Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rah Baba ke Puja me samlit hone ke bad Aag me chalte huye
Harikesh paswan
Rah Baba ke Puja me samlit hone ke bad Aag me chalte huye
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Harikesh paswan1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Breaking - कुशीनगर - डीजे पर हुए झगड़े के कारण कर दी हत्या - 22 वर्षीय सुबोध की पानी टंकी के आगे खेत में मिली लाश - बीती रात शादी में डीजे पर हुआ था विवाद - सुबह पानी टंकी के आगे खेत में मृत मिला सुबोध - घर वाले उसी झगड़े के कारण हत्या की जता रहे आशंका - पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी - चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव का मामला2
- गैस एजेंसी की मनमानी और कालाबाजारी पर भड़के राज्य मंत्री, जांच के निर्देश कुशीनगर जनपद में घरेलू गैस एजेंसीयो की मनमानी और कथित कालाबाजारी का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। दिशा समिति की बैठक में राज्य मंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा ने इस गंभीर विषय को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी और कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे आम जनता की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। राज्य मंत्री ने विशेष रूप से तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा मनमानी, अनियमितता और कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने दिशा बैठक में घरेलू गैस के साथ-साथ बिजली विभाग की समस्याओं को भी मजबूती से उठाया। बैठक में जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर राज्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच के बाद भी उमापति गैस एजेंसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो वह इस पूरे मामले की शिकायत सीधे पेट्रोलियम मंत्रालय से करेंगे। राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान है और जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका कर्तव्य है कि जनता की पीड़ा को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने मीडिया के सामने भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की ईमानदारी, कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कई मामलों में सकारात्मक कार्य देखने को मिल रहे हैं और उम्मीद है कि इस मामले में भी निष्पक्ष कार्रवाई होगी।2
- केडी शाही जन जागृति सेवा संस्थान तुर्कपट्टी द्वारा आयोजित 24वें सामूहिक विवाह समारोह में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से संपन्न कराया गया। गुप्तकालीन सूर्य मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जहां पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्थान द्वारा अब तक लगभग 650 निर्धन कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं, जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। समारोह के दौरान शहनाई और बैंड-बाजों की मधुर धुन के बीच महिलाएं पारंपरिक मंगल गीत गाती नजर आईं, जिससे वातावरण पूरी तरह मांगलिक हो उठा। शाम ढलते ही कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और पड़ोसी राज्य बिहार से बारातियों का आगमन शुरू हो गया। मंदिर द्वार पर संस्थान के अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रबंधक सुधीर कुमार शाही, संयोजक शैलेंद्र दत्त शुक्ल, डॉ. सीबी सिंह व व्यवसायी कंचन गुप्ता ने सहयोगियों के साथ बारातियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने भी वर-वधू पक्ष पर पुष्प वर्षा कर आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजन समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा की अगले वर्ष 51 कन्याओं का विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया जाएगा । स्वागत उपरांत बारातियों को जलपान कराया गया, जिसके बाद सभी जोड़ों को द्वार पूजा मंडप में ले जाया गया जहां विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसओ तुर्कपट्टी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस अवसर पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव,पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी, मनोज शर्मा, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. देवेंद्र मणि, डॉ. गोरख राय, डॉ. सीएस सिंह, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. संदीप अरुण, डॉक्टर विकास गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक शुक्ला, मीनू जिंदल,डॉक्टर संजय गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया, कैलाश चाहड़िया, प्रदीप चाहड़िया, सतीश जिंदल,बिपिन जायसवाल, प्रदीप सोनी,शैलेन्द्र कुमार तिवारी, टीएन राय, वीरेन्द्र शाही ,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- नन्दलाल शर्मा विशुनपुरा -कुशीनगर विकास खंड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर खुर्द में सोमवार को रिक्त पड़े सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटेदार) के चयन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस चुनाव में ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाते हुए सोनम देवी के पक्ष में निर्णायक मतदान किया।कोटेदार पद के लिए कुल चार उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गईं। पारदर्शी तरीके से हुई इस चयन प्रक्रिया में सोनम देवी (पत्नी सत्यज्ञानेश्वर प्रसाद) को ग्रामीणों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ।मतों का विवरण: सोनम देवी: 237 मत (विजयी)मनोज: 93 मत,बलविंदर: 53 मत सोनम देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को भारी अंतर से पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद चुनाव अधिकारियों ने उन्हें विजयी घोषित किया।अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शांतिपूर्ण चुनाव पूरी चयन प्रक्रिया प्रशासनिक देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से सचिव अमरनाथ प्रजापति, एडीओ (आईएसबी) आशुतोष मिश्रा, पंचायत सहायक सीता देवी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वशिष्ठ पाण्डेय उपस्थित रहे। सोनम देवी की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपना प्रतिनिधि चुना है, जिससे गांव में राशन वितरण व्यवस्था पारदर्शी और सुलभ होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- गैस एजेंसी की मनमानी और कालाबाजारी पर भड़के राज्य मंत्री जांच के निर्देश खबर का असर संवाददाता कुशीनगर में घरेलू गैस एजेंसीयो की मनमानी और कथित कालाबाजारी का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। दिशा समिति की बैठक में राज्य मंत्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा ने इस गंभीर विषय को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी और कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे आम जनता की समस्याएं और बढ़ जाती हैं।राज्य मंत्री ने विशेष रूप से तमकुहीराज स्थित उमापति गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा मनमानी, अनियमितता और कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने दिशा बैठक में घरेलू गैस के साथ-साथ बिजली विभाग की समस्याओं को भी मजबूती से उठाया।बैठक में जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर राज्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच के बाद भी उमापति गैस एजेंसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो वह इस पूरे मामले की शिकायत सीधे पेट्रोलियम मंत्रालय से करेंगे। राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता लगातार गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान है और जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका कर्तव्य है कि जनता की पीड़ा को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने मीडिया के सामने भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। इस दौरान राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की ईमानदारी, कार्यशैली और प्रशासनिक सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कई मामलों में सकारात्मक कार्य देखने को मिल रहे हैं और उम्मीद है कि इस मामले में भी निष्पक्ष कार्रवाई होगी।2