एक ही दिन में तीन जगह आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा एक ही दिन में तीन जगह आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा मुलताई। क्षेत्र में आज आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया, हालांकि समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से बड़ा नुकसान टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:57 बजे ग्राम आमाडोंह में मदन मोहन सूर्यवंशी के खेत में नरवाई में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोपहर 1:51 बजे मासोद क्षेत्र में महादेव गवांडे के खेत में नरवाई, घास, पेड़, सिंचाई पाइप एवं जलाऊ लकड़ी में आग लग गई। इस घटना में भी दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। वहीं शाम करीब 4:10 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट मे जमा कचरे आग लगने की घटना सामने आई।बैंक के बाजु मे लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। तीनों ही घटनाओं में दमकल कर्मचारियों धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।
एक ही दिन में तीन जगह आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा एक ही दिन में तीन जगह आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा मुलताई। क्षेत्र में आज आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया, हालांकि समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से बड़ा नुकसान टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:57 बजे ग्राम आमाडोंह में मदन मोहन सूर्यवंशी के खेत में नरवाई में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोपहर 1:51 बजे मासोद क्षेत्र में महादेव गवांडे के खेत में नरवाई, घास, पेड़, सिंचाई पाइप एवं जलाऊ लकड़ी में आग लग गई। इस घटना में भी दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। वहीं शाम करीब 4:10 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट मे जमा कचरे आग लगने की घटना सामने आई।बैंक के बाजु मे लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। तीनों ही घटनाओं में दमकल कर्मचारियों धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।
- नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी कों मुलताई पुलिस नें किया गिरफ्तार1
- बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किए। *घटना का विवरण* मामले की शुरुआत 27 नवंबर 2025 को हुई, जब फरियादी ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर जांच शुरू की। *जांच और कार्रवाई* विवेचना के दौरान पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बालिका और आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित स्थानों पर दबिश दी गई और मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया। 24 अप्रैल 2026 को पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान सागर खपरिये (23 वर्ष), निवासी ग्राम लाखापुर के रूप में हुई। आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लाखापुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। *टीम की सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, उपनिरीक्षक मोनिका पटले सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *पुलिस की अपील* बैतूल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।2
- Post by Sohan Lal Rathor2
- पांढुर्णा / कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ एवं एसडीएम अलका एक्का के मार्गदर्शन में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीबीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामी के निर्देशानुसार डायटेक प्राइवेट लिमिटेड पांढुर्णा के परिसर में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विशेष रूप से निक्षय अभियान एवं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों की सेहत पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंपनी के लगभग 310 कर्मचारियों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। साथ ही टीबी की प्रारंभिक पहचान के लिए पोर्टेबल एक्स रे मशीन के माध्यम से सभी उपस्थित कर्मचारियों के डिजिटल एक्स रे भी किए गए। निक्षय अभियान के तहत कर्मचारियों को बीमारी के लक्षण और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस आयोजन को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मनीष सिंह मरावी डॉ. प्रीति बनकर सुरेश कुमार टीकम रविंद्र पराड़कर तुषार सिंगरे और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से अशोक कुमार नितिन चतुर्वेदी और अमित लवसेतवार ने स्वास्थ्य टीम को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जिससे सभी कर्मचारियों की जांच सुचारू रूप से संपन्न हो सकी।4
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम हिडली के ग्राम गडराढाना निवासी राजू इवने के खेत में बने मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना में मकान में रखा सामान एवं कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। वहीं ग्रामीणों एवं आठनेर फायर ब्रिगेड ने तत्परता से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि राजू इवने का मकान गांव से लगे खेत में था समय पर काबू नहीं पाया जाता तो आग गांव में भी फैल सकती थी।1
- पांढुर्णा:-इंजेक्शन न लगाने का परिजनों का आरोप, ग्रामीणों और कोटवार संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन । एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सांप के काटने के बाद एक कोटवार इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा, लेकिन परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित को समय पर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपचार नहीं दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्स ने जरूरी एंटी-स्नेक वेनम (इंजेक्शन) लगाने में देरी की, जिससे मरीज को काफी देर तक तड़पना पड़ा। घटना के बाद कोटवार संघ और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों और कोटवार संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।1
- एक ही दिन में तीन जगह आगजनी, दमकल टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा मुलताई। क्षेत्र में आज आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया, हालांकि समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से बड़ा नुकसान टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:57 बजे ग्राम आमाडोंह में मदन मोहन सूर्यवंशी के खेत में नरवाई में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोपहर 1:51 बजे मासोद क्षेत्र में महादेव गवांडे के खेत में नरवाई, घास, पेड़, सिंचाई पाइप एवं जलाऊ लकड़ी में आग लग गई। इस घटना में भी दमकल टीम ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। वहीं शाम करीब 4:10 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाजू में एक निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट मे जमा कचरे आग लगने की घटना सामने आई।बैंक के बाजु मे लगी आग से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया। तीनों ही घटनाओं में दमकल कर्मचारियों धनराज पवार, विजय बडघरे एवं सुमित पुरी की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।1