Shuru
Apke Nagar Ki App…
MOHAMMAD SADDAM Bijli
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1
- जोगबनी (अररिया): पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जोगबनी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। खास तौर पर नव निर्माणाधीन पिट लाइन और इंजन वर्क शॉप कार्य की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बताया गया कि पिट लाइन का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, जिस पर जीएम ने संबंधित अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इंजन वर्क शॉप (रिपेयर) कार्य में हो समस्या को लेकर भी उन्होंने गंभीरता दिखाई और संबंधित विभाग को कार्य के बारे मे निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अन्य बुनियादी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के बाद साथ आए सभी अधिकारी सीमापार नेपाल की ओर रवाना हो गए । रेलवे सूत्रों ने बताया की नेपाल में भी कार्यक्रम है । व्यवसाइयों से बातचीत होगी । देर शाम वापसी है । फिर अगले दिन बुधवार को दौरे के तीसरे व अंतिम दिन भी कटिहार -बरसौई - एनजेपी रेलखण्ड के निरीक्षण के भी कार्यक्रम प्रस्तावित है । सबसे खास जीएम के इस संक्षिप्त दौरे से जनप्रतिनिधियों की दूरी चर्चा का बिषय बना रहा। इस मौके पर उत्तम कुमार पीसीएमइ, विरेन्द्र नाराह डीआरएम, अनूप कुमार सिंह सीनियर डीसीएम, प्रभात कुमार सिंह डीइएन, अमित सिंह सीनियर डीएसओ, आशीष कुमार सीनियर डीएमइ, राजा कुमार सीसीएमआई, जोगबनी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष भोले शंकर तिवारी, अक्षय सिंह, गोरेलाल तिवारी, एसएम विमल कुमार, आरपीएफ प्रभारी अनूप कुमार तिवारी, जिआरपी थाना प्रभारी हेमब्रान कुमार, महेन्द्र कुमार, सहित आरपीएफ, जीआरपी पुलिस बल मौजूद थे।2
- Post by Araria News1
- अररिया में भाजपा स्थापना दिवस पर उत्साहपूर्ण आयोजन1
- Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli1
- जलालगढ़ के मध्य विद्यालय कठैली में वार्षिक बाल मेला आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा जलालगढ़ प्रखंड के मध्य विद्यालय कठैली में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को वार्षिक बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी, वर्ग 1, वर्ग 2 एवं वर्ग 3 के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, कुर्सी दौड़ एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्यगण एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिससे माहौल काफी उत्साहपूर्ण बना रहा। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में वर्षा रानी, संदीप कुमार, सुधांशु कुमार, पूजा कुमारी, हकरा कुमार एवं राहत खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सोहेल, निखत परवीन, आकाश कुमार, अमर कुमार, वैभव राज एवं नजीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। आयुष कुमार, साजन, दीपिका, आसमा खातून, केशव कुमार एवं उमर राजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष शर्मा एवं दिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु कुमार एवं रूही कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि राजवीर कुमार एवं मोना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को मेडल, कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए मिठाई एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष मधुलता देवी, सचिव जय मैथिली, शिक्षा प्रेमी विजय कुमार मिश्र, रामानंद विश्वास, विजय कुमार विश्वास, संतोष कुमार, रविंद्र मंडल, हरिमोहन ठाकुर, सत्तो नदाफ, आंगनबाड़ी सेविका नीलम रानी एवं रूबी कुमारी, प्रधानाध्यापिका ललिता कुमारी, सीआरसी समन्वयक विजय कुमार गौतम सहित लालमोहन सिंह, कुमारी किरण, आशा कुमारी, अर्पणा कुमारी एवं गाजिया नाज का सराहनीय योगदान रहा।1
- Post by Gaurav kumar mehata1
- Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus1