श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर सिद्धवनी में श्री शिव महापुराण कथा का पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ समापन; उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर सिद्धवनी में श्री शिव महापुराण कथा का पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ समापन; उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब चम्पावत: श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर, सिद्धवनी (चम्पावत) में 17 अगस्त से चल रहे नौ दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आज 25 अगस्त को पूर्णाहुति, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में क्षेत्र भर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव और सिद्ध नरसिंह बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा महाप्रसाद ग्रहण किया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पं. श्री शिवप्रसाद नौटियाल शास्त्री ने भक्तों को भगवान शिव के पावन चरित्र और महिमा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण के श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा के दौरान पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान रहा। भव्य पूर्णाहुति और भंडारा 17 अगस्त को कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस महायज्ञ में प्रतिदिन कथा, आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुए विशाल भंडारे में चम्पावत नगर सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में रहा संतों और ग्रामीणों का सहयोग महोत्सव का संचालन महंत जमुना गिरी जी महाराज (श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर) के सानिध्य में हुआ। ब्रह्मलीन श्री नारायण गिरी जी महाराज और ब्रह्मलीन श्री पूरन गिरी जी महाराज की स्मृति में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर कमेटी तथा समस्त क्षेत्रीय जनता व भक्तों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

- मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण। चंपावत 25 अगस्त 2026, सूवि। आयुक्त खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान मंगलवार को भी निरंतर जारी रहा। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी के पर्वों को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा चम्पावत मुख्य बाजार स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के साथ-साथ किचन एरिया की स्वच्छता और हाइजीन स्थिति की भी गहनता से जाँच की गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने प्रतिष्ठानों से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, बाल मिठाई और पेड़ा जैसी मिठाइयों के 05 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे हैं। इसके अतिरिक्त एक मिठाई दुकान पर लगभग 08 किलोग्राम पुरानी व खराब हो चुकी मिठाई पाई जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा संबंधित व्यवसायी को सख्त चेतावनी नोटिस जारी किया गया। विभाग ने समस्त खाद्य कारोबारियों को केवल गुणवत्तायुक्त एवं मानक-अनुरूप सामग्री बनाने तथा बेचने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने खाद्य व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे बिना बिल के सामग्री की खरीद न करें, स्टॉक का व्यवस्थित विवरण रखें, कालातीत सामग्री का भंडारण या विक्रय न करें और अपने परिसरों में नियमित साफ-सफाई व कीटनाशक छिड़काव सुनिश्चित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र को दृश्यमान स्थान पर प्रदर्शित करने, दर तालिका (रेट लिस्ट) लगाने, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा प्रत्येक खरीद पर कैश मेमो जारी करने व लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी मिलावटखोरी या अनियमितता की आशंका होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। अभियान के दौरान सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल रहे।4
- चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण* चंपावत: *मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*1
- Post by अशोक सरकार1
- पिथौरागढ़ पुलिस का नशे पर करारा प्रहार: भिनगड़ी बनकोट में 10 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट। बेरीनाग / पिथौरागढ़: 'ड्रग फ्री देवभूमि मिशन' के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के कारोबारियों और अवैध खेती के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार (24 अगस्त 2026) को कोतवाली बेरीनाग पुलिस की टीम ने ग्राम भिनगड़ी, बनकोट में छापेमारी कर करीब 10 नाली भूमि पर फैली अवैध भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस टीम की कार्रवाई कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा, अपर उपनिरीक्षक शान्ति प्रकाश, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह, संजीव पन्त, कृष्णा नेगी तथा आरक्षी राजकुमार की टीम ने क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर भांग के पौधों को उखाड़कर विनिष्ट किया। नशे के खिलाफ सख्त संदेश पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जनपद में नशे की खेती, तस्करी या किसी भी तरह के मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध भांग की खेती न करने के लिए जागरूक भी किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस की अपील मादक पदार्थों (चरस, स्मैक, अवैध भांग आदि) से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 2
- जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़ कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़1
- चम्पावत में थम नहीं रही तेल चोरी, रात के अंधेरे में वाहनों से तेल निकाल रहे चोर, बाजार के बाद गांवों में भी तेल चोरों की दस्तक। चम्पावत में तेल चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार क्षेत्र ही नहीं, अब चोर ग्रामीण इलाकों में भी वाहनों को निशाना बना रहे हैं। देर रात चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं और लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सवाल यह है कि जब चोर बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सक्रिय हैं, तो आखिर सुरक्षा व्यवस्था कहां है? चम्पावत को माननीय मुख्यमंत्री की ‘आदर्श चम्पावत’ की परिकल्पना के अनुरूप विकसित करने की बात कही जाती रही है। उम्मीद थी कि कम से कम नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्ग सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस होंगे, ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके और अपराधियों की पहचान आसानी से हो सके। लेकिन जमीनी तस्वीर इसके उलट दिखाई दे रही है। एक तरफ तेल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सीसीटीवी निगरानी का अभाव सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन और पुलिस से सवाल है— क्या बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सीसीटीवी लगाए जाएंगे? क्या रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी? और सबसे महत्वपूर्ण—क्या तेल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द पर्दाफाश होगा? आदर्श चम्पावत केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीन पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने से बनेगा। उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को गंभीरता से लेंगे और चम्पावत को वास्तव में सुरक्षित और आदर्श बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।1
- Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।1