Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत। बुलंदशहर- बाइक टकराने के बाद दो युवकों में बीच सड़क जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल। मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने बमुश्किल कराया बीच बचाव। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस। थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के कस्बा डिबाई के होली गेट का मामला।
Mehboob ALi
थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत। बुलंदशहर- बाइक टकराने के बाद दो युवकों में बीच सड़क जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल। मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने बमुश्किल कराया बीच बचाव। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस। थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के कस्बा डिबाई के होली गेट का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #होली पर्व को देखते हुए एसपी देहात सीओ कोतवाल ने पुलिस-फोर्स के साथ नगर में पैदल मार्च किया गया #शिकारपुर1
- जहांगीरपुर:-(कभी कभी पुलिस अपने को बेहतर चमकाने के लिए हद तक पार कर जाती है। हाल ही में मेरठ की सी ओ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, उसी की तरह जेवर कोतवाल संजय सिंह और उनके हम साथी त्यौहार पर गरीब मजदूरों द्वारा रोजी रोटी के लिए रोड किनारे लगी रंग गुलाल की दुकानों के सामान को फैंकते नजर आ रहे हैं। उनके हम साथी डंडे का रोब जमाते हुए गाली गलौंच कर लोगों को भगा रहे हैं। इस कृत्य को एक वरिष्ठ पत्रकार अपने फोन में रिकॉर्ड करते हैं, तो जेवर कोतवाल संजय सिंह उनपर हावी हो जाते हैं और उनका फोन तक छीन लेते हैं। कुछ ही क्षणों में जेवर कोतवाल दूसरी एक और दुकान पर पहुंच जाते हैं जो एक पत्रकार द्वारा रंग गुलाल लगाकर रोजी रोटी कमाने के लिए लगाई होती है, वहां रखे सामान को अपने साथियों से उठावाकर पीछे फिकवा देते हैं, लगता है जेवर कोतवाल संजय सिंह अपने आप को चर्चा में रखना चाहते हैं या पत्रकारों से कुछ घृणा मानते हैं इस कृत्य को समाजसेवी मनजीत मलिक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है जिसकी आलोचना समाज में जमकर हो रही है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संविधान के चौथे स्तम्भ पत्रकारों को सम्मान देने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारी पत्रकारों को हड़काकर उनके संवैधानिक अधिकार को भी छीन रहे हैं। अब देखना यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- सिर्फ खबर नहीं, ममता की अटूट शक्ति! उत्तर प्रदेश के आगरा रेलवे स्टेशन से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी। 📍 क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरी थी। अचानक ट्रेन चलने लगी और महिला का छोटा बच्चा कोच के अंदर ही रह गया। अपने बच्चे को अकेला छूटता देख माँ की ममता ने उसे मौत से भी लड़ने की ताकत दे दी। महिला चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में बार-बार गिरती और घिसटती रही। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों की धड़कनें रुक गई थीं, लेकिन महिला ने तब तक हार नहीं मानी जब तक वह ट्रेन के करीब नहीं पहुँच गई। यह दृश्य इस बात का गवाह है कि एक माँ अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है ⚠️ हम अपने सभी दर्शकों से अपील करते हैं कि स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान ही पानी या सामान लें। चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास करना जानलेवा हो सकता है। आपकी इस वीडियो पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇 #Agra #UttarPradesh #TrainIncident #MotherLove #ViralVideo #SafetyFirst #NewsUpdate #IndianRailways #BulandshahrTimes1
- बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्लाह खामनेई के निधन के बाद शिया समुदाय में जबरदस्त शोक व्याप्त है। इस दुखद समाचार के मिलते ही शहर के इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्रित हुए। हाथों में मोमबत्तियाँ और खामनेई की तस्वीरें लेकर भावुक लोगों ने उन्हें नम आंखों से याद किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। पूरे इमामबाड़े परिसर में गमगीन माहौल के बीच खामनेई के समर्थन में नारे गूंजते रहे। शिया समुदाय ने इसे पूरे विश्व के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।1
- बुलन्दशहर ( आबिद अली सैफी) । प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश पुत्र संतोष उम्र 28 वर्ष निवासी चोढेरा थाना नरौरा व उसका साथी सोनू पुत्र महमूद शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी बेलौन थाना नरौरा होली का पर्व मनाने के लिए फरीदाबाद से अपने गांव आ रहे थे शाम करीब 8:00 बजे मेरठ बदायूं मार्ग पर नौरंगाबाद गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए एक्सीडेंट की सूचना अहमदगढ़ थाना पुलिस को दी गई अहमदगढ़ थाना पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों के लिए सीएससी शिकारपुर भिजवाया गया जहां पर डॉक्टर ने हरीश के लिए मृत घोषित कर दिया हरीश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहरा मच गया थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है1
- Post by Arbaaz Shah001
- बुलंदशहर : ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद1
- बुलंदशहर- बाइक टकराने के बाद दो युवकों में बीच सड़क जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल। मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने बमुश्किल कराया बीच बचाव। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस। थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र के कस्बा डिबाई के होली गेट का मामला।1