UP पंचायत चुनाव 2026 पर सबसे बड़ा अपडेट! हाईकोर्ट के आदेश के बाद तारीखों का रास्ता साफ? | Pradhan Election उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर इस वक्त सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद लंबे समय से पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी और निर्देशों के बाद राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलों में आरक्षण, सर्वे और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। माना जा रहा है कि बची हुई औपचारिकताएं पूरी होते ही पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस वीडियो में जानिए: • UP पंचायत चुनाव 2026 का ताजा अपडेट • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या कहा? • ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियां कहां तक पहुंचीं? • आरक्षण और सर्वे का क्या स्टेटस है? • चुनाव की तारीखों को लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं? • गांव की राजनीति और भावी प्रत्याशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा? अगर आप UP News, Uttar Pradesh Politics, Gram Pradhan Election, Panchayat Chunav, Reservation Update और चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो यह वीडियो अंत तक जरूर देखें। GD NEWS NETWORK पर आपको उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर सबसे पहले मिलती है। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel Subscribe करना न भूलें। नोट: इस वीडियो में उपलब्ध जानकारी सार्वजनिक अपडेट्स और आधिकारिक प्रक्रियाओं पर आधारित है। चुनाव से संबंधित अंतिम तिथियों और अधिसूचनाओं के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा ही मान्य होगी। #UPPanchayatElection #UPPanchayatChunav #PradhanElection #GramPradhan #UPNews #UPPolitics #AllahabadHighCourt #ElectionUpdate #Panchayat2026 #GDNewsNetwork

- *करहल तेजस कृष्णा प्रसाद बने नए एसडीएम, संभाला कार्यभार* करहल/मैनपुरी तेजस कृष्णा प्रसाद को करहल तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है,उनके सामने राजस्व मामलों के निस्तारण । जनसमस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्थानीय लोगों को उनसे त्वरित एवं प्रभावी प्रशासन की उम्मीद है।1
- एटा बिग ब्रेकिंग एटा में जिलाधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों पर की सख्त कार्रवाई। एटा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बृजवासी स्वीट से घरेलू गैस के 7 सिलेंडर और 2 चूल्हे बरामद किए हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह,पूर्ति निरीक्षक ए के राणा, सह पूर्ति निरीक्षक के के शर्मा, सहित पुलिस बल मौजूद रहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र आगरा रोड स्थित बृजवासी स्वीट का है पूरा मामला। बाइट दिग्विजय सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, एटा रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Etah Etah City - U.P Apna Etah1
- बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे। नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था। गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए। इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की। हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।1
- *कौशाम्बी पटाखा विस्फोट कांड मुख्य आरोपी नौशाद अली पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार* कौशाम्बी। पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद अली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले ही चार टीमों का गठन किया था। पटाखा विस्फोट की दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार मामले में कार्रवाई कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। 📍 चरवा थाना क्षेत्र के तेरामील भट्टे के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल नौशाद अली को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 मो.74171970641
- Agra Viral Video: कैमरे के सामने निकला तमंचा! आगरा पुलिस की कार्रवाई पर क्यों उठे बड़े सवाल? | UP News आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बांस गांव से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो में पुलिस एक युवक को रोककर उसकी तलाशी लेती दिखाई देती है। इसके बाद कैमरे के सामने उसकी कमर से 315 बोर का तमंचा और जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद किए जाते हैं। लेकिन जिस अंदाज़ में यह पूरी कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई, उसी को लेकर अब इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बरामदगी की टाइमिंग और कैमरे के सामने हुआ पूरा घटनाक्रम बेहद असामान्य लगता है। इसी वजह से कुछ लोग इसे "टेक नंबर वन" और "लाइव डेमो" जैसे नाम देकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई पूरी तरह वास्तविक थी और मुखबिर की सूचना मिलने के बाद आरोपी दीपू उर्फ देवेश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी वारदात की फिराक में था और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस वीडियो में हम आपको दिखाएंगे कि वायरल वीडियो में आखिर क्या दिखाई दे रहा है, पुलिस का आधिकारिक पक्ष क्या है, सोशल मीडिया पर लोग किन बातों पर सवाल उठा रहे हैं और इस पूरे मामले में अब तक क्या-क्या सामने आया है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कैमरे के सामने हुई इस बरामदगी ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल वीडियो वायरल है, पुलिस अपना पक्ष रख चुकी है और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर बनी हुई है। अगर आप उत्तर प्रदेश, आगरा और देश-दुनिया की ऐसी बड़ी और वायरल खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो वीडियो को Like, Share और चैनल को Subscribe करके Bell Icon जरूर दबाएं। Disclaimer: इस वीडियो में वायरल वीडियो से जुड़े सार्वजनिक रूप से सामने आए दावों और पुलिस के आधिकारिक पक्ष दोनों को प्रस्तुत किया गया है। #AgraNews #AgraPolice #ViralVideo #UPNews #BreakingNews #HindiNews #Etmadpur #UttarPradesh #PoliceAction #Trending1
- अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, बंतीखेड़ा पहुंचे जयंत चौधरी अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, बंतीखेड़ा पहुंचे जयंत चौधरी शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हत्याकांड को जाट समाज से जोड़ते हुए समाज में आक्रोश की बात कही। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही और साथ ही जाति की राजनीति से बचने की नसीहत दी। हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन भी एक्टिव मोड में नजर आया। पुलिस की कार्रवाई में अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपियों के एनकाउंटर की खबर सामने आई। इसके बाद सोमवार को जयंत चौधरी शामली के बंतीखेड़ा गांव पहुंचे और अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चा और तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल यही है—क्या अंकित बालियान हत्याकांड कानून-व्यवस्था का मुद्दा है या फिर इसके बहाने जातीय राजनीति को भी हवा मिल रही है? आप इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। HIND NEWS 24×7 खबर वही, जो सच के करीब हो। #Shamli #AnkitBaliyan #JayantChaudhary #AkhileshYadav #UttarPradesh #BreakingNews #HindNews2471
- *करहल तेजस कृष्णा प्रसाद बने नए एसडीएम, संभाला कार्यभार* करहल/मैनपुरी तेजस कृष्णा प्रसाद को करहल तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है,उनके सामने राजस्व मामलों के निस्तारण । जनसमस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। स्थानीय लोगों को उनसे त्वरित एवं प्रभावी प्रशासन की उम्मीद है।1
- Kaushambi Blast: कौशांबी में भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, 5 की मौत | कई मकान ढहे | अवैध फैक्ट्री पर बड़े सवाल उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महमूदपुर मनोरी बाजार में सोमवार सुबह हुआ भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पूरे इलाके के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गया। सुबह करीब 10:45 बजे हुए इस जोरदार धमाके ने न सिर्फ फैक्ट्री को पूरी तरह तबाह कर दिया, बल्कि आसपास के कई मकानों को भी मलबे में बदल दिया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में चल रहा है। इस वीडियो में हम आपको इस पूरे हादसे की शुरुआत से लेकर अब तक की हर बड़ी अपडेट विस्तार से दिखा रहे हैं। देखिए कैसे धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, किस तरह परिवार अपने लापता लोगों को मलबे के बीच तलाशते रहे और राहत-बचाव अभियान किस स्तर पर चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर एयरफोर्स की रेस्क्यू टीम, एटीएस, विस्फोटक विभाग, जिला प्रशासन, डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के बीच आठ बुलडोजरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के बीच बिना वैध लाइसेंस के पटाखा बनाने का काम चल रहा था। दावा यह भी किया जा रहा है कि साल 2024 में भी इसी फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की गई थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आबादी के बीच यह बारूद का कारोबार दोबारा कैसे शुरू हुआ। इस रिपोर्ट में देखिए— • कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट की पूरी टाइमलाइन • हादसे के बाद का ग्राउंड ज़ीरो • रेस्क्यू ऑपरेशन की हर बड़ी अपडेट • अवैध फैक्ट्री को लेकर उठते सवाल • प्रशासन की कार्रवाई और जांच देश और दुनिया की ऐसी ही बड़ी और भरोसेमंद खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें। #KaushambiBlast #UPNews #BreakingNews #KaushambiNews #HindiNews #FactoryBlast #RescueOperation #UttarPradesh #IndiaNews #GDNewsNetwork1
- करहल कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम आशु की मौत,इटावा रिश्तेदारी जा रहे थे,सैफई में तोड़ा दम । करहल,मैनपुरी। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित गढ़िया चौराहे पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम आशु पुत्र दिलीप निवासी मखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मखिया निवासी नारायण अपने भतीजे आशु और ताऊ को बाइक पर बैठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही बाइक गढ़िया चौराहे पर पहुंची,तभी कार की उसकी बाइक में टक्कर लग गयी। टक्कर लगने से आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव सैफई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध मे कोई तहरीर व सूचना प्राप्त नहीं हुई है1