केन्द्र सरकार द्वारा EPFO वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के फैसले का BMS ने किया स्वागत- देवी दत्त तनवर केन्द्र सरकार द्वारा EPFO वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के फैसले का BMS ने किया स्वागत- देवी दत्त तनवर केन्द्र सरकार द्वारा EPFO की वेतन सीमा 12 साल बाद 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के ऐतिहासिक निर्णय का भारतीय मजदूर संघ, हिमाचल प्रदेश ने हार्दिक स्वागत किया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राणा, महामंत्री श्री यशपाल हेटा, उप महामंत्री श्री देवीदत्त तनवर, कोषाध्यक्ष श्री अमित चंद डोगरा, उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, श्री रमेश राणा, श्रीमती सुषमा शर्मा, उपाध्यक्ष श्री रमेश राणा, सचिव श्री नेकराम, श्री नरेश ठाकुर, श्रीमती सुमना तथा श्री राजू भारद्वाज ने शिमला से संयुक्त बयान जारी कर* कहा कि - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय कैबिनेट ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसकी घोषणा केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने की। यह भारतीय मजदूर संघ की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। EPFO की सीमा 2004 से 2014 तक 10 साल तक नहीं बढ़ी थी। 2014 में इसे 6,500 से 15,000 किया गया था। अब 12 साल बाद इसे 25,000 किया जाना समय की आवश्यकता थी, क्योंकि कई राज्यों में आज न्यूनतम वेतन ही 15,000 से ऊपर है। इस फैसले से देश भर के *51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों* को अनिवार्य EPFO कवरेज का लाभ मिलेगा, जो 15,000 से 25,000 रुपये के वेतन वर्ग में आते हैं। यह निर्णय 17 सितम्बर, 2026 से लागू होगा। इससे कर्मचारियों को EPF बचत, EPS पेंशन तथा EDLI के तहत बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा और देश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा मजबूत होगा। यह *Viksit Bharat @ 2047* की दिशा में एक बड़ा कदम है। संघ के नेताओं ने कहा कि हिमाचल के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, परवाणू, कालाअंब, पांवटा साहिब, मैहतपुर, टाहलीवाल, गगरेट, पंडोगा तथा सीमेंट उद्योग ACC बरमाणा, अंबुजा दाड़लाघाट, अंबुजा रावनकोट व अल्ट्राटेक बागा* में कार्यरत हजारों मजदूर जो 18 से 24 हजार वेतन पर कार्य कर रहे थे और PF से बाहर थे, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। भारतीय मजदूर संघ ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।
केन्द्र सरकार द्वारा EPFO वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के फैसले का BMS ने किया स्वागत- देवी दत्त तनवर केन्द्र सरकार द्वारा EPFO वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के फैसले का BMS ने किया स्वागत- देवी दत्त तनवर केन्द्र सरकार द्वारा EPFO की वेतन सीमा 12 साल बाद 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने के ऐतिहासिक निर्णय का भारतीय मजदूर संघ, हिमाचल प्रदेश ने हार्दिक स्वागत किया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राणा, महामंत्री श्री यशपाल हेटा, उप महामंत्री श्री देवीदत्त तनवर, कोषाध्यक्ष श्री अमित चंद डोगरा, उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा, श्री रमेश राणा, श्रीमती सुषमा शर्मा, उपाध्यक्ष श्री रमेश राणा, सचिव श्री नेकराम, श्री नरेश ठाकुर, श्रीमती सुमना तथा श्री राजू भारद्वाज ने शिमला से संयुक्त बयान जारी कर* कहा कि - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय कैबिनेट ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसकी घोषणा केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने की। यह भारतीय मजदूर संघ की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। EPFO की सीमा 2004 से 2014 तक 10 साल तक नहीं बढ़ी थी। 2014 में इसे 6,500 से 15,000 किया गया था। अब 12 साल बाद इसे 25,000 किया जाना समय की आवश्यकता थी, क्योंकि कई राज्यों में आज न्यूनतम वेतन ही 15,000 से ऊपर है। इस फैसले से देश भर के *51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों* को अनिवार्य EPFO कवरेज का लाभ मिलेगा, जो 15,000 से 25,000 रुपये के वेतन वर्ग में आते हैं। यह निर्णय 17 सितम्बर, 2026 से लागू होगा। इससे कर्मचारियों को EPF बचत, EPS पेंशन तथा EDLI के तहत बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा और देश में सामाजिक सुरक्षा का दायरा मजबूत होगा। यह *Viksit Bharat @ 2047* की दिशा में एक बड़ा कदम है। संघ के नेताओं ने कहा कि हिमाचल के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, परवाणू, कालाअंब, पांवटा साहिब, मैहतपुर, टाहलीवाल, गगरेट, पंडोगा तथा सीमेंट उद्योग ACC बरमाणा, अंबुजा दाड़लाघाट, अंबुजा रावनकोट व अल्ट्राटेक बागा* में कार्यरत हजारों मजदूर जो 18 से 24 हजार वेतन पर कार्य कर रहे थे और PF से बाहर थे, उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। भारतीय मजदूर संघ ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।
- इंजीनियरिंग डिप्लोमा की दोस्ती से हेरोइन तस्करी तक पहुंचे दो दोस्तों को पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी से अफीम लाकर पिंजौर में बेचने वाला तस्कर भी काबू पंचकूला पुलिस ने 2 मामलों में 3 नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 2 आरोपी रिमांड पर, 1 को न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 16 सितंबर:- पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला तथा क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम तथा 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पहला मामला: यूपी से अफीम लाकर पंचकूला के पिंजौर व आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 682 ग्राम अफीम बरामद एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मामले में आरोपी रणवीर निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार जिला पंचकूला, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। दूसरा मामला: क्राइम ब्रांच-3 ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों मनीष निवासी कालका, उम्र 32 वर्ष तथा करण निवासी कालका, जिला पंचकूला, उम्र 29 वर्ष को सूरजपुर चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस द्वारा मामले में सप्लाई के स्रोत तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनीष को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी करण को आज अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले युवाओं का इस अवैध कारोबार में शामिल होना इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी जारी रखेगी। अभिभावकों और आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पंचकूला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व 7087081048 पर दें।2
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सोलन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर और आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सोलन, 16 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत भाजपा सोलन शहरी मंडल युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जौनाजी रोड के समीप दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही चंबाघाट पुल के समीप भी दीप जलाकर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके माध्यम से आम लोगों को मिल रहे लाभों को स्मरण किया जाएगा। इसी क्रम में चंबाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों के लाभार्थी परिवारों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के साथ जुड़कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति संकल्प को व्यक्त करना है। भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। रक्तदान शिविर तथा ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सेवा भावना को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।1
- डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप डिलीवरी में देरी पर बलिंकइट राइडर से मारपीट, रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी का आरोप1
- जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की बैठक में पुराने एनपीए खातों के लिए वन टाइम पॉलिसी 1.10.2026 से लागू होगी सोलन: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार को बैंक के बाईपास स्थित मुख्यालय में बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैंक के कामकाज, वित्तीय स्थिति, ऋण वसूली, एनपीए खातों तथा बैंक के आगामी कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 92 एजेंडे प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अधिकांश एजेंडों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। शेष एजेंडों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह बोर्ड की बैठक पुनः आयोजित की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से पुराने एनपीए खातों के समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) पॉलिसी को लागू करने का निर्णय लिया गया। यह पॉलिसी 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। इसके माध्यम से पात्र पुराने एनपीए खाताधारकों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत अपने बकाया ऋण खातों के निपटारे का अवसर मिलेगा। बैंक प्रबंधन का मानना है कि इससे पुराने ऋण खातों के समाधान में तेजी आएगी तथा बैंक और ऋणधारकों, दोनों के हित में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। चेयरमैन मुकेश शर्मा, एडवोकेट ने कहा कि जोगिंद्रा बैंक ने पिछले वित्तीय वर्षों में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है और बैंक की वित्तीय स्थिति लगातार सुदृढ़ हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने ₹21.58 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। बैंक का नेट एनपीए शून्य रहा है, जो बैंक की मजबूत वित्तीय एवं ऋण प्रबंधन व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में बैंक के वित्तीय प्रदर्शन को और बेहतर बनाने, व्यवसाय के विस्तार, ऋण वसूली को प्रभावी बनाने तथा ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।1
- राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ नगरपालिका से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा हरियाणा के पंचकूला स्थित रिसॉर्ट में सामने आया है। रामगढ़ के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय चुनाव जीते पार्षद योगेश शर्मा के परिजनों ने कांग्रेस पर उनके परिवार के किडनैपिंग का आरोप लगाया था। राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ नगरपालिका से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल ड्रामा हरियाणा के पंचकूला स्थित रिसॉर्ट में सामने आया है। रामगढ़ के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय चुनाव जीते पार्षद योगेश शर्मा के परिजनों ने कांग्रेस पर उनके परिवार के किडनैपिंग का आरोप लगाया था। हालांकि, जब सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस ने रिसॉर्ट में छापा मारा, तो कहानी पूरी तरह उलट गई। वहां कांग्रेस नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षदों की बाड़ेबंदी पाई गई। शिकायतकर्ता राकेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव जीतने के बाद उनके भाई योगेश शर्मा, उनकी पत्नी और दो बच्चों को कांग्रेस पार्टी द्वारा अगवा कर लिया गया था। पिछले 5 दिनों से योगेश का मोबाइल बंद आ रहा था और परिवार को गुमराह करके पंचकूला के एक रिसॉर्ट में रखा गया था। परिजनों की इस शिकायत पर पंचकूला की रामगढ़ पुलिस चौकी टीम तुरंत एक्शन में आई और रिसॉर्ट पहुंची। पंचकूला रिसोर्ट में पीड़ित परिवार से मिलते हुए खुद को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सहायक बताने वाला युवक। पंचकूला रिसोर्ट में पीड़ित परिवार से मिलते हुए खुद को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सहायक बताने वाला युवक। पुलिस रेड में मिला सरप्राइज रामगढ़ चौकी पुलिस जब शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जांच-पड़ताल करने पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। रिसॉर्ट में कांग्रेस का कोई पार्षद मौजूद नहीं था। वहां लक्ष्मणगढ़ और राजगढ़ से आए बीजेपी समर्थित पार्षदों को ठहराया गया था। करीब 60 लोगों के रुकने की बुकिंग 'नितिन' नाम के ट्रैवल एजेंट के जरिए कराई गई थी। रेड के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सहायक बताया। नहीं मिला पीड़ित का भाई : चौकी इंचार्ज मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ चौकी के जांच अधिकारी कृपाल ने बताया कि पुलिस को लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत जांच शुरू की गई। हालांकि, रिसॉर्ट में वे पीड़ित के साथ गए थे, वहां पर उसका भाई नहीं मिला।3
- पंचकूला सेक्टर-11 फायरिंग मामले में EXCLUSIVE CCTV पंचकूला के सेक्टर-11 में फायरिंग के मामले से जुड़ी एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज सामने आई है। पंचकूला सेक्टर-11 फायरिंग मामले में EXCLUSIVE CCTV, पंचकूला के सेक्टर-11 में फायरिंग के मामले से जुड़ी एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज सामने आई है।1
- पंजाब में नशे को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा का बड़ा बयान, अकाली-भाजपा सरकार पर साधा निशाना पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अकाली दल-भाजपा की पिछली सरकार पर निशाना साधा। NCB की ओर से पंजाब के 7 जिलों को नशे के लिहाज से ‘अल्ट्रा स्पॉट’ बताए जाने पर चीमा ने केंद्र पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी में ड्रोन के इस्तेमाल को रोकने के लिए पंजाब में एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया गया है। साथ ही चीमा ने नशे के मामलों, BSF की भूमिका और पूर्व सरकारों की कार्रवाई को लेकर भी कई आरोप लगाए।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डॉ. राजेश कश्यप ने दी हार्दिक शुभकामनाएं भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवभूमि की ओर से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी की पावन भूमि सोलन और समस्त हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री जी पर सदैव ईश्वर एवं माँ शूलिनी का आशीर्वाद बना रहे और उनका मार्गदर्शन देशवासियों को निरंतर मिलता रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1