Shuru
Apke Nagar Ki App…
*करहल तेजस कृष्णा प्रसाद बने नए एसडीएम, संभाला कार्यभार* करहल/मैनपुरी तेजस कृष्णा प्रसाद को करहल तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है,उनके सामने राजस्व मामलों के निस्तारण । जनसमस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्थानीय लोगों को उनसे त्वरित एवं प्रभावी प्रशासन की उम्मीद है।
KARHAL BULLETIN NEWS
*करहल तेजस कृष्णा प्रसाद बने नए एसडीएम, संभाला कार्यभार* करहल/मैनपुरी तेजस कृष्णा प्रसाद को करहल तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है,उनके सामने राजस्व मामलों के निस्तारण । जनसमस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्थानीय लोगों को उनसे त्वरित एवं प्रभावी प्रशासन की उम्मीद है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने SDM से लगाई कार्रवाई की गुहार भोगांव/मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के ग्राम अलीपुर पट्टी, मौजा अलीपुर खेड़ा में पुराने आम रास्ते पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी भोगांव से शिकायत की है। ग्रामीणों ने 1 सितंबर 2026 को शिकायती पत्र देकर रास्ते को कब्जामुक्त कराने और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में हाफिज सिंह के घर से झब्बू के घर तक काफी पुराना आम रास्ता है। इस रास्ते से गांव के अनेक लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। आरोप है कि मनोज कुमार पुत्र रामगोविंद, लखन सिंह पुत्र जोहरलाल, अमरदीप व आकाशदीप पुत्रगण लखन सिंह तथा सुषमा देवी पत्नी मनोज कुमार द्वारा कथित रूप से रास्ते की भूमि पर कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के चलते रास्ता संकरा होने के बाद अब पूरी तरह बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि रास्ता बंद होने से लोगों को दूसरे रास्ते से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम भोगांव से मामले की मौके पर जांच कराने, कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा पुराने आम रास्ते को कब्जामुक्त कराकर पुनः आवागमन के लिए खोलने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।1
- 7.8% growth. Strong numbers. Even stronger confidence. 9:05 AM 7.8% growth. Strong numbers. Even stronger confidence. 9:05 AM1
- गोरखपुर जाते समय मुकेश साहनी की पुलिस से तीखी नोकझोंक! 🔥 गोरखपुर जाते समय मुकेश साहनी की पुलिस से तीखी नोकझोंक! गोरखपुर की ओर जाते समय बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश साहनी की गोरखपुर पुलिस से तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे मुकेश साहनी अब उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुकेश साहनी की एंट्री किसी बड़े राजनीतिक समीकरण का संकेत है? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मुकेश साहनी विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बना सकते हैं। हालांकि, गठबंधन को लेकर अंतिम तस्वीर अभी साफ नहीं है। 👉 क्या उत्तर प्रदेश में मुकेश साहनी बना पाएंगे अपनी मजबूत राजनीतिक जमीन? 👉 क्या 2027 में बनेगा कोई नया सियासी समीकरण? 👉 और क्या विपक्षी गठबंधन में उनकी भूमिका अहम होगी? उत्तर प्रदेश की सियासत में अब मुकेश साहनी की सक्रियता पर सबकी नजर है। 💬 आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताएं। #MukeshSahani #Gorakhpur #UttarPradeshPolitics #UPPolitics #2027Election #VIP #PoliticalNews #GorakhpurNews #HindNews2471
- UP पंचायत चुनाव 2026 पर सबसे बड़ा अपडेट! हाईकोर्ट के आदेश के बाद तारीखों का रास्ता साफ? | Pradhan Election उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर इस वक्त सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद लंबे समय से पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और निर्देशों के बाद राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलों में आरक्षण, सर्वे और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि बची हुई औपचारिकताएं पूरी होते ही पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस वीडियो में जानिए: • UP पंचायत चुनाव 2026 का ताजा अपडेट • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा? • ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियां कहां तक पहुंचीं? • आरक्षण और सर्वे का क्या स्टेटस है? • चुनाव की तारीखों को लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं? • गांव की राजनीति और भावी प्रत्याशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा? अगर आप UP News, Uttar Pradesh Politics, Gram Pradhan Election, Panchayat Chunav, Reservation Update और चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। GD NEWS NETWORK पर आपको उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले मिलती है। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel Subscribe करना न भूलें। नोट: इस वीडियो में उपलब्ध जानकारी सार्वजनिक अपडेट्स और आधिकारिक प्रक्रियाओं पर आधारित है। चुनाव से संबंधित अंतिम तिथियों और अधिसूचनाओं के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा ही मान्य होगी। #UPPanchayatElection #UPPanchayatChunav #PradhanElection #GramPradhan #UPNews #UPPolitics #AllahabadHighCourt #ElectionUpdate #Panchayat2026 #GDNewsNetwork1
- मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपना जिला प्रभक्ता नियुक्त किया,, राष्ट्रीय लोक दल ने महेंद्र सिंह चौहान को जिला प्रवक्ता की सौंपी जिम्मेदारी पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की एक महत्वपूर्ण बैठक नारायण एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान आर्मी से सेवानिवृत्त डॉ. महेंद्र सिंह चौहान को राष्ट्रीय लोक दल का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने माला पहनाकर उन्हें पद ग्रहण कराया तथा प्रवक्ता पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रवक्ता संगठन का महत्वपूर्ण पद होता है। संगठन और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता के सामने रखना तथा सच्चाई को उजागर करना प्रवक्ता की प्रमुख जिम्मेदारी होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. महेंद्र सिंह चौहान अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। नवनियुक्त जिला प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वह राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। नियुक्ति के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। बैठक में अंगद सिंह तोमर, श्री राम प्रकाश, उदयवीर दीक्षित, राहुल राजपूत, पंकज चौहान, डॉ. सावेंद्र सिंह तोमर, धर्मवीर सिंह, मानसिंह, जवाहर सिंह, मनोज कुमार, ब्रजेश, मोहम्मद अकरम, उमेश, संजीव, समीर दुबे, सतीश, ललित अग्रवाल, शीलेन्द्र सिंह यादव, दिनेश सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बाइट,,जिला अध्यक्ष की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- टोल की वसूली फुल, हाईवे की रोशनी गुल! बेवर बाईपास पर ‘शोपीस’ बनीं लाइटें मैनपुरी बेवर। नेशनल हाईवे पर टोल वसूलने में जरा भी चूक नहीं—लेकिन हाईवे की लाइटें बंद हों तो जिम्मेदारों की नजर क्यों बंद हो जाती है? छिमरामऊ की तरफ से आते हुए प्रेमपुर पार कर मैनपुरी जिले की सीमा में प्रवेश करते ही बेवर बाईपास पर कई लाइटें अक्सर बंद नजर आती हैं। रात के अंधेरे में हाईवे का यह हिस्सा वाहन चालकों के लिए परेशानी और सुरक्षा का सवाल बन रहा है। टोल मैनेजर साहब, एक सवाल का जवाब चाहिए! जब वाहन चालक से टोल का एक-एक रुपया पूरा वसूला जाता है, तो बदले में हाईवे की बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रखना किसकी जिम्मेदारी है? क्या ये लाइटें सड़क रोशन करने के लिए लगी हैं या सिर्फ दिन में खंभों पर लटककर ‘शोपीस’ बनने के लिए? टोल की पर्ची में सुविधा का हिसाब पूरा, लेकिन सड़क पर रोशनी का हिसाब गायब! अगर एक रुपये का टोल कम हो तो वाहन को नहीं छोड़ा जाता, तो फिर खराब लाइटों के मामले में जिम्मेदारों पर जवाबदेही क्यों नहीं तय होती? अब सवाल जनता पूछ रही है— टोल पूरा चाहिए तो सुविधा भी पूरी दो! हाईवे पर अंधेरा रहेगा तो हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा? एनएचएआई और टोल प्रबंधन से मांग है कि बेवर बाईपास समेत मैनपुरी जिले की सीमा में बंद पड़ी सभी हाईवे लाइटों का तत्काल निरीक्षण कराकर उन्हें चालू कराया जाए। टोल मैनेजर साहब—पर्ची की रोशनी तो रोज जलती है, अब हाईवे की लाइटें भी जला दीजिए! जनता टोल देती है सुविधा के लिए, अंधेरे में सफर करने के लिए नहीं।1
- 🔥 निषाद समाज के सम्मान और स्वाभिमान की आवाज़ बुलंद रहेगी! निषाद समाज के सम्मान, स्वाभिमान और हमारी माताओं-बहनों की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सम्मान और स्वाभिमान की इस लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारी मांग स्पष्ट है—न्याय हो, निष्पक्ष जांच हो और कानून सभी के लिए समान रूप से लागू हो। हम लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान में विश्वास रखते हैं। इसलिए हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और सम्मान के लिए है। ✊ न्याय लेकर रहेंगे, न्याय के लिए आखिरी दम तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे। “सम्मान हमारा अधिकार है, न्याय हमारी आवाज़—निषाद समाज पीछे नहीं हटेगा!” #निषादसमाज #सम्मान #स्वाभिमान #न्याय #संविधान #बाबासाहेब #NishadSamaj 🔥 निषाद समाज के सम्मान और स्वाभिमान की आवाज़ बुलंद रहेगी! निषाद समाज के सम्मान, स्वाभिमान और हमारी माताओं-बहनों की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सम्मान और स्वाभिमान की इस लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारी मांग स्पष्ट है—न्याय हो, निष्पक्ष जांच हो और कानून सभी के लिए समान रूप से लागू हो। हम लोकतंत्र और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान में विश्वास रखते हैं। इसलिए हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और सम्मान के लिए है। ✊ न्याय लेकर रहेंगे, न्याय के लिए आखिरी दम तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे। “सम्मान हमारा अधिकार है, न्याय हमारी आवाज़—निषाद समाज पीछे नहीं हटेगा!” #निषादसमाज #सम्मान #स्वाभिमान #न्याय #संविधान #बाबासाहेब #NishadSamaj1
- करहल कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम आशु की मौत,इटावा रिश्तेदारी जा रहे थे,सैफई में तोड़ा दम । करहल,मैनपुरी। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित गढ़िया चौराहे पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम आशु पुत्र दिलीप निवासी मखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मखिया निवासी नारायण अपने भतीजे आशु और ताऊ को बाइक पर बैठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही बाइक गढ़िया चौराहे पर पहुंची,तभी कार की उसकी बाइक में टक्कर लग गयी। टक्कर लगने से आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव सैफई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध मे कोई तहरीर व सूचना प्राप्त नहीं हुई है1