Shuru
Apke Nagar Ki App…
"जब तक JDU सत्ता में रहेगी शराबबंदी कानून लागू रहेगा",बोले CM नीतीश के मंत्री,नीति से समझौता नहीं!! SamacharCity।।BiharNews।।
Samachar City
"जब तक JDU सत्ता में रहेगी शराबबंदी कानून लागू रहेगा",बोले CM नीतीश के मंत्री,नीति से समझौता नहीं!! SamacharCity।।BiharNews।।
More news from बिहार and nearby areas
- माननीय नीतीश कुमार और माननीय नरेंद्र कुमार मोदी से किए कई सवाल पप्पू खान बिहार शरीफ1
- बिहारशरीफ में पूर्व विधायक पप्पू खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई मुद्दों पर रखी अपनी बात बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहारशरीफ की ऐतिहासिक धरती, मखदूम जहां Hazrat Sheikh Sharafuddin Yahya Maneri की पावन सरज़मीं पर पूर्व विधायक Pappu Khan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंतरराष्ट्रीय और राज्य के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Pappu Khan ने कहा कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चा से अल्पसंख्यक, दलित और महिलाओं में नाराज़गी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 2025 से 2030 तक राज्य का नेतृत्व करने के लिए जनादेश देकर Nitish Kumar को चुना है, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद पर ही बने रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि स्वास्थ्य कारणों से नेतृत्व में बदलाव आवश्यक हो, तो पार्टी की कमान Sarvan Kumar को सौंपी जानी चाहिए। साथ ही बिहार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिनमें एक अल्पसंख्यक समाज से और एक दलित समाज से होना चाहिए, ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर बोलते हुए Pappu Khan ने कहा कि Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत को शांति की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को इस दिशा में कूटनीतिक प्रयास कर दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की पहल करनी चाहिए। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता और कई सामाजिक लोग भी उपस्थित रहे।1
- 9 वर्षीय मातृशक्ति संकल्प एवं शताब्दी वर्ष के अंतर्गत राष्ट्रीय शौर्य समृद्धिकरण कार्यक्रम के तहत 9 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ बिहार शरीफ शहर के श्रम कल्याण मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री प्रज्ञा भारती मौजूद रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गायत्री माता हमारे वेदों की माता हैं और उन्हें जगत जननी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।1
- जब तक नीतीश कुमार हैं, बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी – मंत्री श्रवण कुमार, एंकर, बिहार सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य के ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की है कि सरकार राज्य के सभी चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सकें। नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया। इस मौके पर नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और जब तक जदयू सरकार में शामिल है, तब तक बिहार में शराबबंदी कानून में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने को लेकर उठ रही अटकलों पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में अधिक समय बिताएंगे और राज्य के विकास कार्यों पर ध्यान देते रहेंगे। इसके साथ ही सांसद ने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार जल्द ही जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सदस्यता लेने के बाद उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। सांसद ने दोहराया कि जब तक जदयू बिहार सरकार में है, तब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- Post by Samachar City1
- Post by Amit Kumar1
- समाजसेवी धनुषदेव सिंह के 9 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शिक्षा का प्रोत्साहन किया गया । बाटे कॉपी कलम इस्लामपुर1
- क्या बिहार की जनता के जनादेश का सम्मान होगा? दिल्ली की राजनीति में जाएंगे Nitish Kumar ? नमस्कार, आप देख रहे हैं वंदे भारत न्यूज़ बिहारशरीफ नालंदा। बिहार की राजनीति में एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। बिहार की जनता ने अपना जनादेश देकर Nitish Kumar को मुख्यमंत्री बनाया। लोगों ने उनके चेहरे पर वोट दिया और उन्हें बिहार की गद्दी पर बैठाया। लेकिन अब जब उनके दिल्ली की राजनीति में जाने की चर्चा हो रही है, तो आम जनता के मन में सवाल उठ रहा है — क्या उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहकर ही जनता की सेवा करनी चाहिए? कई लोग मानते हैं कि जनता ने उन्हें बिहार चलाने के लिए चुना है, इसलिए उन्हें यहीं रहना चाहिए। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि अगर उन्हें देश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, तो यह बिहार के लिए भी गर्व की बात हो सकती है। अब बड़ा सवाल यही है — क्या बिहार की जनता चाहती है कि Nitish Kumar मुख्यमंत्री बने रहें, या फिर वे राष्ट्रीय राजनीति में नई भूमिका निभाएं? आपकी क्या राय है? हमें कमेंट कर जरूर बताइए।1