Shuru
Apke Nagar Ki App…
नो एंट्री के बाबजूद निकलते ट्रक झींझक सिकंदरा रोड पर है नो एंट्री
कुमार पंकज
नो एंट्री के बाबजूद निकलते ट्रक झींझक सिकंदरा रोड पर है नो एंट्री
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छेड़छाड़, मारपीट व ब्लैकमेलिंग में आरोपी गिरफ्तार मंगलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, मारपीट और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।1
- कानपुरदेहात,मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव नासरखेड़ा अंडरपास के पास खंभा संख्या 1078/31 व 33 के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन राहुल पाल द्वारा मंगलपुर थाना पुलिस को मेमो भेजा गया। मेमो मिलते ही झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह, कांस्टेबल दिग्विजय सिंह व लालेंद्र चाहर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर कत्थई रंग का लोवर, नीले रंग का मैक्रोमैन का जांघिया और सफेद सैंडो बनियान मिली है, जिससे उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव नासरखेड़ा अंडरपास के पास खंभा संख्या 1078/31 व 33 के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन राहुल पाल द्वारा मंगलपुर थाना पुलिस को मेमो भेजा गया। मेमो मिलते ही झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह, कांस्टेबल दिग्विजय सिंह व लालेंद्र चाहर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर कत्थई रंग का लोवर, नीले रंग का मैक्रोमैन का जांघिया और सफेद सैंडो बनियान मिली है, जिससे उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे डिलवल झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ अंशु (पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता बृजेन्द्र स्वरूप ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* ➡️ औरैया के बहुचर्चित गैंगस्टर केस में कोर्ट का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला, वर्षों से चल रही सुनवाई पर लगा विराम ➡️ सपा के कद्दावर नेता व पूर्व MLC डॉ० कमलेश पाठक को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 6 साल की सजा सुनाई ➡️ MP/MLA कोर्ट (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने पुख्ता सबूतों और गवाहों के आधार पर सुनाया फैसला ➡️ केस में शामिल अन्य 8 सह-अभियुक्तों पर भी गिरी गाज, सभी को 5-5 साल की सजा के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना ➡️ गनर को सबूतों के अभाव में मिली राहत, कोर्ट ने वा इज्जत बरी किया ➡️ डॉ० कमलेश पाठक, उनके भाइयों समेत कुल 10 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहा था मुकदमा ➡️ फैसले के बाद औरैया में सियासी पारा हाई, चर्चा और हलचल तेज3
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- जनपद औरैया में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति- फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 24.03.2026 को वृहद भव्य जागरूकता बाइक/स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली औरैया से महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली थाना कोतवाली औरैया से प्रारम्भ होकर जेसी चौराहा ,संजय गेट,सुभाष चौराहा व अन्य प्रमुख मार्गों पर होते हुए पुनः कोतवाली औरैया पर सम्पन्न हुयी। रैली में लगभग 115 महिला उप निरीक्षक/मुख्य आरक्षी/आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5)108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, (7) 181 महिला हेल्पलाइन नंबर (8) डायल- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा। *इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*4
- नो एंट्री के बाबजूद निकलते ट्रक झींझक सिकंदरा रोड पर है नो एंट्री1