*मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से भावना योग केंद्र का फीता काटकर किया उद्घाटन* *भारतीय संस्कृति के भाव और आधुनिक मनोविज्ञान का मिश्रण है भावना योग,* *सुरेंद्र जैन पांड्या- राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन* गंगापुर सिटी। 29 मार्च। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर एवं वर्धमान हॉस्पिटल की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से वर्धमान हॉस्पिटल में भावना योग केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर जैन समाज के गौरव सुरेंद्र कुमार जैन पांड्या मृदुला जैन पांड्या राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, प्रकाश चंद जैन पाटनी राष्ट्रीय कन्वेयर भावना योग, शकुंतला बिंदायका प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर जैन महिला महासमिति मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शिवरतन अग्रवाल निवर्तमान नगर परिषद सभापति, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पदाधिकारी गण ,शहर के सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सुरेंद्र पांड्या ने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति के भाव और आधुनिक मनोविज्ञान के लॉ आफ अट्रैक्शन का मिश्रण भावना योग है। स्वागत एवं प्रस्तावना उद्बोधन में डॉक्टर मनोज जैन ने कहा कि भावना योग जैन मुनि प्रमाण सागर जी महाराज द्वारा प्रवर्तित एवं आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक साधना है यह मुख्य रूप से भावनाओं का योग है जिसका उद्देश्य हमारे चेतन मन को शुद्ध करके जीवन को अनुशासित व स्वस्थ बनाना है। भावना योग के राष्ट्रीय कन्वेयर प्रकाश चंद्र जैन पाटनी ने कहा कि बिना दवाई के योग द्वारा भी स्वास्थ्य लाभ किया जा सकता है। भारत में पहली बार राजस्थान में और आपके शहर गंगापुर सिटी में मुनि श्री प्रमाण सागर जी की प्रेरणा से आज भावना योग केंद्र का उद्घाटन किया गया है। अस्पताल में मरीजों में परिजनों पर सबसे पहले यह प्रयोग होने जा रहा है इसका सबको लाभ मिले यही हमारी शुभकामनाएं मानसिंह गुर्जर जिला अध्यक्ष जैसी भावना वैसा जीवन हमारी भावना जैसी रहेगी वैसा ही हमारा जीवन रहेगा ।वह हमारे शरीर में मन को नियंत्रित करती है योग नकारात्मकता को दूर करने में सकारात्मकता को लाता है। नगर परिषद के निवर्तमान सभापति शिव रतन अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा वर्धमान हॉस्पिटल के प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज हमारे शहर में भावना योग केंद्र के लिए हम अस्पताल प्रशासन के आभारी हैं। अब तक अस्पताल में दवाइयां के माध्यम से बीमार व्यक्ति सही होते थे। लेकिन अब भावना योग के माध्यम से भी मरीज के सही होने में सहायता मिलेगी। संचालन दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र जैन नृपत्या ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन से हुई वहीं समापन विश्व शांति के लिए शांति पाठ का उद्बोधन किया। उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों द्वारा भावना योग केंद्र का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भावना योग केंद्र में सभी आगंतुकों ने भावना योग का टेलीविजन के माध्यम से 12 मिनट का एपिसोड देखकर अभ्यास किया। एवं सभी अस्पताल प्रशासन के प्रयासों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का माला अर्पण करके स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनंदन किया गया।

- Post by Anil Kumar journalist1
- सवाई माधोपुर में मंडी रोड स्थित बैंक आफ इंडिया में लगी भीषण आग1
- एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने किया थानों का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व रिकॉर्ड सुधार पर दिया जोर। वजीरपुर। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगापुर उदेई मोड़, सदर थाना, कोतवाली, वजीरपुर एवं पीलोदा थाने का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी मैत्रेयी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा रिकॉर्ड कीपिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने सवाई माधोपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से कार्य करना होगा। उन्होंने नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमों को समझकर उन्हें धरातल पर सही तरीके से लागू करें। साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार कर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही। एसपी मैत्रेयी ने कहा कि टीमवर्क और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए जिले में अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और आमजन को बेहतर सुरक्षा का वातावरण प्रदान किया जा सकता है।1
- कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा जी का गैरई (सपोटरा ) जाते समय गंगापुर सिटी करौली हाईवे पर युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में मुलाकात कर पिछले दिनों बारिश आंधी से किसानों की फसलों में हुए नुकसान का फसल बीमा कंपनियों द्वारा उचित मुआवजा दिलाए जाने वं किसान हितों लेकर एवं जनहित के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा की1
- गांव जटनंगला में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान प्रशिक्षण शिविर सूरौठ मंडल अध्यक्ष पिंटू सोलंकी व शिविर प्रभारी विजय सिंह डागुर की, अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें सात सत्र मैं अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी नत्थू सिंह राजावत, मानसिंह चौधरी, छुटृन लाल मीणा, सुधा गोयल, कल्याण सिंह डागुर, चंद्र प्रकाश कोली, रामसिंह जाटव रहे।मुख्य वक्ता-पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, जिला प्रवक्ता विभांशु मोदी, रहे।सभी अध्यक्षता कर रहे, अतिथियों एवं मुख्य वक्ता कर रहे वक्ताऔं को दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपटौं पर माल्यापर्ण कर, दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा, एससी जिला अध्यक्ष बाबूलाल जाटव, भाजपा नेता मोहन सिनेमा, चांदनी कोली, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी, डॉक्टर हेमलता गुप्ता, विद्या वैष्णव, आरती बैसला, योगेश कुमार उर्फ योगी, ओमी ढींढौरा, सत्येंद्र चौधरी, अमित पंजाबी, श्री फूल कोली, देवानंद गुप्ता, चरण सिंह सोलंकी, लाडम सिंह सोलंकी, सौन्टू गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, दक्ष अग्रवाल, रमन डागुर, नरेंद्र सिंह तोमर,डॉक्टर वीरेंद्र तेवतिया, आदि भाजपा पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि गन, गण मान्य नागरिक बंधु, एवं काफी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद। जय हिंद। जय भारत। जय नरेंद्र भाई मोदी। जय नितिन नवीन। जय भजन लाल शर्मा। जय मदन राठौड़। जय राखी राठौड, जय गोवर्धन सिंह जादौन, जय महिला मोर्चा, जय भाजपा, जय श्री राम। वंदे मातरम।1
- Post by मनोज तिवाड़ी4
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.4
- Post by Anil Kumar journalist1