logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Mahendar.merotha
Mahendar.merotha
Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा: खातेदारी जमीन पर दबंगई, जगदीश मीणा पर अवैध अतिक्रमण और रास्ता रोकने का आरोप कोटा जिले में भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमण के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला एक निजी खातेदारी जमीन पर अवैध कब्जे और रास्ते के विवाद से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित पक्ष न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश मीणा (पुत्र सीताराम मीणा) पर आरोप है कि उन्होंने इलाके में रास्ते अतिक्रमण (अवैध निर्माण) कर रखा है। इतना ही नहीं, जगदीश मीणा ने खातेदार इंद्रजीत मीणा की निजी स्वामित्व वाली जमीन पर भी अपना अतिक्रमण फैला लिया है। पीड़ित इंद्रजीत मीणा का कहना है कि जब उन्होंने अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने और रास्ते की जगह देने की बात की, तो जगदीश मीणा ने न केवल इनकार किया बल्कि उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हो रहा है और वह रास्ते की जगह नहीं देगा। इस विवाद के कारण आम रास्ते और निजी संपत्ति को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जगदीश मीणा रसूख के दम पर नियम-कायदों की धज्जियां उड़ा रहा है। प्रशासन से मांग: पीड़ित इंद्रजीत मीणा ने जिला प्रशासन, स्थानीय तहसीलदार और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि: तत्काल मौके पर पटवारी भेजकर जमीन की पैमाइश (सीमाज्ञान) करवाई जाए। अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त किया जाए। खातेदार को उसकी जमीन का हक और आमजन को रास्ता दिलाया जाए। प्रशासन को ऐसे गंभीर मामलों में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि आम जनता का कानून पर विश्वास बना रहे।
    1
    कोटा: खातेदारी जमीन पर दबंगई, जगदीश मीणा पर अवैध अतिक्रमण और रास्ता रोकने का आरोप
कोटा जिले में भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमण के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला एक निजी खातेदारी जमीन पर अवैध कब्जे और रास्ते के विवाद से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित पक्ष न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदीश मीणा (पुत्र सीताराम मीणा) पर आरोप है कि उन्होंने इलाके में रास्ते अतिक्रमण (अवैध निर्माण) कर रखा है। इतना ही नहीं, जगदीश मीणा ने खातेदार इंद्रजीत मीणा की निजी स्वामित्व वाली जमीन पर भी अपना अतिक्रमण फैला लिया है।
पीड़ित इंद्रजीत मीणा का कहना है कि जब उन्होंने अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने और रास्ते की जगह देने की बात की, तो जगदीश मीणा ने न केवल इनकार किया बल्कि उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि अतिक्रमण हो रहा है और वह रास्ते की जगह नहीं देगा।
इस विवाद के कारण आम रास्ते और निजी संपत्ति को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जगदीश मीणा रसूख के दम पर नियम-कायदों की धज्जियां उड़ा रहा है।
प्रशासन से मांग:
पीड़ित इंद्रजीत मीणा ने जिला प्रशासन, स्थानीय तहसीलदार और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि:
तत्काल मौके पर पटवारी भेजकर जमीन की पैमाइश (सीमाज्ञान) करवाई जाए।
अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त किया जाए।
खातेदार को उसकी जमीन का हक और आमजन को रास्ता दिलाया जाए।
प्रशासन को ऐसे गंभीर मामलों में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि आम जनता का कानून पर विश्वास बना रहे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    28 min ago
  • राजस्थान दिवस सप्ताह में हुआ आयोजन कोटा, 15 मार्च। राजस्थान दिवस के तहत रविवार प्रातः"रन फॉर विकसित राजस्थान" का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारी, खिलाड़ियों एवं आमजन की उत्साहजनक भागीदारी रही। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने दौङ को महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया भी उपस्थित रहे। ‘रन फॉर विकसित राजस्थान‘ सुबह महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर ग्लोब चौराहा, जेल रोड, राजकीय बालिका स्कूल, सीवी गार्डन, उम्मेद क्लब, जेके पैवेलियन होते हुए पुनः महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। इसमें जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कार्मिक, विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड, पुलिसकर्मियों सहित आमजन की सहभगिता रही। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, जिला खेल अधिकारी वाई बी सिंह, एलएन शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे। *डिजिटल क्विज शुरू* रविवार से ही ‘राजस्थान को जानें‘ ऑनलाइन क्विज प्रारंभ हो गई। डी ओ आई टी तथा आरकेसीएल के सहयोग से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डिजिटल क्विज तैयार की गई है जिसमें प्रत्येक क्विज में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका हल 15 मिनट में करना होगा। 60% एवं अधिक सही उत्तर देने पर प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
    4
    राजस्थान दिवस सप्ताह में हुआ आयोजन
कोटा, 15 मार्च। राजस्थान दिवस के तहत रविवार प्रातः"रन फॉर विकसित राजस्थान" का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारी, खिलाड़ियों एवं आमजन की उत्साहजनक भागीदारी रही। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने दौङ को महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला कलेक्टर श्री पीयूष समारिया भी उपस्थित रहे।
‘रन फॉर विकसित राजस्थान‘ सुबह महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर ग्लोब चौराहा, जेल रोड, राजकीय बालिका स्कूल, सीवी गार्डन, उम्मेद क्लब, जेके पैवेलियन होते हुए पुनः महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई।
इसमें जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कार्मिक, विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड, पुलिसकर्मियों सहित आमजन की सहभगिता रही। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, जिला खेल अधिकारी वाई बी सिंह, एलएन शर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।
*डिजिटल क्विज शुरू* 
रविवार से ही ‘राजस्थान को जानें‘ ऑनलाइन क्विज प्रारंभ हो गई। डी ओ आई टी तथा आरकेसीएल के सहयोग से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डिजिटल क्विज तैयार की गई  है जिसमें प्रत्येक क्विज में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका हल 15 मिनट में करना होगा। 60% एवं अधिक सही उत्तर देने पर प्रतिभागी को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Mahendar.merotha
    1
    Post by Mahendar.merotha
    user_Mahendar.merotha
    Mahendar.merotha
    Voice of people लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • इटावा में माकपा ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन कोटा/ इटावा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने इटावा नगर में रैली निकालकर अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। माकपा के संयुक्त सचिव मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान सहित अन्य देशों पर किए जा रहे हमलों से विश्व में अशांति और अराजकता का माहौल बन रहा है, जिसका असर अन्य देशों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवादी नीतियों के विरोध में माकपा के बैनर तले तहसील सचिव मुकुट बिहारी जंगम, सीटू के तहसील अध्यक्ष गोपाललाल महावर और किसान सभा के तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, मजदूरों, किसानों और आमजन ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली गीता रोड स्थित मजदूर किसान भवन स्थित माकपा कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को कामरेड बाबूलाल बलवानी, दुलीचंद आर्य, गोपाललाल महावर और कमल बागड़ी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद अंतरराष्ट्रीय कानून की अनदेखी कर कमजोर देशों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जिससे विश्व में अस्थिरता और मानवता के लिए खतरा पैदा हो रहा है। इन नेताओं ने व्यक्त किए विचार रैली के बाद आयोजित सभा को माकपा जिला कमेटी सदस्य अली मोहम्मद, मलखान सिंह यादव, सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, रामकुंवर महावर, अमोलक चंद, प्रेम पेंटर और भवानी शंकर कुशवाह ने भी ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। शांति व भाईचारे की आवश्यकता पर जोर सभा में वक्ताओं ने विश्व में शांति, भाईचारा और सभी देशों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए अमेरिकी नीतियों का विरोध किया। इसके बाद अंबेडकर सर्किल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। माकपा नेताओं ने भारत सरकार से अमेरिका के साथ की गई व्यापारिक समझौतों की समीक्षा करने तथा देश में घरेलू गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल और राशन जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुचारू रूप से सुनिश्चित करने की मांग की। जन आक्रोश रैली के लिए 23 को दिल्ली कूच माकपा नेताओं ने 23 मार्च को सरकार के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों के कोटा से दिल्ली कूच करने की जानकारी दी। वहीं तहसील सचिव मुकुट बिहारी जंगम ने 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित माकपा की महारैली में क्षेत्र के मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं से शामिल होने का आह्वान किया। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल रैली और प्रदर्शन में हरिओम मीणा, लेखराज मीणा, हेमराज पारेता, गिर्राज प्रसाद, बाबूलाल गोगड़िया, गुलाबचंद, बाबूलाल सेन, भोजराज नागर, रामहरि मीणा, सूरजमल बैरवा, छीतरलाल बैरवा सहित सैकड़ों मजदूर, किसान और माकपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
    4
    इटावा में माकपा ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
कोटा/ इटावा। 
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने इटावा नगर में रैली निकालकर अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया।
माकपा के संयुक्त सचिव मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान सहित अन्य देशों पर किए जा रहे हमलों से विश्व में अशांति और अराजकता का माहौल बन रहा है, जिसका असर अन्य देशों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवादी नीतियों के विरोध में माकपा के बैनर तले तहसील सचिव मुकुट बिहारी जंगम, सीटू के तहसील अध्यक्ष गोपाललाल महावर और किसान सभा के तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, मजदूरों, किसानों और आमजन ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली गीता रोड स्थित मजदूर किसान भवन स्थित माकपा कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को कामरेड बाबूलाल बलवानी, दुलीचंद आर्य, गोपाललाल महावर और कमल बागड़ी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद अंतरराष्ट्रीय कानून की अनदेखी कर कमजोर देशों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जिससे विश्व में अस्थिरता और मानवता के लिए खतरा पैदा हो रहा है।
इन नेताओं ने व्यक्त किए विचार
रैली के बाद आयोजित सभा को माकपा जिला कमेटी सदस्य अली मोहम्मद, मलखान सिंह यादव, सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, रामकुंवर महावर, अमोलक चंद, प्रेम पेंटर और भवानी शंकर कुशवाह ने भी ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
शांति व भाईचारे की आवश्यकता पर जोर
सभा में वक्ताओं ने विश्व में शांति, भाईचारा और सभी देशों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए अमेरिकी नीतियों का विरोध किया। इसके बाद अंबेडकर सर्किल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। माकपा नेताओं ने भारत सरकार से अमेरिका के साथ की गई व्यापारिक समझौतों की समीक्षा करने तथा देश में घरेलू गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल और राशन जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुचारू रूप से सुनिश्चित करने की मांग की।
जन आक्रोश रैली के लिए 23 को दिल्ली कूच
माकपा नेताओं ने 23 मार्च को सरकार के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों के कोटा से दिल्ली कूच करने की जानकारी दी। वहीं तहसील सचिव मुकुट बिहारी जंगम ने 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित माकपा की महारैली में क्षेत्र के मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं से शामिल होने का आह्वान किया।
प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल
रैली और प्रदर्शन में हरिओम मीणा, लेखराज मीणा, हेमराज पारेता, गिर्राज प्रसाद, बाबूलाल गोगड़िया, गुलाबचंद, बाबूलाल सेन, भोजराज नागर, रामहरि मीणा, सूरजमल बैरवा, छीतरलाल बैरवा सहित सैकड़ों मजदूर, किसान और माकपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Mayur times news
    1
    Post by Mayur times news
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • स्थान: बमनपुरा, हिंडौन सिटी (करौली) हिंडौन सिटी। जहाँ एक ओर हम आधुनिक भारत और चमकते स्कूलों की बात करते हैं, वहीं राजस्थान के बमनपुरा से आई एक तस्वीर दिल को झकझोर देने वाली है। यहाँ के 'राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय' में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे की व्यथा सुनकर आज हर आँख नम है। "जब दादा की पेंशन आएगी, तब कपड़े आएंगे" इस बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि तन ढकने के लिए नई स्कूल ड्रेस भी एक "लक्जरी" बन गई है। जब स्कूल में अन्य बच्चों को साफ-सुथरी वर्दी में देखा, तो इस मासूम ने अपनी लाचारी एक ही वाक्य में बयां कर दी— "अभी पैसे नहीं हैं, जब दादा जी की पेंशन आएगी, तब नई ड्रेस आएगी।" यह शब्द केवल एक बच्चे की जरूरत नहीं, बल्कि उस संघर्ष की कहानी हैं जो वह हर दिन जी रहा है। दादा की पेंशन ही इस घर का इकलौता सहारा है, और उसी छोटी सी राशि पर मासूम के सुनहरे भविष्य और बुनियादी जरूरतों की उम्मीदें टिकी हैं। गुरु ने निभाया 'पिता' का धर्म बच्चे की इस बेबसी को देखकर विद्यालय के शिक्षकों का दिल पसीज गया। स्कूल के गुरुजी ने मिसाल पेश करते हुए न केवल बच्चे को ढांढस बंधाया, बल्कि अपनी ओर से उसे शर्ट और पैंट (ड्रेस) भेंट की। शिक्षक के इस छोटे से कदम ने बच्चे के चेहरे पर वो मुस्कान लौटा दी, जो गरीबी की परतों के नीचे कहीं दब गई थी। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे बच्चों को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सहयोग की भी सख्त जरूरत है। मुख्य बिंदु: स्थान: राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, बमनपुरा (हिंडौन)। स्थिति: माता-पिता का निधन, दादा की पेंशन पर निर्भरता। प्रेरणा: शिक्षक द्वारा स्वयं के खर्च पर ड्रेस उपलब्ध कराना। यह कहानी हमें याद दिलाती है कि हमारे आसपास ऐसे कई 'नन्हे सितारे' हैं जो अभावों के अंधेरे में भी पढ़ने की हिम्मत जुटा रहे हैं। प्रशासन और समाज को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी बच्चे की शिक्षा और उसके सपने सिर्फ "पेंशन के पैसों" के इंतजार में न दम तोड़ें।
    1
    स्थान: बमनपुरा, हिंडौन सिटी (करौली)
हिंडौन सिटी। जहाँ एक ओर हम आधुनिक भारत और चमकते स्कूलों की बात करते हैं, वहीं राजस्थान के बमनपुरा से आई एक तस्वीर दिल को झकझोर देने वाली है। यहाँ के 'राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय' में पढ़ने वाले एक मासूम बच्चे की व्यथा सुनकर आज हर आँख नम है।
"जब दादा की पेंशन आएगी, तब कपड़े आएंगे"
इस बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है। घर की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि तन ढकने के लिए नई स्कूल ड्रेस भी एक "लक्जरी" बन गई है। जब स्कूल में अन्य बच्चों को साफ-सुथरी वर्दी में देखा, तो इस मासूम ने अपनी लाचारी एक ही वाक्य में बयां कर दी— "अभी पैसे नहीं हैं, जब दादा जी की पेंशन आएगी, तब नई ड्रेस आएगी।"
यह शब्द केवल एक बच्चे की जरूरत नहीं, बल्कि उस संघर्ष की कहानी हैं जो वह हर दिन जी रहा है। दादा की पेंशन ही इस घर का इकलौता सहारा है, और उसी छोटी सी राशि पर मासूम के सुनहरे भविष्य और बुनियादी जरूरतों की उम्मीदें टिकी हैं।
गुरु ने निभाया 'पिता' का धर्म
बच्चे की इस बेबसी को देखकर विद्यालय के शिक्षकों का दिल पसीज गया। स्कूल के गुरुजी ने मिसाल पेश करते हुए न केवल बच्चे को ढांढस बंधाया, बल्कि अपनी ओर से उसे शर्ट और पैंट (ड्रेस) भेंट की।
शिक्षक के इस छोटे से कदम ने बच्चे के चेहरे पर वो मुस्कान लौटा दी, जो गरीबी की परतों के नीचे कहीं दब गई थी। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे बच्चों को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक सहयोग की भी सख्त जरूरत है।
मुख्य बिंदु:
स्थान: राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, बमनपुरा (हिंडौन)।
स्थिति: माता-पिता का निधन, दादा की पेंशन पर निर्भरता।
प्रेरणा: शिक्षक द्वारा स्वयं के खर्च पर ड्रेस उपलब्ध कराना।
यह कहानी हमें याद दिलाती है कि हमारे आसपास ऐसे कई 'नन्हे सितारे' हैं जो अभावों के अंधेरे में भी पढ़ने की हिम्मत जुटा रहे हैं। प्रशासन और समाज को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी बच्चे की शिक्षा और उसके सपने सिर्फ "पेंशन के पैसों" के इंतजार में न दम तोड़ें।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • वीर गुर्जर विकास समिति कोटा का होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को सुभाष नगर में आयोजित वीर गुर्जर विकास समिति कोटा के होली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी नई पीढ़ी होती है। समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह माध्यम है जिससे समाज का वास्तविक विकास संभव है। आज आवश्यकता है कि समाज संकल्प लें कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर भी उतना ही ध्यान दें। जब बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार शिक्षित होगा और जब परिवार शिक्षित होगा तो समाज प्रगतिशील बनेगा। मुझे विश्वास है कि गुर्जर समाज कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला जी के "अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां और कर्ज मुक्त समाज के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेगा। बिरला ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास केवल पराक्रम का इतिहास नहीं है, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का इतिहास भी है। इस समाज ने देश को विजय सिंह पथिक, मां पन्नाधाय जैसे महान व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। भगवान देवनारायण जी का जीवन हमें सत्य, न्याय, सेवा और समाज कल्याण का संदेश देता है। यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार लें तो समाज निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। संस्थापक नन्दकिशोर बोबड़ा, संयोजक जयदेव गुर्जर, अध्यक्ष मेघराज रानीपुरा, कोषाध्यक्ष रामभरोस गोचर, महामंत्री लक्ष्मीचंद गुर्जर, सचिव मुकुट बिहारी गोचर, उपाध्यक्ष शिवशंकर गोचर आदि मौजूद रहे। प्रतिभाएं समाज का गौरव- शर्मा विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध किया है कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक जरूरी संकल्प और परिश्रम होता है। यह प्रतिभाएं केवल अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का गौरव हैं। उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। समाज की प्रतिभाएं बना रही अपनी जगह- गोचर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि समाज की संकल्प शक्ति और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से कोटा में समाज के बच्चों के लिए भव्य छात्रावास का निर्माण हुआ है। एक समय था जब गुर्जर समाज शिक्षा के क्षेत्र में पीछे हुआ करता था लेकिन अब समय बदला है और समाज की युवा प्रतिभाएं प्रशासनिक सेवाओं के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना स्थान बना रही है। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे।
    3
    वीर गुर्जर विकास समिति कोटा का होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को सुभाष नगर में आयोजित वीर गुर्जर विकास समिति कोटा के होली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी नई पीढ़ी होती है। समाज की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा वह माध्यम है जिससे समाज का वास्तविक विकास संभव है। आज आवश्यकता है कि समाज संकल्प लें कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर भी उतना ही ध्यान दें। जब बेटियां शिक्षित होंगी तो परिवार शिक्षित होगा और जब परिवार शिक्षित होगा तो समाज प्रगतिशील बनेगा। मुझे विश्वास है कि गुर्जर समाज कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला जी के "अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां और कर्ज मुक्त समाज के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेगा।  
बिरला ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास केवल पराक्रम का इतिहास नहीं है, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का इतिहास भी है। इस समाज ने देश को विजय सिंह पथिक, मां पन्नाधाय जैसे महान व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है।  भगवान देवनारायण जी का जीवन हमें सत्य, न्याय, सेवा और समाज कल्याण का संदेश देता है। यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार लें तो समाज निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। 
संस्थापक नन्दकिशोर बोबड़ा, संयोजक जयदेव गुर्जर, अध्यक्ष मेघराज रानीपुरा, कोषाध्यक्ष रामभरोस गोचर, महामंत्री लक्ष्मीचंद गुर्जर, सचिव मुकुट बिहारी गोचर, उपाध्यक्ष शिवशंकर गोचर आदि मौजूद रहे। 
प्रतिभाएं समाज का गौरव- शर्मा
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध किया है कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक जरूरी संकल्प और परिश्रम होता है। यह प्रतिभाएं केवल अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का गौरव हैं। उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।
समाज की प्रतिभाएं बना रही अपनी जगह- गोचर
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि समाज की संकल्प शक्ति और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से कोटा में समाज के बच्चों के लिए भव्य छात्रावास का निर्माण हुआ है। एक समय था जब गुर्जर समाज शिक्षा के क्षेत्र में पीछे हुआ करता था लेकिन अब समय बदला है और समाज की युवा प्रतिभाएं प्रशासनिक सेवाओं के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना स्थान बना रही है। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति धन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.