घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे मेडिकल कालेज पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय,और समाज सेवी रंजन त्रिपाठी महराजगंज : जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल तीनों लोगों का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायलों की जानकारी मिलते ही पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय एवं अड्डा बाजार के समाजसेवी रंजन त्रिपाठी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उपचार के दौरान घायलों व उनके परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।हादसे में अड्डा बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी लखी अग्रहरि की मौत हो गई।,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि लखी अग्रहरि की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी लखी अग्रहरि के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे मेडिकल कालेज पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय,और समाज सेवी रंजन त्रिपाठी महराजगंज : जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल तीनों लोगों का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायलों की जानकारी मिलते ही पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय एवं अड्डा बाजार के समाजसेवी रंजन त्रिपाठी बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उपचार के दौरान घायलों व उनके परिजनों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।हादसे में अड्डा बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी लखी अग्रहरि की मौत
हो गई।,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि लखी अग्रहरि की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक की पहचान नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी लखी अग्रहरि के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
- मिश्रौलिया सिवान में मृत्यु अवस्था में मिला नर तेंदुए का शव, मिलने से गांव में मचा हड़कंप Maharajganj : निचलौल सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा मिश्रवलिया में शनिवार को एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए महिलाएं गांव के पश्चिम जा रही थी। इसी दौरान राजवंशी के गन्ने के खेत के बगल चकरोड मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का शव दिखाई दिया। शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाओं की शोर सुनकर गांव से भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बगल में पूरी रात तेंदुओं की दहाड़े सुनाई दी। तेंदुए ने पूरी रात आपस में संघर्ष किए हैं। जिसमें एक नर तेंदुए के शावक की मौत हो गई है। तेंदुआ अपने शवकों की सुरक्षा के लिए गांव के करीब गन्ने के खेत में छिपी हुई थी। ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखकर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव भी मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी निचलौल रेंज क्षेत्र में कई तेंदुओं की मौत के मामले सामने आए थे। लगातार वन्यजीवों की मौत की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभागीय अधिकारी मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।1
- नेपाल में तनाव के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर हाई अलर्ट | महराजगंज की 84KM सीमा पर सख्त जांच | SSB Alert नेपाल के सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान तनाव के बाद महराजगंज से लगी 84 किलोमीटर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन जांच, डॉग स्क्वाड से तलाशी और सीसीटीवी निगरानी लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल सत्यापित जानकारी साझा करने की अपील की है।1
- अगर आप ब्रांडेड कंपनी का देसी घी खरीदकर यह सोच रहे हैं कि वह पूरी तरह असली है,तो सावधान हो जाइए।गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है,जहां नामी कंपनियों के पैकेट में गुणवत्ता विहीन घी भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।छापेमारी में चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद हुआ है।चौरीचौरा कस्बे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड देसी घी की नकली पैकिंग के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.सुधीर कुमार के निर्देशन में टीम ने एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां छोटे और बड़े पाउच में नामी कंपनियों की पैकिंग में घटिया गुणवत्ता का घी भरा जा रहा था।छापेमारी के दौरान करीब चार कुंतल से अधिक पैक घी बरामद किया गया।जांच में यह भी सामने आया कि पैकिंग सामग्री दिल्ली से छपकर लाई जाती थी और स्थानीय स्तर पर घी भरकर उसे ब्रांडेड बताकर बाजार में बेचा जाता था।खाद्य विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में घी में एसेंस मिलाने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि अंतिम स्थिति प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मौके से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।फिलहाल विभाग ने आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थों की जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें। लोगों की सतर्कता और सहयोग से ही ऐसे मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है। बाइट: डॉ. सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य1
- ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 04 घंटे में हत्या की घटना का सफल अनावरण महराजगंज- पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में थाना फरेंदा पुलिस ने ससुर की हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 04 घंटे में सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में भूमि विवाद को हत्या का कारण पाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ-साथ साक्ष्य मिटाने में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज की बाइट 👇1
- फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🔴 जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत 4 गिरफ्तार फरेंदा के सोनबरसा गांव में बुजुर्ग की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 4 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने को लेकर विवाद था। आरोप है कि बातचीत के बहाने ससुर को घर बुलाया गया, आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और फिर कुदाल के बेंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंकने और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। ✅ बहू समेत 4 आरोपी गिरफ्तार ✅ आलाकत्ल बरामद ✅ वाइपर और पोछा भी बरामद ✅ 4 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा 📍 फरेंदा, महराजगंज Public maharajganj #Maharajganj #Farenda #BreakingNews #MaharajganjNews #CrimeNews #UPNews #Sonbarsa #PoliceAction #MaharajganjPolice #FarendaPolice #CrimeNewsUP #UttarPradeshNews #BreakingNewsHindi1