शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या, शूटर की तस्वीर वायरल शामली, 27 अगस्त। हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक कथित शार्प शूटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में एक युवक बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, शामली के कांधला मार्ग पर अंकित बालियान पर हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। गंभीर रूप से घायल अंकित की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें सोनीपत के एक गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में हत्या की वजह भी बताई गई है। हालांकि, पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी तस्वीर और गैंग की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या, शूटर की तस्वीर वायरल शामली, 27 अगस्त। हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में एक कथित शार्प शूटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में एक युवक बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, शामली के कांधला मार्ग पर अंकित बालियान पर हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। गंभीर रूप से घायल अंकित की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें सोनीपत के एक गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। पोस्ट में हत्या की वजह भी बताई गई है। हालांकि, पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी तस्वीर और गैंग की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
- काठा टोल प्लाजा पर बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट, 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा गांव के टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टोल कर्मियों का आरोप है कि टोल मांगने पर 20 से अधिक कारों में सवार युवकों ने टोलकर्मियों से बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट की। टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। घटना में चार टोलकर्मी घायल हो गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।1
- Sonipat News: रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook.. रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook..1
- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी एसटीएफ एवं शामली पुलिस हत्यारों को पकड़ने में जुटी जल्द अंजाम तक पहुंचाने का वायदा1
- शामली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- एटा के DM ने कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य जाटव का नही उठाया फोन एटा के डीएम अरविन्द कुमार सिंह ने यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य जाटव का फोन नही उठाया. उन्होने 17 बार DM अरविंद को फोन किया. बीजेपी की सीनियर लीडर और सरकार की कैबिनेट मंत्री को डीएम रिसीव करने भी नही आये. डीएम बाद में बुके लेकर पहुंचे तो मंत्रीजी ने उनका बुके लेने से पहली पहल इंकार कर दिया. मंत्री ने नाराजगी जताई. मामला काफी गड़बड़ हो गया. बेबीरानी मौर्या यूपी बीजेपी में मजबूत दलित चेहरा होने के चलते गवर्नर से मंत्री बनायी गयी थी.1
- हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की ताबडतोड गोली चलाकर हत्या उत्तर प्रदेश के शामली से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वारदात शामली के मोहल्ला नाला पटरी इलाके में हुई। अंकित बालियान जिम करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठे थे, तभी चार बदमाश पैदल पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।1
- पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। उसके दोस्त अमन के मुताबिक, घटना की जानकारी उसे मुस्कान की बहन ने फोन कर दी थी। वह तुरंत घर पहुंचा, जहां मुस्कान गंभीर हालत में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के करीबियों के मुताबिक, इमरान नाम का एक युवक मुस्कान को कथित तौर पर परेशान करता था। बताया जा रहा है कि वह जिम ट्रेनर था और मुस्कान को पहले से जानता था। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी पुलिस की जांच में खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका और संदिग्ध युवक एक-दूसरे को कुछ समय से जानते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और पूरी वारदात की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।1
- दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।1