logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदिवासी नेत्री आदिवासी समाज के प्रखर वक्ता, सोशल एक्टिविस्ट निशा भगत अंतिम संस्कार चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बारडीह पंचायत स्थित उरू गांव नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस गमगीन अवसर पर, प्रशाशन के अधिकारी, नेता मंत्री विधायक सामाजिक कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में उनके समर्थक , ग्रामीण शामिल होकर आँखों में आंसू लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया

8 hrs ago
user_उदय कुशवाहा
उदय कुशवाहा
सिसई, गुमला, झारखंड•
8 hrs ago

आदिवासी नेत्री आदिवासी समाज के प्रखर वक्ता, सोशल एक्टिविस्ट निशा भगत अंतिम संस्कार चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बारडीह पंचायत स्थित उरू गांव नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस गमगीन अवसर पर, प्रशाशन के अधिकारी, नेता मंत्री विधायक सामाजिक कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में उनके समर्थक , ग्रामीण शामिल होकर आँखों में आंसू लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया

  • user_Kailash Trikey
    Kailash Trikey
    गुमला, गुमला, झारखंड
    बहुत दुःख की बात है भाई 😭😢😭😢😭😢😭😢😭😢😢😭😢😢😭😭😢
    6 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • दीपों से रोशन हुआ पोटरो का प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ परिसर दीपावली के पावन अवसर पर सिसई प्रखंड के पोटरो गांव स्थित प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय वातावरण ने मंदिर परिसर को आकर्षक एवं मनमोहक बना दिया। इस अवसर पर गांव के युवाओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद संध्या होते ही मंदिर परिसर में मिट्टी के दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर प्रकाशमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपावली के मौके पर ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पण का सुंदर संदेश दिया। मिट्टी के दीयों से सजे प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी।
    1
    दीपों से रोशन हुआ पोटरो का प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ परिसर

दीपावली के पावन अवसर पर सिसई प्रखंड के पोटरो गांव स्थित प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की जगमगाहट और भक्तिमय वातावरण ने मंदिर परिसर को आकर्षक एवं मनमोहक बना दिया।
इस अवसर पर गांव के युवाओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद संध्या होते ही मंदिर परिसर में मिट्टी के दीये जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर प्रकाशमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दीपावली के मौके पर ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पण का सुंदर संदेश दिया। मिट्टी के दीयों से सजे प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    45 min ago
  • आदिवासी नेत्री निशा भगत को अंतिम जोहार, अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव उरु में किया गया। झारखंड ही नहीं पूरे भारत में आदिवासी अस्तित्व को लेकर बात करने वाली, धर्मांतरण, जल जंगल जमीन की प्रमुखता से बात करना और जमीनी स्तर पर काम करना उनकी खास पहचान थी। बीते दिनों निशा भगत ने फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद उनके शव को पैतृक गांव उरु में नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए,। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
    1
    आदिवासी नेत्री निशा भगत को अंतिम जोहार, अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव उरु में किया गया।
झारखंड ही नहीं पूरे भारत में आदिवासी अस्तित्व को लेकर बात करने वाली, धर्मांतरण, जल जंगल जमीन की प्रमुखता से बात करना और जमीनी स्तर पर काम करना उनकी खास पहचान थी। बीते दिनों निशा भगत ने फेसबुक लाइव आकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद उनके शव को पैतृक गांव उरु में नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए,। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
    user_उदय कुशवाहा
    उदय कुशवाहा
    सिसई, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • ​हेडलाइन: दीवाली पर रांची का हरमू बाजार गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़; ट्रैफिक की रफ्तार धीमी । ​स्थान: हरमू, रांची (झारखंड) रिपोर्टर: ब्रजेश गोप दीपावली के पावन अवसर पर राजधानी रांची के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। हरमू रोड, हरमू बायपास और आसपास के व्यावसायिक इलाकों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पूजन सामग्री, सजावटी सामान, मिट्टी के दीये, घरौंदे और लाइटों की खरीदारी के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। ​सजावटी सामान और दीयों की बंपर बिक्री: हरमू बाजार के दोनो और रोड के किनारे सजी मिट्टी के दीयों और घरौंदों की दुकानों पर ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बार रंग-बिरंगी डिजाइनर झालरों, फूलों और रेडीमेड पूजन सामग्रियों की खूब मांग हो रही है। ​ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम्स में रौनक: हरमू रोड स्थित ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम्स के साथ-साथ सराफा दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए लोग परिवार संग पहुंच रहे हैं। ​यातायात व्यवस्था पर असर: बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ने और सड़क किनारे अस्थायी दुकानों के कारण हरमू बाईपास मार्ग पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक जवान व्यवस्था संभालने में लगातार मुस्तैद हैं। स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि इस साल त्यौहारों पर खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
    1
    ​हेडलाइन: दीवाली पर रांची का हरमू बाजार गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़; ट्रैफिक की रफ्तार धीमी  ।
​स्थान: हरमू, रांची (झारखंड)
रिपोर्टर: ब्रजेश गोप
दीपावली के पावन अवसर पर राजधानी रांची के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। हरमू रोड, हरमू बायपास और आसपास के व्यावसायिक इलाकों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। पूजन सामग्री, सजावटी सामान, मिट्टी के दीये, घरौंदे और लाइटों की खरीदारी के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।  
​सजावटी सामान और दीयों की बंपर बिक्री:
हरमू बाजार के दोनो और रोड के किनारे सजी मिट्टी के दीयों और घरौंदों की दुकानों पर ग्राहकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इस बार रंग-बिरंगी डिजाइनर झालरों, फूलों और रेडीमेड पूजन सामग्रियों की खूब मांग हो रही है।  
​ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम्स में रौनक:
हरमू रोड स्थित ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम्स के साथ-साथ सराफा दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए लोग परिवार संग पहुंच रहे हैं।  
​यातायात व्यवस्था पर असर:
बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ने और सड़क किनारे अस्थायी दुकानों के कारण हरमू बाईपास मार्ग पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक जवान व्यवस्था संभालने में लगातार मुस्तैद हैं।  
स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि इस साल त्यौहारों पर खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचे निशा भगत की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचे निशा भगत की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया आदिवासी नेत्री निशा भगत की सुसाइड की घटना के बाद पूरे झारखंड में एक तरह से हंगामा शुरू हो गया है इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचे उन्होंने निशा भगत की मौत को सिस्टम पर बहुत बड़ा सवाल बताया उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर निशा भगत आंदोलन कर रही थी जो पूरी तरह से वर्तमान सरकार पर निशाना था उनके द्वारा उठाया गया आवाज पर सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने और सिस्टम द्वारा उन्हें मानसिक तनाव दिए जाने के कारण उन्होंने सुसाइड जैसी कदम उठाया है निश्चित रूप से यह घटना वर्तमान सरकार के कार्यशैली पर बहुत-बहुत सवाल खड़ा करता है उन्होंने पूरे मामले को लेकर उन्होंने पूरे मामले को लेकर कहां जांच की मांग की है और बताया कि निशा भगत झारखंड की एक ऐसी बेटी थी जो लगातार धर्मांतरण और जमीन दलालों के खिलाफ आंदोलन कर रही थी। बाइट_रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड
    1
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचे निशा भगत की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचे निशा भगत की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया 
आदिवासी नेत्री निशा भगत की सुसाइड की घटना के बाद पूरे झारखंड में एक तरह से हंगामा शुरू हो गया है इसी क्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुमला पहुंचे उन्होंने निशा भगत की मौत को सिस्टम पर बहुत बड़ा सवाल बताया उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर निशा भगत आंदोलन कर रही थी जो पूरी तरह से वर्तमान सरकार पर निशाना था उनके द्वारा उठाया गया आवाज पर सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने और सिस्टम द्वारा उन्हें मानसिक तनाव दिए जाने के कारण उन्होंने सुसाइड जैसी कदम उठाया है निश्चित रूप से यह घटना वर्तमान सरकार के कार्यशैली पर बहुत-बहुत सवाल खड़ा करता है उन्होंने पूरे मामले को लेकर उन्होंने पूरे मामले को लेकर कहां जांच की मांग की है और बताया कि निशा भगत झारखंड की एक ऐसी बेटी थी जो लगातार धर्मांतरण और जमीन दलालों के खिलाफ आंदोलन कर रही थी। 
बाइट_रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • निशा भगत के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई नेता, दिया बड़ा बयान!
    1
    निशा भगत के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई नेता, दिया बड़ा बयान!
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • निशा भगत ने आत्महत्या क्यों की जानिए पूरी सच्चाई ग्राउंड रिपोर्टिंग निशा भगत पैतृक गांव उरु
    1
    निशा भगत ने आत्महत्या क्यों की जानिए पूरी सच्चाई ग्राउंड रिपोर्टिंग निशा भगत पैतृक गांव उरु
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • भगवान बिरसा मुंडा जयंती को भव्य और एतिहासिक रुप से मनाने को लेकर निर्णय। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी, कर्रा। भगवान बिरसा मुंडा जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन बचाओ सुरक्षा समिति, जरियागढ़ कर्रा की ओर से अंतिम बैठक की गई। बैठक में बिरसा जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा पूरे दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। *15 नवंबर दिन रविवार को जलंगा (जम्हार बाजार) बंद रहेगा* निर्णय के अनुसार, समारोह की शुरुआत सुबह 6:30 बजे मैराथन दौड़ से होगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 11 बजे हॉकी फाइनल मैच का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से विभिन्न वक्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। वहीं, दोपहर 2 बजे से पारंपरिक खोंडहा नाच की प्रस्तुति होगी। अपराह्न 3 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुदीप गुड़िया का स्वागत किया जाएगा। शाम 4 बजे विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा। बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष रोशन उरांव, सचिव संदीप लकड़ा, कोषाध्यक्ष संजय मुंडा, पढ़हा राजा नमजन होरो सहित विभिन्न पंचायतों से आए ग्राम प्रधान, पाहन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे
    1
    भगवान बिरसा मुंडा जयंती को भव्य और एतिहासिक रुप से मनाने को लेकर निर्णय।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी, कर्रा।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल, जमीन बचाओ सुरक्षा समिति, जरियागढ़ कर्रा की ओर से अंतिम बैठक की गई। बैठक में बिरसा जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा पूरे दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई।
*15 नवंबर दिन रविवार को जलंगा (जम्हार बाजार) बंद रहेगा* 
निर्णय के अनुसार, समारोह की शुरुआत सुबह 6:30 बजे मैराथन दौड़ से होगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 11 बजे हॉकी फाइनल मैच का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से विभिन्न वक्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
वहीं, दोपहर 2 बजे से पारंपरिक खोंडहा नाच की प्रस्तुति होगी। अपराह्न 3 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुदीप गुड़िया का स्वागत किया जाएगा। शाम 4 बजे विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा।
बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष रोशन उरांव, सचिव संदीप लकड़ा, कोषाध्यक्ष संजय मुंडा, पढ़हा राजा नमजन होरो सहित विभिन्न पंचायतों से आए ग्राम प्रधान, पाहन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    8 hrs ago
  • आदिवासी नेत्री आदिवासी समाज के प्रखर वक्ता, सोशल एक्टिविस्ट निशा भगत अंतिम संस्कार चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बारडीह पंचायत स्थित उरू गांव नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस गमगीन अवसर पर, प्रशाशन के अधिकारी, नेता मंत्री विधायक सामाजिक कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में उनके समर्थक , ग्रामीण शामिल होकर आँखों में आंसू लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया
    1
    आदिवासी नेत्री आदिवासी समाज के प्रखर वक्ता, सोशल एक्टिविस्ट निशा भगत अंतिम संस्कार 
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बारडीह पंचायत स्थित उरू गांव नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस गमगीन अवसर पर, प्रशाशन के अधिकारी, नेता मंत्री विधायक सामाजिक कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में उनके समर्थक , ग्रामीण शामिल होकर आँखों में आंसू लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया
    user_उदय कुशवाहा
    उदय कुशवाहा
    सिसई, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.