logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी में मानव अधिकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, नए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में रविवार, 29 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला महिला प्रभारी दुर्गेश सिंगल के निवास स्थान पर आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ तहसील प्रभारी, तहसील अध्यक्ष, तहसील महिला प्रभारी, तहसील उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की नीति-रीति, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मानव अधिकारों की रक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों को आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही, संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला महिला प्रभारी दुर्गेश सिंगल एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ममता देवी, सुनीता जी, हेमेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, बेबी, रचना, दुलारी जी, राकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

6 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
6 hrs ago

गंगापुर सिटी में मानव अधिकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, नए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में रविवार, 29 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला महिला प्रभारी दुर्गेश सिंगल के निवास स्थान पर आयोजित हुई, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ तहसील प्रभारी, तहसील अध्यक्ष, तहसील महिला प्रभारी, तहसील उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की नीति-रीति, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मानव अधिकारों की रक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े नए सदस्यों को आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही, संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला महिला प्रभारी दुर्गेश सिंगल एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ममता देवी, सुनीता जी, हेमेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा, बेबी, रचना, दुलारी जी, राकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालघाट थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 9 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी महेश कुमार मीना ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि मय जाप्ता द्वारा उरदेन रोड चारागाह के पास र्सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी. धारासिंह पुत्र अमरसिंह गुर्जर निवासी डुगापुरा, कासिम पुत्र मंगती निवासी मोरडा, जगराम पुत्र भोलाराम कोली निवासी मोरडा को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1750 रूपये जप्त किए गए।इसी प्रकार मोरडा सिवायचक के पास र्सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी ब्रिजेश पुत्र रमेश कोली निवासी मोरडा, काडूराम पुत्र कलुआराम कोली निवासी मोरडा, छुट्टनलाल पुत्र धरमपाल मीना निवासी कमालपुरा को 2750 रूपये जुआ राशि के साथ गिरफतार किया गया। वहीं मोरडा ग्रेड पावर हाउस के पास र्सावजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी महेश पुत्र मिट्टू कन्डेरा निवासी मोरडा, शीतल पुत्र नादान सिंह महावर निवासी मोरडा, राजू पुत्र विशन्या महावर निवासी मोरडा को 1450 रूपये जुआ राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से टोटल जुआ राशि 5950 जप्त किए गए।
    1
    बालघाट थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 9 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी महेश कुमार मीना ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि मय जाप्ता द्वारा उरदेन रोड चारागाह के पास र्सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी. धारासिंह पुत्र अमरसिंह गुर्जर निवासी डुगापुरा, कासिम पुत्र मंगती निवासी मोरडा, जगराम पुत्र भोलाराम कोली निवासी मोरडा को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1750 रूपये जप्त किए गए।इसी प्रकार मोरडा सिवायचक के पास र्सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी ब्रिजेश पुत्र रमेश कोली निवासी मोरडा, काडूराम पुत्र कलुआराम कोली निवासी मोरडा, छुट्टनलाल पुत्र धरमपाल मीना निवासी कमालपुरा को 2750 रूपये जुआ राशि के साथ गिरफतार किया गया। वहीं मोरडा ग्रेड पावर हाउस के पास र्सावजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये आरोपी महेश पुत्र मिट्टू कन्डेरा निवासी मोरडा, शीतल पुत्र नादान सिंह महावर निवासी मोरडा, राजू पुत्र विशन्या महावर निवासी मोरडा  को 1450 रूपये जुआ राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से टोटल जुआ राशि 5950 जप्त किए गए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • करौली जिले के उपखंड मुख्यालय सपोटरा के निकट मांगरोल गांव में एकदिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया पहलवानों के द्वारा कुश्ती दंगल में जिस तरीके से कुश्ती के दांव पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया गया उससे दर्शक बड़े खुश नजर आए
    1
    करौली जिले के उपखंड मुख्यालय सपोटरा के निकट मांगरोल गांव में एकदिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया पहलवानों के द्वारा कुश्ती दंगल में जिस तरीके से कुश्ती के दांव पेच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया गया उससे दर्शक बड़े खुश नजर आए
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    4
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    23 hrs ago
  • सवाई माधोपुर | भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार आयोजित किया जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026 के तहत दिनांक 29.4.2026 को सवाई माधोपुर ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ग्राम पढ़ाना में आयोजित किया गया | जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन आज उद्घघाटन सत्र का शुभारंभ भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ | उदघाटन सत्र के दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सवाई माधोपुर के विधायक डॉ किरोडीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की | ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उद्घघाटन सत्र के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग में लगभग चार सत्र हुए जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया, उद्घघाटन सत्र के दौरान पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, ग्रामीण मंडल प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, पूर्व जिला मंत्री जम्मूकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीणा, पूर्व सभापति राजेश गोयल मंचासीन रहे | कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने प्रशिक्षण सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और संगठन की विशेषताएं बताई | इसी क्रम में जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने संगठन की विचारधारा, वैचारिक अधिष्ठान सहित अन्य विषयों पर सत्र लिए | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर ने पार्टी की कार्य पद्धति एवं कार्य विस्तार के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया | प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ो की संख्या में मंडल के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया | दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र कल दिनांक 30 मार्च को होगा जिसमें भी अलग-अलग सत्र में अलग-अलग वक्ता उपस्थित रहेंगे |
    1
    सवाई माधोपुर | भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय योजना के अनुसार आयोजित किया जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026 के तहत दिनांक 29.4.2026 को सवाई माधोपुर ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ग्राम पढ़ाना में आयोजित किया गया | जिला प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन आज उद्घघाटन सत्र का शुभारंभ भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ | उदघाटन सत्र के दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सवाई माधोपुर के विधायक डॉ किरोडीलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने की | ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोकराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उद्घघाटन सत्र के पश्चात प्रशिक्षण वर्ग में लगभग चार सत्र हुए जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया, उद्घघाटन सत्र के दौरान पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सुरेशचंद जैन, बजरंगलाल जाट, जिला महामंत्री विनोद अटल, जिला प्रमुख पृथ्वीराज मीणा, ग्रामीण मंडल प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, पूर्व जिला मंत्री जम्मूकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष पंडित लालचंद गौतम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीणा, पूर्व सभापति राजेश गोयल मंचासीन रहे | कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने प्रशिक्षण सत्र में बूथ प्रबंधन एवं मन की बात विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और संगठन की विशेषताएं बताई | इसी क्रम में जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने संगठन की विचारधारा, वैचारिक अधिष्ठान सहित अन्य विषयों पर सत्र लिए | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगनलाल माहुर ने पार्टी की कार्य पद्धति एवं कार्य विस्तार के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया | प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ो की संख्या में मंडल के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया | दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र कल दिनांक 30 मार्च को होगा जिसमें भी अलग-अलग सत्र में अलग-अलग वक्ता उपस्थित रहेंगे |
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by User2282
    1
    Post by User2282
    user_User2282
    User2282
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • करौली से बड़ी खबर: अस्पताल के बाहर जाम से जनता त्रस्त, प्रशासन बेखबर करौली शहर के मुख्य अस्पताल के बाहर इन दिनों भारी जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। रोज़ाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर अव्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी मोटरसाइकिलें जाम की सबसे बड़ी वजह बन रही हैं। अस्पताल आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और ट्रैफिक पूरी तरह से रुक जाता है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम उठाया नहीं जा रहा है। न तो ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और न ही अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई की जा रही है। आम जनता का कहना है कि: मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही है एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती है स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि: अस्पताल के बाहर सख्त पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए सड़क किनारे खड़े वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनता को और भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब सवाल यह है — क्या प्रशासन समय रहते जागेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी?
    1
    करौली से बड़ी खबर: अस्पताल के बाहर जाम से जनता त्रस्त, प्रशासन बेखबर
करौली शहर के मुख्य अस्पताल के बाहर इन दिनों भारी जाम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। रोज़ाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पर अव्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी मोटरसाइकिलें जाम की सबसे बड़ी वजह बन रही हैं। अस्पताल आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और ट्रैफिक पूरी तरह से रुक जाता है।
हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम उठाया नहीं जा रहा है। न तो ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और न ही अवैध पार्किंग पर कोई कार्रवाई की जा रही है।
आम जनता का कहना है कि:
मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही है
एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती है
स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि:
अस्पताल के बाहर सख्त पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए
नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए
सड़क किनारे खड़े वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए
अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनता को और भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अब सवाल यह है — क्या प्रशासन समय रहते जागेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी?
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    22 hrs ago
  • गांव जटनंगला में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान प्रशिक्षण शिविर सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी व शिविर प्रभारी विजय सिंह डागुर की, अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें सात सत्र मैं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी नत्थू सिंह राजावत, मानसिंह चौधरी, छुटृन लाल मीणा, सुधा गोयल, कल्याण सिंह डागुर, चंद्र प्रकाश कोली, रामसिंह जाटव रहे।मुख्य वक्ता-पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, जिला प्रवक्ता विभांशु मोदी, रहे।सभी अध्यक्षता कर रहे, अतिथियों एवं मुख्य वक्ता कर रहे वक्ताऔं को दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपटौं पर माल्यापर्ण कर, दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, एससी जिला अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, भाजपा नेता मोहन सिनेमा, चांदनी कोली, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, डॉक्टर हेमलता गुप्ता, विद्या वैष्णव, आरती बैसला, योगेश कुमार उर्फ योगी, ओमी ढींढौरा, सत्येंद्र चौधरी, अमित पंजाबी, श्री फूल कोली, देवानंद गुप्ता, चरण सिंह सोलंकी, लाडम सिंह सोलंकी, सौन्टू गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, दक्ष अग्रवाल, रमन डागुर, नरेंद्र सिंह तोमर,डॉक्टर वीरेंद्र तेवतिया, आदि भाजपा पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि गन, गण मान्य नागरिक बंधु, एवं काफी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद। जय हिंद। जय भारत। जय नरेंद्र भाई मोदी। जय नितिन नवीन। जय भजन लाल शर्मा। जय मदन राठौड़। जय राखी राठौड, जय गोवर्धन सिंह जादौन, जय महिला मोर्चा, जय भाजपा, जय श्री राम। वंदे मातरम।
    1
    गांव जटनंगला में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान प्रशिक्षण शिविर सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी व शिविर प्रभारी विजय सिंह डागुर की, अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें सात सत्र मैं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी नत्थू सिंह राजावत, मानसिंह चौधरी, छुटृन लाल मीणा, सुधा गोयल, कल्याण सिंह डागुर, चंद्र प्रकाश कोली, रामसिंह जाटव रहे।मुख्य वक्ता-पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, जिला प्रवक्ता विभांशु मोदी, रहे।सभी अध्यक्षता कर रहे, अतिथियों एवं मुख्य वक्ता कर रहे वक्ताऔं को दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपटौं पर माल्यापर्ण कर, दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, एससी जिला अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, भाजपा नेता मोहन सिनेमा, चांदनी कोली, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, डॉक्टर हेमलता गुप्ता, विद्या वैष्णव, आरती बैसला, योगेश कुमार उर्फ योगी, ओमी ढींढौरा, सत्येंद्र चौधरी, अमित पंजाबी, श्री फूल कोली, देवानंद गुप्ता, चरण सिंह सोलंकी, लाडम सिंह सोलंकी, सौन्टू गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, दक्ष अग्रवाल, रमन डागुर, नरेंद्र सिंह तोमर,डॉक्टर वीरेंद्र तेवतिया, आदि भाजपा पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि गन, गण मान्य नागरिक बंधु, एवं काफी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद। जय हिंद। जय भारत। जय नरेंद्र भाई मोदी। जय नितिन नवीन। जय भजन लाल शर्मा। जय मदन राठौड़। जय राखी राठौड, जय गोवर्धन सिंह जादौन, जय महिला मोर्चा, जय भाजपा, जय श्री राम। वंदे मातरम।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    1
    Post by जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.