logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया:कुदरकोट कस्बे के तिराहे पर कचरे का ढेर देख प्रधान नाराज, कराई सफाई दी चेतावनी औरैया जिले के विकास खण्ड एरवाकटरा के थाना कस्बा कुदरकोट क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग स्थित मुख्य तिराहे पर कचरे के ढेर को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान संजू बाथम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह कचरा आसपास के दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फेंका जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित होती है। ग्राम प्रधान ने कहा कि दुकानदारों को कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद वह कचरा सड़क पर फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कराया जाएगा।

6 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंजीरों में जकड़कर देवकली धाम पहुंचे संदीप, बोले- बुराइयों की राह इंसान को बना देती है कैदी औरैया। समाज में बढ़ती नशाखोरी, अपराध और अन्य बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। कैदी की वेशभूषा में हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर वह कांवड़ यात्रा करते हुए देवकली धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संदीप शनिवार को इसी वेशभूषा में कांवड़ लेकर श्रृंगी रामपुर गए थे। मंगलवार को देवकली धाम पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनका अनोखा रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में संदीप ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध और बुराइयों का रास्ता अंत में इंसान को बंधनों में जकड़ देता है। उन्होंने लोगों से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का त्याग कर धर्म, सदाचार और ईश्वर की भक्ति के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है। इसलिए हर व्यक्ति को गलत रास्ते से बचना चाहिए और अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए। उनके संदेश को सुनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। संदीप का यह अनोखा जागरूकता संदेश पूरे देवकली धाम में चर्चा का विषय बना रहा।
    1
    जंजीरों में जकड़कर देवकली धाम पहुंचे संदीप, बोले- बुराइयों की राह इंसान को बना देती है कैदी
औरैया। समाज में बढ़ती नशाखोरी, अपराध और अन्य बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। कैदी की वेशभूषा में हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर वह कांवड़ यात्रा करते हुए देवकली धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
संदीप शनिवार को इसी वेशभूषा में कांवड़ लेकर श्रृंगी रामपुर गए थे। मंगलवार को देवकली धाम पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनका अनोखा रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में संदीप ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध और बुराइयों का रास्ता अंत में इंसान को बंधनों में जकड़ देता है। उन्होंने लोगों से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का त्याग कर धर्म, सदाचार और ईश्वर की भक्ति के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है। इसलिए हर व्यक्ति को गलत रास्ते से बचना चाहिए और अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए। उनके संदेश को सुनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। संदीप का यह अनोखा जागरूकता संदेश पूरे देवकली धाम में चर्चा का विषय बना रहा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी! 🚨 औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी! औरैया में गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मु0अ0सं0 140/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी हारून, इमरान खान और लवकुश कुशवाहा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। थाना अजीतमल पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में धारा 84 BNSS के तहत कुर्की/मुनादी की कार्रवाई कराई। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए आरोपियों को न्यायालय/कानून के समक्ष हाजिर होने की चेतावनी दी। अब सवाल ये है कि— आखिर कब तक कानून से भागेंगे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी? न्यायालय की सख्ती के बाद क्या अब आरोपी खुद कानून के सामने सरेंडर करेंगे? फिलहाल अजीतमल पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    3
    औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन

गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी!
🚨 औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन
गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी!
औरैया में गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है।
मु0अ0सं0 140/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी हारून, इमरान खान और लवकुश कुशवाहा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई।
थाना अजीतमल पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में धारा 84 BNSS के तहत कुर्की/मुनादी की कार्रवाई कराई।
पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए आरोपियों को न्यायालय/कानून के समक्ष हाजिर होने की चेतावनी दी।
अब सवाल ये है कि—
आखिर कब तक कानून से भागेंगे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी?
न्यायालय की सख्ती के बाद क्या अब आरोपी खुद कानून के सामने सरेंडर करेंगे?
फिलहाल अजीतमल पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • खाना खाने के बाद महिला की संदिग्ध मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू खाना खाने के बाद महिला की संदिग्ध मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला की खाना खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे बिजहरा गांव में हुई। मृतक की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है, जो रमाशंकर की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, खाना खाने के बाद सीमा चारपाई पर लेटी थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए। पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. हरदीप ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की मां सुनीता ने मौत को संदिग्ध बताया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि परिजनों द्वारा मौत को संदिग्ध बताए जाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    1
    खाना खाने के बाद महिला की संदिग्ध मौत

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
खाना खाने के बाद महिला की संदिग्ध मौत
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू
कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला की खाना खाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे बिजहरा गांव में हुई।
मृतक की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है, जो रमाशंकर की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, खाना खाने के बाद सीमा चारपाई पर लेटी थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए।
पीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. हरदीप ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक महिला की मां सुनीता ने मौत को संदिग्ध बताया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि परिजनों द्वारा मौत को संदिग्ध बताए जाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🇮🇳 सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद 🇮🇳 सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में आज नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरा से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री अजीत पाल ने कुछ समय पूर्व गांव में जर्जर दीवार गिरने से दबकर हुई बालक की मृत्यु के मामले में मृतक की माता कृष्णा देवी को आपदा प्रबंधन कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभी सभासदों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह, एसडीएम उषा सिंह, लेखपाल विमल कुमार शुक्ला, नितेश मिश्रा, मेराज अंसारी, बउआ ठाकुर, राजू अली, प्रधान शिवहरा मंगल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से विशाल तिरंगा यात्रा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला और पूरे कस्बे में राष्ट्रध्वज के साथ उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
    3
    🇮🇳 सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद

🇮🇳 सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में आज नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरा से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान राज्य मंत्री अजीत पाल ने कुछ समय पूर्व गांव में जर्जर दीवार गिरने से दबकर हुई बालक की मृत्यु के मामले में मृतक की माता कृष्णा देवी को आपदा प्रबंधन कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभी सभासदों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह, एसडीएम उषा सिंह, लेखपाल विमल कुमार शुक्ला, नितेश मिश्रा, मेराज अंसारी, बउआ ठाकुर, राजू अली, प्रधान शिवहरा मंगल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से विशाल तिरंगा यात्रा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला और पूरे कस्बे में राष्ट्रध्वज के साथ उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा खबर कानपुर देहात | पत्रकार shabanam 🇮🇳 सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में आज नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरा से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री अजीत पाल ने कुछ समय पूर्व गांव में जर्जर दीवार गिरने से दबकर हुई बालक की मृत्यु के मामले में मृतक की माता कृष्णा देवी को आपदा प्रबंधन कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभी सभासदों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह, एसडीएम उषा सिंह, लेखपाल विमल कुमार शुक्ला, नितेश मिश्रा, मेराज अंसारी, बउआ ठाकुर, राजू अली, प्रधान शिवहरा मंगल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से विशाल तिरंगा यात्रा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला और पूरे कस्बे में राष्ट्रध्वज के साथ उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
    3
    सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

खबर कानपुर देहात | पत्रकार  shabanam 
🇮🇳 सिकंदरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा में आज नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरा से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान राज्य मंत्री अजीत पाल ने कुछ समय पूर्व गांव में जर्जर दीवार गिरने से दबकर हुई बालक की मृत्यु के मामले में मृतक की माता कृष्णा देवी को आपदा प्रबंधन कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभी सभासदों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह, एसडीएम उषा सिंह, लेखपाल विमल कुमार शुक्ला, नितेश मिश्रा, मेराज अंसारी, बउआ ठाकुर, राजू अली, प्रधान शिवहरा मंगल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से विशाल तिरंगा यात्रा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला और पूरे कस्बे में राष्ट्रध्वज के साथ उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजाबाबू की कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात राजाबाबू कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित परिजनों ने कंचौसी नहर पुल पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसमे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन लगातार हंगामा करते रहे हालांकि पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया गया। मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बताया कि युवक की मौत चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई थी। परिजन एफआईआर की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया है। फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार हो चुका है और गांव में स्थिति सामान्य है। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम
बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजाबाबू की कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात राजाबाबू कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित परिजनों ने कंचौसी नहर पुल पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसमे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन लगातार हंगामा करते रहे हालांकि पुलिस के  उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया गया।
मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बताया कि युवक की मौत चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई थी। परिजन एफआईआर की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया है।
फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार हो चुका है और गांव में स्थिति सामान्य है। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • निन्हौरा के पास ओवरलोड वाहनों पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 30 ट्रकों की जांच में 22 के चालान से मचा हड़कंप सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग स्थित निन्हौरा गांव के पास गोपाल ढाबा पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खनिज विभाग, एआरटीओ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 ट्रक और डंपरों के कागजातों की जांच की गई, जिसमें 22 वाहनों के चालान किए गए। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत, सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोपाल ढाबा के पास वाहनों की जांच की। एआरटीओ रोहित राजपूत ने कई ट्रकों को रुकवाकर उनके कागजात और अन्य अभिलेखों की जांच की। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपाल ढाबा के पास कई ओवरलोड ट्रक बिना रॉयल्टी के खड़े हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 30 ट्रक और डंपरों के कागजात चेक किए गए, जिसमें 22 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों की अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए, जबकि कुछ चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से दूर हो गए। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    2
    निन्हौरा के पास ओवरलोड वाहनों पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 30 ट्रकों की जांच में 22 के चालान से मचा हड़कंप
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग स्थित निन्हौरा गांव के पास गोपाल ढाबा पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खनिज विभाग, एआरटीओ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 ट्रक और डंपरों के कागजातों की जांच की गई, जिसमें 22 वाहनों के चालान किए गए।
जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत, सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोपाल ढाबा के पास वाहनों की जांच की। एआरटीओ रोहित राजपूत ने कई ट्रकों को रुकवाकर उनके कागजात और अन्य अभिलेखों की जांच की।
जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपाल ढाबा के पास कई ओवरलोड ट्रक बिना रॉयल्टी के खड़े हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 30 ट्रक और डंपरों के कागजात चेक किए गए, जिसमें 22 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों की अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए, जबकि कुछ चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से दूर हो गए। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

  • राजपुर मे मंडल अध्यक्ष की अगुवाई मे निकली तिरंगा यात्रा राजपुर कानपुर देहात।कस्बे के आरएस विद्याधाम से पैलावर रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई,हांथो मे तिरंगा लिए भारी संख्या मे मौजूद लोगो ने भारत माता के जयकारे लगाये।मंगलवार को मंडल अध्यक्ष राजपुर कुलदीप सिंह के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक अजीत सिंह पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,तिरंगा यात्रा कस्बे के आरएस विद्याधाम से शुरु होकर पैलावर मोड़ तक यात्रा का समापन किया गया।इस मौके पर तिरंगा यात्रा मे  नरेंद्र सिंह मंडल महामंत्री,वीरेंद्र कटियार मंडल महामंत्री,क्रांतिवीर सिंह जिला मंत्री,शैलेंद्र कुशवाहा मंडल प्रभारी,छोटे सिंह,नाथू सिंह,अजय शुक्ला सभासद,कृष्ण सिंह मंडल उपाध्यक्ष,सुरजीत राणा,विनोद सिंह चंदेल,सुभाष शर्मा,गोविंदा गौतम,अमित पाल,बलराम कटियार व रामकेश पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
    1
    राजपुर मे मंडल अध्यक्ष की अगुवाई मे निकली तिरंगा यात्रा
राजपुर कानपुर देहात।कस्बे के आरएस विद्याधाम से पैलावर रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई,हांथो मे तिरंगा लिए भारी संख्या मे मौजूद लोगो ने भारत माता के जयकारे लगाये।मंगलवार को मंडल अध्यक्ष राजपुर कुलदीप सिंह के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक अजीत सिंह पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,तिरंगा यात्रा कस्बे के आरएस विद्याधाम से शुरु होकर पैलावर मोड़ तक यात्रा का समापन किया गया।इस मौके पर तिरंगा यात्रा मे 
नरेंद्र सिंह मंडल महामंत्री,वीरेंद्र कटियार मंडल महामंत्री,क्रांतिवीर सिंह जिला मंत्री,शैलेंद्र कुशवाहा मंडल प्रभारी,छोटे सिंह,नाथू सिंह,अजय शुक्ला सभासद,कृष्ण सिंह मंडल उपाध्यक्ष,सुरजीत राणा,विनोद सिंह चंदेल,सुभाष शर्मा,गोविंदा गौतम,अमित पाल,बलराम कटियार व रामकेश पाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
    user_Naeem khan
    Naeem khan
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.