Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल भराव हटाने एंव एवं खढ़ो मे मलबा डालने के बाबत उदयपुरवाटी नगरपालिका क्षेत्र के धनावता रोड पर कई दिनों से बरसात का पानी भरा हुआ है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी हुई है तथा आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। अतः जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान कर जलभराव हटाने की तत्काल व्यवस्था की जाए।
मुकेश कुमार सैनी
जल भराव हटाने एंव एवं खढ़ो मे मलबा डालने के बाबत उदयपुरवाटी नगरपालिका क्षेत्र के धनावता रोड पर कई दिनों से बरसात का पानी भरा हुआ है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी हुई है तथा आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। अतः जनहित एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान कर जलभराव हटाने की तत्काल व्यवस्था की जाए।
More news from Rajasthan and nearby areas
- आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रम में लिए सुझाव, मंडावा में 2.99 करोड रुपए के होंगे कार्य, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर खर्च की जाएगी राशि मंडावा। पंचायत समिति सभागार में बुधवार शाम को आरयूआईडीपी पांचवें चरण को लेकर उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यटन कस्बे में 2.99 करोड रुपए से वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का होने वाले कार्य को लेकर संवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए गए। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीना ने केंद्र सरकार की ओर से होने वाले कार्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। आरयूआईडीपी के एक्सईएन देवेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि मंडावा में एशियन विकास बैंक के वित्त पोषण से अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का पुन उपयोग किया जाएगा जिसको लेकर सितंबर माह में डीपीआर बनाना शुरू किया जाएगा व कार्य में विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे शहर के चुंगी नाका तिराया, बिसाऊ चौराया, रामगढ़ रोड़, वार्ड 2 में ब्रह्म बगीचे के पास सहित अन्य स्थानों पर जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान की दिशा में काम होगा। परियोजनाओं को अंतिम रूप देने से पहले जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से सुझाव लिए गए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है, वहां ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) देवेंद्र सैनी ने बताया कि पंचम चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और बाढ़ प्रबंधन के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा, जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। सैनी ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा वित्तपोषित राजस्थान अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (RULIP) तथा विश्व बैंक समर्थित सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ राजस्थान एक्सेलरेटेड (SUTRA) के माध्यम से शहरों को स्मार्ट, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य विकसित भारत-2047 एवं विकसित राजस्थान-2047 के विजन के अनुरूप नागरिकों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जहां भी सीवरेज चैंबर की समस्या है और सड़क लेवल में कोई परेशानी आ रही है तो उसके लिए दुबारा से सर्वे करवा कर स्थाई समाधान करवाया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका के वरिष्ठ प्रारूपकार आनंद बिहारी सोलंकी, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेश सोनी, भाजपा नेता विद्याधर सैनी, नवाब खत्री, शशीकांत सैनी, रवि मिश्रा, संदीप शर्मा, विजेंद्र सैनी, संजय मील, कैलाश शर्मा, सीताराम सैनी, जगदीश मीणा सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।2
- विराटनगर उपखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी लालाराम यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त का ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विराटनगर में आयोजित होगा। समारोह में ध्वजारोहण, परेड, पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा राज्य स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर दायित्वों का निर्वहन करते हुए अनिवार्य रूप से समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।1
- 100 करोड़ की लागत से बन रहा है पल्लू के अंदर ऐसा होटल जो बीकानेर संभाग का पहला रेस्टोरेंट होगा,, 🕌🗽 यहां पर पर्यटक को सारी सुविधा मिलेगी देखिए इस होटल में आइये देखते है इस सुन्दर महल कम रिसोर्ट को।1
- नारनौल से होगी 'ड्रग फ्री हरियाणा हाफ मैराथन' और 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत, CM दिखाएंगे हरी झंडी1
- पानीपत में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा का भव्य स्वागत | 650वीं जयंती | Haryana News1
- राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द राजस्थान सरकार को दिया अल्टीमेट, दिव्यांग टीचर ने बताया अपना दर्द1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- हादसे ने खोला पाप का घड़ा गुनाह का रास्ता, जेल पर खत्म1