Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर.. बेरछा मे जंगल मे सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....
वचन(कमल ) प्रजापति
इंदौर.. बेरछा मे जंगल मे सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- Post by Ramprasad dhangar1
- ताल:- ताल नगर में आज भगवान विष्णु के छठे अवतार और ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशु राम जी का जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री अंबे माता मंदिर परिसर पर प्रातः 9 बजे समाज जनों द्वारा वैदिक गायत्री हवन के साथ परशु राम जी की पूजा अर्चना की गई सायंकाल 6 बजे श्री गोपीनाथ मंदिर से भव्य चल समारोह निकला गया जिसमें सबसे आगे बैंड बाजे चल रहे थे पुरुष वर्ग और महिला वर्ग पूरे अनुशासन के साथ चल समारोह में सह भागीता कर रहे थे। क्षेत्रिय विधायक श्री चिंतामणि मालवीय बीजेपी मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष मनीष राठौड़, एल्डर मेन श्याम माहेश्वरी और मित्र मंडल द्वारा समाज जनों का पुष्प माला पहना कर सम्मान किया गया साथ ही समाज के अध्यक्ष श्री ललित दुबे को साफा बांध कर सम्मानित किया गया , स्व मनोहर लाल जी शर्मा की दुकान पर ज्ञानेश्वर शर्मा द्वारा स्वागत रखा गया निम चौक चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश परमार के नेतृत्व में चल समारोह का स्वागत किया गया अंबे माता मंदिर पर चल समारोह का समापन हुआ और समिति द्वारा नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया अंत में समाज जनों ने सह भोज किया कार्यक्रम मैं श्री शंकर लाल जी शर्मा, श्री ओम प्रकाश जी मेहता, श्री हरि वल्लभ जी मेहता, श्री लक्ष्मी नारायण जी व्यास, श्री रमेश जी मुखिया, अरुण जी दुबे, तेज प्रसाद जी भट्ट, घनश्याम जी भट्ट, रवि जी उपाध्याय, गोविंद जी त्रिवेदी, गोविंद जी शर्मा, प्रेम शंकर जी गामोठ, सतीश जी गामोठ, गोविंद जी मुखिया, योगेश जी नवीन मेहता, मुखिया, प्रदीप जी जोशी , गोपाल जी चतुर्वेदी, दिनेश जी शर्मा, अनिल जी शुक्ला, नरेंद्र जी शुक्ला, महेश जी कृष्ण चंद्र जी शास्त्री शुक्ला, बंटी दुबे बंटी शर्मा कचोरी, देवेंद्र नारायण दीक्षित, विनोद जी शर्मा, प्रमोद भट्ट, मुकेश गुरु, प्रवीण शर्मा, सुरेश जी भट्ट, सत्य नारायण जी चतुर्वेदी, महिला समूह में श्री मति सरोज शर्मा,श्री मति किरण शर्मा, श्री मति यामिनी दुबे, श्री मति राज श्री भट्ट, श्री मति आशा भट्ट, श्री मति मंगला शुक्ला सहित महिला। शक्ति उपस्थित थी पूरे कार्यक्रम की कमान युवा टीम के अश्विन मेहता, पंकज शुक्ला, मोहित शर्मा, शुभम दुबे, धर्मेंद्र भट्ट, सहित पूरी युवा टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया4
- मनासा। नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाज की एकता और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह का शुभारंभ स्थानीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। यहाँ से जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जिसमे मुख्य आकर्षण का केंद्र एक खुली जीप में विराजित भगवान परशुराम जी की आकर्षक प्रतिमा रही, जिसे फूलों और विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया था। चल समारोह में समाज के युवाओं ने अपनी परंपराओं को जीवंत करते हुए अखाड़े का प्रदर्शन किया। साथ ही, विभिन्न धार्मिक झांकियों ने उत्सव की शोभा को द्विगुणित कर दिया। सर्व ब्राम्हण समाज, द्वारा पुष्प वर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। जगह-जगह जलपान और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी विभिन्न संगठनों द्वारा की गई। भ्रमण के पश्चात जुलूस पुनः धर्मशाला परिसर पहुँचा, जहाँ सामूहिक रूप से भगवान परशुराम की महाआरती की गई। कार्यक्रम के समापन पर विशाल सह-भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के हज़ारों स्वजातीय बंधुओं ने एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।1
- शाकिर खान रामगंजमंडी मारुति नगर वार्ड नंबर 4 राज नगर में स्थित कुएं की जल्दी ही सफाई होगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने बताया कि पिछले दिनों को एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर को वहां की महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुएं की बाउंड्री टूटी होने की ओर कुआं गंदगी से भरा होने से संबंधित समस्याएं बताई थी इस पर श्री दिलावर ने कुएं का मौका निरीक्षण किया और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को सफाई करवा कर कुएं की बाउंड्री वॉल कराकर कुएं का ढक्कन करवाने के निर्देश दिए आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अभियंता हिमांशु अग्रवाल ने पार्षद वीरेंद्र सिंह भाजपा नगर महामंत्री विशाल जैन भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाटीदार विजय मीणा निखिल सुमन विजय प्रजापत के साथ कुएं का मौका देखा और जल्दी ही कुएं की सफाई करवा कर कुएं के चारों ओर बाउंड्री करवाने का आश्वासन दिया । बाउंड्री होने के बाद कुएं का ढकान भी होगा ताकि कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा नहीं डाले कुएं की सफाई होने से आने वाले गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।1
- आगर मालवा- जिला मुख्यालय के घने रिहायशी इलाके खीरनी तकिया में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित की जा रही चांदी गलाने और रिफाइन करने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 1500 लीटर खतरनाक केमिकल जब्त किया है। और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।पिछले कुछ दिनों से खीरनी तकिया क्षेत्र के निवासी हवा में फैली तेज और असहनीय रासायनिक दुर्गंध से परेशान थे स्थानीय लोगों की शिकायत और मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जब इलाके की घेराबंदी कर एक मकान में दबिश दी तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था वहां बिना किसी सुरक्षा मानकों और अनुमति के बड़े पैमाने पर चांदी को शुद्ध करने का काम चल रहा था छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में ज्वलनशील और घातक एसिड मिले हैं।जो रिहायशी इलाके के लिए एक बड़े खतरे के समान थे पुलिस ने मौके से इस अवैध धंधे को संचालित करने वाले पिता-पुत्र आबिद (30 वर्ष) पिता मौजूद्दीन मौजूद्दीन (50 वर्ष) पिता कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार पूछता चल रही है।1
- Post by आगरा मीडिया ग्रुप1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1