Shuru
Apke Nagar Ki App…
घूसखोर पंडित वेबसीरीज पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर, बोले– बनाने वालों का समाज से बहिष्कार होना चाहिए प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ‘घूसखोर पंडित’ नामक फिल्म/वेबसीरीज को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनाएं सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। देवकीनंदन ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इस तरह की फिल्म या वेबसीरीज बनाते हैं, उनका समाज से बहिष्कार होना चाहिए। साथ ही सरकार से मांग की कि ऐसी सामग्री पर तत्काल रोक लगाई जाए
Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
घूसखोर पंडित वेबसीरीज पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर, बोले– बनाने वालों का समाज से बहिष्कार होना चाहिए प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ‘घूसखोर पंडित’ नामक फिल्म/वेबसीरीज को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनाएं सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। देवकीनंदन ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इस तरह की फिल्म या वेबसीरीज बनाते हैं, उनका समाज से बहिष्कार होना चाहिए। साथ ही सरकार से मांग की कि ऐसी सामग्री पर तत्काल रोक लगाई जाए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद में सनातन की ललकार! देवकीनंदन ठाकुर ने मंच से भरी हुंकार ।1
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने कई मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बच्चों के गायब होने की घटनाओं को गंभीर साजिश बताते हुए सरकार से गहराई से जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अयोध्या प्रसाद विवाद पर उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने की जरूरत बताई, वहीं “घूसखोर पंडित” वेब सीरीज को सनातन परंपरा और ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।1
- फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में रविवार को विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा ने करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से होने वाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में चौदह ए श्रेणी की दुकानों का निर्माण, मेन हॉल कवर का निर्माण, मेन गेट की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य शामिल है। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मंडी परिसर के विकास से व्यापारियों और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंडी की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़ होंगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, मंडी परिषद के अधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र स्थित बल्केश्वर में सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब एक शू गोदाम की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पाँच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। गोदाम में रखे जूते और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैलती नजर आई, जिससे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।1
- Post by Amit Pandey1
- आगरा थाना पर्यटन पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से शालीन व्यवहार करने और शासन द्वारा निर्धारित किराया ही लेने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी चालकों को थाना परिसर में बुलाकर सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई गई। पर्यटकों की छवि सुधारने और आगरा की साख बनाए रखने की दिशा में यह पहल की गई। मामला थाना पर्यटन, आगरा।1
- आगरा में थाना इरादतनगर पुलिस ने गला दबाकर की गई हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मृतक राहुल आरोपी दीपक उर्फ दीपू के साथ मोटरसाइकिल से एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दीपक ने राहुल के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आगरा–ग्वालियर हाईवे स्थित मुबारकपुर कट के पास से वांछित आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ कर रही है।1
- BJP neta Santosh Pathak ne kiya auraton ke sath maarpeet1
- वैवाहिक विवाद और मुकदमे के दबाव में युवती की मौत की से शोक की लहर पत्रकार योगेन्द्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर क्षेत्र के ग्राम पटना पक्षी विहार निवासी हैमा पुत्री विजयपाल सिंह की मृत्यु की खबर से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। हैमा का विवाह ग्राम भटपुरा, जनपद हाथरस में हुआ था, लेकिन वैवाहिक जीवन में उत्पन्न विवादों के चलते वह लंबे समय से अपने ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। परिजनों के अनुसार, वैवाहिक विवाद से संबंधित एक मुकदमा एटा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन था। इसी दौरान पारिवारिक व मानसिक दबावों के बीच हैमा ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है, कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, तथा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हैमा की असमय मृत्यु से न केवल उसका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। ग्रामीणों और परिचितों ने इसे एक दुखद सामाजिक त्रासदी बताते हुए वैवाहिक विवादों के शीघ्र समाधान और मानसिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया है।1