Shuru
Apke Nagar Ki App…
रात 08:30 PM पर फिर शुरू हुई बूंदाबांदी। रात 08:30 PM पर एक बार फिर से शुरू हुई बरसात, छाए घने बादल चमकी बिजली और गर्जना के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, नदबई भरतपुर से लाइव।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
रात 08:30 PM पर फिर शुरू हुई बूंदाबांदी। रात 08:30 PM पर एक बार फिर से शुरू हुई बरसात, छाए घने बादल चमकी बिजली और गर्जना के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, नदबई भरतपुर से लाइव।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रात 09:30 PM बरसात जारी है। नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट।1
- पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर में निकाला फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील अमर दीप सेन डीग। शहर में कानून व शांति की व्यवस्था बनाने के लिए मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि वह कानून व्यवस्था का पालन करें। कानून का पालन नहीं करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त करते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कांवले शरण गोपीनाथ ने बताया कि पैदल मार्च का उद्देश्य शहर में सायंकालीन गश्त व्यवस्था को मजबूत करना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना है। साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करना है।इस अवसर पर एडीशनल एसपी डीग अखिलेश शर्मा, सीओ डीग सीताराम बैरवा, शहर कोतवाली थानाधिकारी राम नरेश मीणा, खोह थानाधिकारी शिवलहरी मीणा मौजूद थे।4
- रिटायर्ड टेलीफोन सुपरवाइजर के जेब से अज्ञात बालक ने ₹50 हजार रुपए किए पार,,, मची हलचल नहीं लगा कोई सुराग,,, सूचना पर पहुंची पुलिस, अब सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही,,,,, पीड़ित ने अपनी पत्नी के बैंक खाते से निकाले थे एक लाख रुपए,,,, ई-मित्र के यहां खाते की केवाईसी कराते समय हुई वारदात,,,, बयाना कस्बे के बीचो-बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच से अपनी पत्नी के खाते से एक लाख रुपए निकालने के बाद बैंक के सामने स्थित एक ई मित्र केंद्र पर अपने खाते की केवाईसी करवाते समय अज्ञात बालक रिटायर्ड टेलीफोन सुपरवाइजर गोपाल प्रसाद गुप्ता के जेब से 50 हजार रुपए की एक गड्डी को पार कर ले गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस अज्ञात बालक की तलाश में कई जगह भाग दौड़ व छानबीन की किंतु अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है । जिसमें एक संदिग्ध बालक नजर आ रहा बताया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बैंक उपभोक्ताओं सहित कस्बे में सनसनी मच गई है।1
- थाना गोवर्धन के ग्राम पंचायत अड़ींग के गांव हरिपुरा में आज सुबह मंगलवार करीब 4: 00बजेआकाशीय बिजली गिरने से एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया1
- Post by Deepak kumar1
- गंगापुर सिटी: शादी में जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भीषण सड़क हादसे में सास-बहू और मासूम की मौत, चालक गंभीर घायल गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंगापुर–जयपुर मार्ग पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, काज़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साजिद पुत्र फखरुद्दीन अपनी बाइक से अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बाइक पर साजिद के साथ उसकी 22 वर्षीय पत्नी नरगिस, एक वर्षीय मासूम बेटा अलमीर और 60 वर्षीय मां बानो सवार थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गवर्नमेंट हॉस्पिटल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बानो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी संख्या में मृतक के रिश्तेदार, परिचित हॉस्पिटल पहुंचे और यहां पर लोगों की भीड़ जमा हुई। वहीं, बाइक चालक साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही बस के द्वारा भाई को टक्कर मारने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गंगापुर सिटी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर भारी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।1
- Post by RPR NEWS TV1
- रात 08:30 PM पर फिर शुरू हुई बूंदाबांदी। रात 08:30 PM पर एक बार फिर से शुरू हुई बरसात, छाए घने बादल चमकी बिजली और गर्जना के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, नदबई भरतपुर से लाइव।1