाव होने संबंधी बयानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर दिए गए बयानों से देश की संस्थाओं की छवि प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने राफेल सौदे का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस की ओर से “चौकीदार चोर है” जैसे राजनीतिक आरोप लगाए गए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की व्याख्या को लेकर राहुल गांधी को बाद में अदालत में खेद व्यक्त करना पड़ा था। महापौर ने कहा कि राजनीतिक आरोपों और न्यायिक निष्कर्षों के बीच अंतर रखा जाना चाहिए। महापौर ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सैन्य अभियानों पर भी राजनीतिक बयानबाजी की गई। उन्होंने तवांग झड़प का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा भारतीय जवानों की पिटाई किए जाने संबंधी बयान पर सेना और सरकार ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर राजनीतिक विमर्श तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी ईवीएम, कभी निर्वाचन आयोग, कभी सुप्रीम कोर्ट और कभी अन्य संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास करता है। लोकतंत्र में संस्थाओं की आलोचना का अधिकार है, लेकिन आरोप तथ्यों पर आधारित होने चाहिए। *तथ्यों के आधार पर बात रखे विपक्ष : रोली सिंह* जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और एसआईआर जैसे विषयों पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय आधिकारिक तथ्यों को जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग अपना स्पष्टीकरण दे चुका है और लोकतंत्र में मतदाता की भागीदारी तथा निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र मौजूद रहे।4
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने अयोध्या में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला और महानगर कमेटी के संयुक्त आह्वान पर कार्यकर्ता कमला नेहरू भवन में एकत्र हुए, जहां से जुलूस निकालकर वे रिकाबगंज चौराहे पहुंचे। रिकाबगंज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम रानू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में आरोप लगाया कि मतदाता सूची और एसआईआर के नाम पर फर्जी तरीके से वोट काटे जा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। पुलिस बल की तैनाती के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता चौराहे तक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।1
- #अयोध्या ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो ! वोट चोर गद्दी छोड !!2
- भ्रष्टाचारी ज्ञानेंद्र कुमार मुख्य मुख्य चुनाव आयोग को लेकर बड़ी खबर। अयोध्या। अयोध्या के कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसी क्रम में बोले कांग्रेस के जिला सचिव पंकज सिंह उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अब भारतीय जनता पार्टी नहीं लूट पार्टी बनती जा रही है क्योंकि महंगाई चरण सीमा पर है डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं उन्होंने कहा कि यहां तक की मुख्य चुनाव आयोग को भी इन्होंने मिला लिया है अब यह साफ हो गया है कि बिहार और बंगाल का चुनाव यह लोग कैसे जीते हैं।1
- अयोध्या से जगन्नाथपुरी धाम के लिए जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन! साधु-संतों ने सांसद अवधेश प्रसाद से की मांग बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या अयोध्या अयोध्या। अयोध्या धाम से जगन्नाथपुरी धाम के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या सांसद श्री अवधेश प्रसाद से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से भारत सरकार एवं रेलवे के समक्ष अयोध्या से जगन्नाथपुरी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कराने का अनुरोध किया। अयोध्या रामेश्वरा धर्मेश सेवा ट्रस्ट के सदस्य डॉ. देवेश्राचार्य सहित साधु-संतों ने कहा कि अयोध्या और जगन्नाथपुरी दोनों ही प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थल हैं। दोनों धामों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सांसद अवधेश प्रसाद ने रेलवे के चेयरमैन से फोन पर वार्ता की। बताया गया कि अयोध्या से जगन्नाथपुरी के लिए ट्रेन चलाने को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिला है और जल्द ही ट्रेन सेवा के शुभारंभ की उम्मीद है। साधु-संतों ने सांसद के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या धाम से जगन्नाथपुरी तक सीधी रेल सेवा शुरू होना देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा होगी। आश्वासन वाली भाषा और स्पष्ट करें4
- लखनऊ कृष्णानगर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल महिला की हत्या में वांछित था आरोपी भोला राजपूत पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में लगी गोली आरोपी को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में कराया गया भर्ती आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद एक खोखा और एक जिंदा कारतूस भी मिला हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने की बरामद 150-170 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस कृष्णानगर के डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग पर हुई मुठभेड़1