logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ में हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ी लड़की, पुलिस ने समझाकर उतारा आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जब प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी हाईवोल्टेज बिजली के खम्भे पर चढ़ गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। बताया जाता है कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव की उत्तर सीवान में स्थित हाईवोल्टेज विद्युत खम्भे पर मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे नटौली गांव की अनुसूचित बस्ती की एक किशोरी अचानक चढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वह अपने प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई थी। हाईवोल्टेज खम्भे पर चढ़ने के कारण किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसके प्रेमी से विवाह के संबंध में उचित कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के इस भरोसे के बाद किशोरी खम्भे से नीचे उतर आई। बताया जा रहा है कि किशोरी का प्रेमी जौनपुर जनपद का निवासी है। इसलिए जौनपुर पुलिस उसे शाहगंज कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना दिनभर इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

5 hrs ago
user_SHATRUGHAN DEVPURIA
SHATRUGHAN DEVPURIA
पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    1
    Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    user_Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    मेहनगर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • shailash rajbhar soro apps gert hii
    1
    shailash rajbhar soro apps gert hii
    user_Sailesh Rajbhar
    Sailesh Rajbhar
    मेहनगर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    1
    एसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच व सजा की सख्त कार्यवाही करने जरूरत है
    user_Avnish Yadav
    Avnish Yadav
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    1
    मऊ । मनोज राजभर ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को छोड़ भारतीय समाज पार्टी का थामा दामन
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Ghosi, Mau•
    16 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम जीवत स्थित घोर बाबा मंदिर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम जीवत स्थित घोर बाबा मंदिर के पास की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग भीटी गैस एजेंसी पर गैस की मारामारी से लोग परेशान लंबी-लंबी करें देखने को मिल रही हैं।
    1
    ब्रेकिंग भीटी गैस एजेंसी पर गैस की मारामारी से लोग परेशान लंबी-लंबी करें देखने को मिल रही हैं।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मऊ। जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में सरफीरा प्रेमी हाईटेंशन पोल पर चढ़ा गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। सूचना मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच प्रेमी को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन घन्टों मेहनत के बाद प्रेमिका के आने के बाद जब प्रेमिका शादी के लिए राजी हुई तो प्रेमी पोल से उतरा प्रेमी।
    1
    मऊ। जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में सरफीरा प्रेमी  हाईटेंशन पोल पर चढ़ा गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। सूचना मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच प्रेमी को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन  घन्टों मेहनत के बाद प्रेमिका के आने के बाद जब प्रेमिका शादी के लिए राजी हुई तो प्रेमी पोल से उतरा प्रेमी।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.