नहर में नहाने गए नाबालिक युवक की गहरे पानी में जाने के कारण डूब कर हुई मौत ब्रेकिंग न्यूज़: बहराइच में बड़ा हादसा, नहर में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत बहराइच। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ नहर में नहाने गए एक नाबालिग की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नहाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सिटकहना जोत केशव का रहने वाला एक नाबालिग आज, 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3:00 बजे अपने साथियों के साथ गोंडा ब्रांच को जाने वाली सीमा नहर में नहाने गया था। शिवनगर चौराहा के पास नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में समा गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लड़कों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव ग्रामीणों ने तत्काल पानी में उतरकर किशोर की तलाश शुरू की। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुल के पास से नाबालिग का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद वहां से रवाना हुई। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

- ,बाराबंकी रवि गुप्ता बाराबंकी में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का फूंका गया पुतला, महिलाओं ने फूंका पुतला Anchor: यूपी के बाराबंकी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन,,पुतला दहन के पूर्व राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश शर्मा ने की प्रेस वार्ता । जहां विपक्ष पर जमकर बोला हमला कहा भाजपा महिलाओं के आरक्षण हेतु संकल्पबद्ध,,विपक्ष का विरोध यह स्पष्ट करता है कि उनकी नीतियां महिलाओं के हित में नहीं है । वी ओ,, बाराबंकी में बीजेपी महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए और का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण अधिनियम का विरोध कर रही हैं। प्रदर्शन के चलते पटेल तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बाइट,,डॉ रामकुमारी मौर्या “विपक्षी पार्टियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू नहीं होने दिया। इसके विरोध में हमने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन किया है।” बाइट: रामेश्वरी त्रिवेदी जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा “हम लोगों ने जन आक्रोश रैली निकालकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया है।” इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संलग्न,,विजुअल बाइट,,सतीश चंद्र शर्मा राज्यमंत्री3
- Post by Mohd Aamir1
- हमारे क्षेत्र के एक व्यापारी के साथ कंपनी एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किया गया व्यवहार चिंताजनक है। ऐसे मामलों से छोटे व्यापारियों का विश्वास टूटता है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। 👉 यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे व्यापारी समाज का मुद्दा है। #VyapariSamman #FairInvestigation #StopHarassment #DistrictMagistrate #CMOffice #PMOIndia #AgricultureMinistry #knownyouseed #UPFarming #1
- Post by Anoop singh1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- Post by Sandeep Pasi1
- मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह,एंवम मीरापुर थाना प्रभारी राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.04.2026 की रात्रि को थाना मीरापुर व एसओजी की टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग व रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कुतुबपुर झाल के पास पडे खंडर मे कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। सुचना मिलते ही थाना मीरापुर पुलिस टीम मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा, उपनिरीक्षक ओमेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार,उपनिरीक्षक कामिल चौधरी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रोहताश सिंह, व कास्टेबल सचिन कुमार, आदि मौके पर पहुंचे पुलिस टीम को देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस टीम ने भी साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर जवाबी फायरिंग की तो , 02, बदमाशो के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। बदमाशों को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। व, 06,अन्य बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से 02, तमंचे , 02, जिन्दा कारतूस 02, खोखा कारतूस व, 06,चाकू बरामद किए गए। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम आरिफ पुत्र उमर, साजिद पुत्र अनीश, इमामुद्दीन पुत्र बुद्धा, मुजाहिद पुत्र मोहम्मद शादाब पुत्र इस्लाम, आदि सभी बदमाश बिजनौर मेरठ के निवासी हैं। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर4
- *हरदोई:* "चुप रहो…बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी"… बाहर से किताब खरीदने पर भड़की सनबीम स्कूल प्रिंसिपल!1
- बहराइच। तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत एक युवक गंभीर घायल, हालत नाजुक लखनऊ रेफर वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ खौफनाक हादसा बौंडी क्षेत्र के चुन्नीलाल पुरवा निवासी बताए जा रहे सभी 18 वर्षीय रिंकू और 19 वर्षीय उत्तम की गई जान 21 वर्षीय अजय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला के पास हुआ हादसा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे1