logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ में 6 अप्रैल को विद्यालय बंद रहेंगे जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया निर्देश आजमगढ़ आजमगढ़ जिले से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जारी पत्र में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा, जिनमें— राजकीय विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय वित्तविहीन विद्यालय CBSE एवं ICSE बोर्ड से संबद्ध विद्यालय शामिल हैं। यह निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा जारी किया गया है, और इसकी सूचना जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों से अपील की गई है कि वे 06 अप्रैल को विद्यालय न जाएं और आगे के निर्देशों का इंतजार करें।

2 hrs ago
user_SHATRUGHAN DEVPURIA
SHATRUGHAN DEVPURIA
पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

आजमगढ़ में 6 अप्रैल को विद्यालय बंद रहेंगे जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया निर्देश आजमगढ़ आजमगढ़ जिले से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जारी पत्र में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश सभी प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा, जिनमें— राजकीय विद्यालय अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय वित्तविहीन विद्यालय CBSE एवं ICSE बोर्ड से संबद्ध विद्यालय शामिल हैं। यह निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा जारी किया गया है, और इसकी सूचना जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों से अपील की गई है कि वे 06 अप्रैल को विद्यालय न जाएं और आगे के निर्देशों का इंतजार करें।

More news from Mau and nearby areas
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।
    4
    मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में कोर्ट मोहर्रिरों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी कोर्ट मोहर्रिरों को निर्देशित किया कि वे न्यायालय से प्राप्त समस्त आदेशों, सम्मन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों तथा कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में लंबित वारंटों एवं नोटिसों के निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे न्यायालयीय कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल  राजितराम यादव व समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    17 hrs ago
  • Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    1
    Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    user_विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
    Voice of people बांसगांव, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत पटना मुबारकपुर में एक ज्वेलर्स ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए बाइक पर सवार दो लुटेरे ने पिस्टल के नोक पर उसके डिग्गी में रखे हुए ज्वेलरी को लूट लिया है । इस सूचना के बाद सनसनी फैल गई । पुलिस ने पड़ताल किया तो वह ज्वेलर्स झूठा निकला और उसके पास से पुलिस ने ज्वैलरी बरामद करते हुए उसे और उसके दोस्त को जेल भेज दिया है।
    1
    अंबेडकर नगर के थाना बसखारी क्षेत्र अंतर्गत पटना मुबारकपुर में एक ज्वेलर्स ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते हुए बाइक पर सवार दो लुटेरे ने पिस्टल के नोक पर उसके डिग्गी में रखे हुए ज्वेलरी को लूट लिया है । इस सूचना के बाद सनसनी फैल गई । पुलिस ने पड़ताल किया तो वह ज्वेलर्स झूठा निकला और उसके पास से पुलिस ने ज्वैलरी बरामद करते हुए उसे और उसके दोस्त को जेल भेज दिया है।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    4
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बदलापुर के बबुरा गांव में— चल रहा था धर्मांतरण का खेल- बदलापुर थाना क्षेत्र के गांव बबुरा में राजेश गौतम और हरिकेश गौतम की अगुवाई में उन्ही के घर 🏠 में चल रहा था धर्मांतरण का कार्य- बदलापुर के प्रमोद शर्मा -हिंदुत्व वादी ने किया धर्मांतरण का भंडा फोड़ तो मौके पर पहुची पुलिस और प्रमोद शर्मा जी भी रहे मौजूद-और सत्या शुक्ला (बजरंग दल)के द्वारा बदलापुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई- और पुलिस अपनी जांच कर कार्यवाही कर रही है-
    1
    बदलापुर के बबुरा गांव में—
चल रहा था धर्मांतरण का खेल-
बदलापुर थाना क्षेत्र के गांव बबुरा में राजेश गौतम और हरिकेश गौतम की अगुवाई में उन्ही के घर 🏠 में चल रहा था धर्मांतरण का कार्य-
बदलापुर के प्रमोद शर्मा -हिंदुत्व वादी 
ने किया धर्मांतरण का भंडा फोड़ तो मौके पर पहुची पुलिस और प्रमोद शर्मा जी भी रहे मौजूद-और सत्या शुक्ला (बजरंग दल)के द्वारा बदलापुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई- और पुलिस अपनी जांच कर कार्यवाही कर रही है-
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ में मुबारकपुर मैं दोस्त का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल।
    1
    आजमगढ़ में मुबारकपुर मैं दोस्त का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में घायल।
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Dharmendra Giri
    1
    Post by Dharmendra Giri
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.