Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुल्हन को स्टेज पर मारी गोली, बिहार के बक्सर से खौफनाक VIDEO बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी. दुल्हन को गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई. घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.
Aasif Khan
दुल्हन को स्टेज पर मारी गोली, बिहार के बक्सर से खौफनाक VIDEO बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी. दुल्हन को गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई. घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विमान दुर्घटना में संजय कुमार और उनकी पत्नी अर्चना देवी की भी मौत हुई है 24 फ़रवरी 2026 झारखंड के चतरा ज़िले के कर्माटांड जंगल में सोमवार शाम एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. दरअसल इसमें मरीज़ संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था. इन सात मृतकों में विमान के कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के अलावा मरीज़ संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, उनके भांजे ध्रुव कुमार, एयर एम्बुलेंस डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिकल स्टाफ़ सचिन कुमार मिश्रा थे. इस हादसे की पुष्टि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है.1
- Post by 7News Live Uk1
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य विभागो के साथ समन्वयन बैठक कर तैयारियां आरभ कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्रशासन, रेलवे एवं नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होने के उपरांत सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में, तत्समय सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बैठक में सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित डी आर एम रेलवे ( वी सी के द्वारा ) एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- विडियो देखें-नशे में धुत्त कार चालक ने जमकर माचाया बवाल। इस दौरान वहां पर आम नागरिक, उनके वाहन, दुकान में काफी नुकसान हुआ।1
- बिलासपुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचकर उसका चालान कर दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बुधवार को बताया कि कोतवाली के उप निरीक्षक ललित कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित चल रहे जोहर अली पुत्र शौकिन निवासी हामिदाबाद को गगनपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रूद्रपुर-रामपुर हाईवे किनारे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान करने के बाद जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि गांव की ही रहने वाली युवती ने आरोपी युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने और तीन बार गर्भपात कराने आदि के गंभीर आरोप लगाते हुए बीती चार फरवरी को कोतवाली में तहरीर देकर पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था।बिलासपुर।शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचकर उसका चालान कर दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बुधवार को बताया कि कोतवाली के उप निरीक्षक ललित कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमे में वांछित चल रहे जोहर अली पुत्र शौकिन निवासी हामिदाबाद को गगनपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रूद्रपुर-रामपुर हाईवे किनारे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसका चालान करने के बाद जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि गांव की ही रहने वाली युवती ने आरोपी युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने और तीन बार गर्भपात कराने आदि के गंभीर आरोप लगाते हुए बीती चार फरवरी को कोतवाली में तहरीर देकर पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था।1
- उत्तराखंड,रुद्रपुर भारत से: एक बुज़ुर्ग मुस्लिम आदमी, शाहिद को अरविंद शर्मा ने कथित तौर पर एक खेत में नमाज़ पढ़ते समय डंडे से पीटा। शाहिद ने कहा कि वह काम के बाद वहाँ नमाज़ पढ़ने आया था। वीडियो ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। Location: Rudrapur, Uttarakhand How is namaz being offered on temple grounds? Ataria temple manager Arvind Sharma beat and abused a fasting person who was praying, and forced him to chant "Jai Shri Ram." He apologized and then let him go.1
- –सुल्तानपुरपट्टी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण स्टेशन – बाजपुर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बुधवार को सुल्तानपुरपट्टी के वार्ड नंबर 1, शिवनगर कुआंचौक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। उनका संघर्ष आज भी समाज को अधिकारों की चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। – यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष1
- आप किस दस्तावेज़ से अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं1
- विडियो देखें-उत्तराखंड कालाढूंगी विधानसभा के फतेहपुर क्षेत्र के पनियाली ग्राम पंचायत से लापता महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार। स्थानीय लोगों के खोजबीन करने पर महिला की चप्पल,दरांती और खून के निशान मिलने पर महिला का शव जंगल में बरामद हुआ।1