बायपास की सलाह के बाद 52 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी, लेफ्ट मेन बाइफरकेशन की जटिल रुकावट खोली फोर्ड हॉस्पिटल में 52 वर्षीय मरीज की लेफ्ट मेन बाइफरकेशन की जटिल रुकावट का एंजियोप्लास्टी से सफल इलाज किया गया। चिटकोहरा, गर्दनीबाग (पटना) निवासी सत्येंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) को चलने पर सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच में हृदय की मुख्य रक्त वाहिका में गंभीर रुकावट सामने आई थी। इसके बाद मरीज को बायपास सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। मरीज की स्थिति और एंजियोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी भारती की टीम ने एंजियोप्लास्टी के जरिए इलाज करने का निर्णय लिया। जटिल लेफ्ट मेन बाइफरकेशन में एंजियोप्लास्टी कर रुकावट को खोला गया और हृदय तक रक्त का प्रवाह बेहतर किया गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीबी भारती ने बताया कि लेफ्ट मेन धमनी में रुकावट गंभीर स्थिति मानी जाती है। इसमें हृदय की बड़ी मांसपेशियों तक रक्त की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। मरीज की जांच और रक्त वाहिकाओं की स्थिति के आधार पर कुछ मामलों में बायपास के बजाय एंजियोप्लास्टी से भी उपचार संभव है। यह प्रक्रिया डॉ. बीबी भारती के नेतृत्व में डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने की। प्रक्रिया के बाद मरीज की सांस फूलने और सीने में दर्द की समस्या में राहत मिली।
बायपास की सलाह के बाद 52 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी, लेफ्ट मेन बाइफरकेशन की जटिल रुकावट खोली फोर्ड हॉस्पिटल में 52 वर्षीय मरीज की लेफ्ट मेन बाइफरकेशन की जटिल रुकावट का एंजियोप्लास्टी से सफल इलाज किया गया। चिटकोहरा, गर्दनीबाग (पटना) निवासी सत्येंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) को चलने पर सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच में हृदय की मुख्य रक्त वाहिका में गंभीर रुकावट सामने आई थी। इसके बाद मरीज को बायपास सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। मरीज की स्थिति और एंजियोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी भारती की टीम ने एंजियोप्लास्टी के जरिए इलाज करने का निर्णय लिया। जटिल
लेफ्ट मेन बाइफरकेशन में एंजियोप्लास्टी कर रुकावट को खोला गया और हृदय तक रक्त का प्रवाह बेहतर किया गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीबी भारती ने बताया कि लेफ्ट मेन धमनी में रुकावट गंभीर स्थिति मानी जाती है। इसमें हृदय की बड़ी मांसपेशियों तक रक्त की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। मरीज की जांच और रक्त वाहिकाओं की स्थिति के आधार पर कुछ मामलों में बायपास के बजाय एंजियोप्लास्टी से भी उपचार संभव है। यह प्रक्रिया डॉ. बीबी भारती के नेतृत्व में डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने की। प्रक्रिया के बाद मरीज की सांस फूलने और सीने में दर्द की समस्या में राहत मिली।
- हाजीपुर चेचर में कटाव कि सुचना पर पहुंचे अधिकारीतत्काल कटाव निरोधी कार्य किया गया शुरू अवनीश कुमार कि रिपोर्ट हाजीपुर: चेचर में कटाव की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, फिलहाल कटाव पर लगा ब्रेक हाजीपुर चेचर मंदिर के पास गंगा में हो रहे कटाव की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। विदुपुर प्रखंड के सीओ, बीडीओ और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल कटाव की रफ्तार पर रोक लगी है, लेकिन पिछले दो दिनों में हुए कटाव से क्षति हुई है। घाट पर बंधी 5 नावें मिट्टी में दब गईं और कई पैर नदी में समा गए हैं। जल संसाधन विभाग ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू किया जाएगा।1
- बायपास की सलाह के बाद 52 वर्षीय मरीज की एंजियोप्लास्टी, लेफ्ट मेन बाइफरकेशन की जटिल रुकावट खोली फोर्ड हॉस्पिटल में 52 वर्षीय मरीज की लेफ्ट मेन बाइफरकेशन की जटिल रुकावट का एंजियोप्लास्टी से सफल इलाज किया गया। चिटकोहरा, गर्दनीबाग (पटना) निवासी सत्येंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) को चलने पर सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत थी। जांच में हृदय की मुख्य रक्त वाहिका में गंभीर रुकावट सामने आई थी। इसके बाद मरीज को बायपास सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। मरीज की स्थिति और एंजियोग्राफी रिपोर्ट देखते हुए अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी भारती की टीम ने एंजियोप्लास्टी के जरिए इलाज करने का निर्णय लिया। जटिल लेफ्ट मेन बाइफरकेशन में एंजियोप्लास्टी कर रुकावट को खोला गया और हृदय तक रक्त का प्रवाह बेहतर किया गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीबी भारती ने बताया कि लेफ्ट मेन धमनी में रुकावट गंभीर स्थिति मानी जाती है। इसमें हृदय की बड़ी मांसपेशियों तक रक्त की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। मरीज की जांच और रक्त वाहिकाओं की स्थिति के आधार पर कुछ मामलों में बायपास के बजाय एंजियोप्लास्टी से भी उपचार संभव है। यह प्रक्रिया डॉ. बीबी भारती के नेतृत्व में डॉ. सुशांत, डॉ. सरोज मिश्रा, डॉ. शशांक, मनमोहन और तकनीशियन कमल की टीम ने की। प्रक्रिया के बाद मरीज की सांस फूलने और सीने में दर्द की समस्या में राहत मिली।2
- चुनाव आयोग देश और लोकतंत्र के लिए कैंसर - तेजस्वी यादव लगातार 6 साल से कह रहा हूँ कि चुनाव आयोग देश और लोकतंत्र के लिए कैंसर बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जमीन पर कहीं कोई लोकप्रियता नहीं है। गोदी मीडिया के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीद, ये केवल मैच रेफ़री और अंपायर को फिक्स कर बेईमानी से चुनावी मैच जीत रहे है। खेल के नियम, फेयर प्ले, दर्शक, खेल और खिलाड़ियों से इनका कोई लेना-देना नहीं होता। अगर जनता की मदद से चुनाव जीतते तो विजयी राज्यों में जनाधार वाले भाजपाई नेताओं को मुख्यमंत्री बनाते? राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, बंगाल इत्यादि राज्यों में इन्होंने Selected कठपुतली ही CM बनाए है क्योंकि मोदी-शाह जानते है कि इन्होंने इन राज्यों में चुनाव आयोग के अटूट समर्थन और अपार सहयोग से ही कथित जीत हासिल की है ना कि जनसर्मथन से!1
- सोनारू में 28 लाख की लागत से सड़क, नाला और पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास सोनारू में 28 लाख की लागत से सड़क, नाला और पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास विवरण फतुहा। फतुहा प्रखंड क्षेत्र के सोनारू में शनिवार को करीब 28 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क, ह्यूम पाइप नाला एवं पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास फतुहा विधायक डॉ. रामानंद यादव ने किया। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत होने वाले इस निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक ने शिलापट्ट पर पूजा-अर्चना कर किया। निर्माण के तहत रंजीत यादव के घर से अजय महतो के घर होते हुए सोनारू मुख्य मार्ग तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ह्यूम पाइप नाला तथा पीसीसी पथ का भी निर्माण कराया जाना है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन और जल निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अरविंद यादव, दयानंद यादव, भोला सिंह, धर्मवीर यादव, मंटू कुमार और रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा जयपाल सिंह, अवधेश प्रसाद, बबलू कुमार और इंद्रजीत कुमार यादव भी मौके पर उपस्थित रहे। निर्माण कार्य के संवेदक राहुल कुमार हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की उम्मीद व्यक्त की।1
- बिहार सहित 5 राज्यों में फिर हो सकते हैं चुनाव! RJD प्रवक्ता का बड़ा खुलासा, अमित शाह–मोदी और तेजस्वी यादव की राजनीति में मचेगी हलचल? 🔥 #BiharPolitics #BiharElection #RJD #TejashwiYadav #SamratChoudhary #NarendraModi #AmitShah #बिहार_चुनाव #राजद #बिहार_राजनीति #ElectionNews #PoliticalNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #ViralNews बिहार सहित 5 राज्यों में फिर हो सकते हैं चुनाव! RJD प्रवक्ता का बड़ा खुलासा, अमित शाह–मोदी और तेजस्वी यादव की राजनीति में मचेगी हलचल? 🔥 #BiharPolitics #BiharElection #RJD #TejashwiYadav #SamratChoudhary #NarendraModi #AmitShah #बिहार_चुनाव #राजद #बिहार_राजनीति #ElectionNews #PoliticalNews #BreakingNews #BiharDarpan24 #ViralNews1
- आधार केंद्र पर अधिक शुल्क वसूली के आरोप, BDO ने जांच की बात कही •आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई। महुआ : चेहराकलां प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लिए जाने के आरोप के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. इस्माइल अंसारी ने विभागीय जांच की बात कही है। BDO ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने कहा कि जांच में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले पड़ताल के दौरान कुछ लोगों ने आधार संबंधी कार्य के लिए 200 से 250 रुपये तक लिए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के निष्कर्ष के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। टैगलाइन: 🔎 आरोपों पर जांच, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई।1
- महनार प्रखंड के मोहम्मदपुर में रोड रास्ता के लिए तरस रहे हैं लोग नहीं दिख रही है उम्मीद की किरण महनार प्रखंड के मोहम्मदपुर में रोड रास्ता के लिए तरस रहे हैं लोग नहीं दिख रही है उम्मीद की किरण1
- पदोन्नति के बाद नदी थाना में 11 पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया नया बैज पदोन्नति के बाद नदी थाना में 11 पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया नया बैज विवरण फतुहा। नदी थाना परिसर में शनिवार को पदोन्नति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पदोन्नति पाने वाले 11 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके कंधे पर एक बैज से दो बैज लगाए गए। कार्यक्रम में फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर माया यादव, नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन तथा दीदारगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे। इस दौरान बलवंत सिंह, संतोष कुमार, शैलेश्वर प्रसाद, सुबोध कुमार, शंभू पासवान, प्रवीण कुमार, अजय कुमार सिंह, पप्पू पासवान, सुभाष कुमार सिंह, सुरेंद्र साह और संतनु कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सभी पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल रहा।1