Shuru
Apke Nagar Ki App…
₹1.20 करोड़ की लागत से सब्जी मंडी परिसर का होगा कायाकल्प, विधायक मनीष असीजा ने किया भूमिपूजन फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी परिसर में रविवार को विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा ने करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से होने वाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों में चौदह ए श्रेणी की दुकानों का निर्माण, मेन हॉल कवर का निर्माण, मेन गेट की मरम्मत और रंगाई-पुताई का कार्य शामिल है। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मंडी परिसर के विकास से व्यापारियों और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंडी की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़ होंगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, मंडी परिषद के अधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शिकोहाबाद के नारायण इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने शिरकत की। उन्होंने सनातन धर्म, संस्कृति और हिन्दू एकता पर जोर देते हुए बड़ा संदेश दिया। सम्मेलन में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद में सनातन की ललकार! देवकीनंदन ठाकुर ने मंच से भरी हुंकार ।1
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने कई मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बच्चों के गायब होने की घटनाओं को गंभीर साजिश बताते हुए सरकार से गहराई से जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। अयोध्या प्रसाद विवाद पर उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने की जरूरत बताई, वहीं “घूसखोर पंडित” वेब सीरीज को सनातन परंपरा और ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।1
- आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र स्थित बल्केश्वर में सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब एक शू गोदाम की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पाँच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। गोदाम में रखे जूते और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैलती नजर आई, जिससे धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।1
- एपस्टीन फाइल्स के खुलासे से पता चला कि– Jeffrey Epstein ने 2018 में 330 गैलन सल्फ्यूरिक एसिड (Sulfuric Acid) खरीदा था! क्या एपस्टीन ने बच्चों के शवों को गलाने के लिए, 330 गैलन सल्फ्यूरिक एसिड का ऑर्डर दिया होगा?? सबूत मिटाना चाहता था वो?? #EpsteinFiles1
- देखिए यह लड़की क्योंकि छोटी सी है 9 साल की और अपने घर में ही डांस करती है टीवी चलकर प्रैक्टिस करती है ना ही इसी में कभी किसी से डांस सीखा है और ना ही कभी डांस किया है फिर भी इतना अच्छा डांस कर लेती है इसका नाम मनस्वी है यह आगरा की रहने वाली है टेडी बगिया नारायण विहार कॉलोनी की2
- प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ‘घूसखोर पंडित’ नामक फिल्म/वेबसीरीज को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनाएं सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। देवकीनंदन ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इस तरह की फिल्म या वेबसीरीज बनाते हैं, उनका समाज से बहिष्कार होना चाहिए। साथ ही सरकार से मांग की कि ऐसी सामग्री पर तत्काल रोक लगाई जाए1
- आगरा में थाना इरादतनगर पुलिस ने गला दबाकर की गई हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मृतक राहुल आरोपी दीपक उर्फ दीपू के साथ मोटरसाइकिल से एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दीपक ने राहुल के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आगरा–ग्वालियर हाईवे स्थित मुबारकपुर कट के पास से वांछित आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ कर रही है।1
- Post by Shyamjj1