logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे। नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था। गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए। इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की। हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।

2 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे। नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था। गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए। इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की। हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे। नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था। गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए। इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की। हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।
    1
    बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए
जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे।
नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था।
गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए।
इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी।
पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की।
हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *कौशाम्बी पटाखा विस्फोट कांड मुख्य आरोपी नौशाद अली पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार* कौशाम्बी। पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद अली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले ही चार टीमों का गठन किया था। पटाखा विस्फोट की दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार मामले में कार्रवाई कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। 📍 चरवा थाना क्षेत्र के तेरामील भट्टे के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल नौशाद अली को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 मो.7417197064
    1
    *कौशाम्बी पटाखा विस्फोट कांड मुख्य आरोपी नौशाद अली पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार*
कौशाम्बी। पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद अली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले ही चार टीमों का गठन किया था। पटाखा विस्फोट की दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार मामले में कार्रवाई कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे।
📍 चरवा थाना क्षेत्र के तेरामील भट्टे के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल नौशाद अली को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का अटेर विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत भिण्ड। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा मंगलवार को अटेर विधानसभा क्षेत्र के अटेर मंडल में पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले कलश का पूजन किया गया।अटेर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर ने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले समाज को ऊंच-नीच भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर मानवता समान अधिकार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया था। यही विचार विकसित समरस और सशक्त भारत की आधारशिला हैं।वहीं डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि भारत संतों और महापुरुषों की भूमि है। संत रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक समानता समरसता और भक्ति का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।भानू भदौरिया ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समानता और सदाचार का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाता है।इस अवसर पर महीपाल यादव, राजबीर गुर्जर, विश्वनाथ मिश्रा, पिंटू भदौरिया, धर्मेंद्र मौर्य, सुनील गुर्जर सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    1
    संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का अटेर विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत
भिण्ड। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा मंगलवार को अटेर विधानसभा क्षेत्र के अटेर मंडल में पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले कलश का पूजन किया गया।अटेर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर ने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले समाज को ऊंच-नीच भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर मानवता समान अधिकार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया था। यही विचार विकसित समरस और सशक्त भारत की आधारशिला हैं।वहीं डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि भारत संतों और महापुरुषों की भूमि है। संत रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक समानता समरसता और भक्ति का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।भानू भदौरिया ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समानता और सदाचार का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाता है।इस अवसर पर महीपाल यादव, राजबीर गुर्जर, विश्वनाथ मिश्रा, पिंटू भदौरिया, धर्मेंद्र मौर्य, सुनील गुर्जर सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अटेर चंबल पुल का काम शीघ्र पूरा करने को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ​भिंड। अटेर-जेतपुर के बीच चंबल नदी पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ​कांग्रेस नेता रामशेष बघेल ने भाजपा की केंद्र और दोनों राज्य सरकारों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लंबित स्वीकृतियों के कारण लोग लकड़ी और लोहे की अस्थायी सीढ़ियों के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अनुमति देकर निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
    2
    अटेर चंबल पुल का काम शीघ्र पूरा करने को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
​भिंड। अटेर-जेतपुर के बीच चंबल नदी पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
​कांग्रेस नेता रामशेष बघेल ने भाजपा की केंद्र और दोनों राज्य सरकारों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लंबित स्वीकृतियों के कारण लोग लकड़ी और लोहे की अस्थायी सीढ़ियों के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अनुमति देकर निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन देश के कई राज्यों से विशाल दंगल मेला में पहुंचेंगे पहलवान गोपाल गौ सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा विशाल दंगल मेला आयोजन पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह एवं विधायक सिंह पक्षालिका सिंह भदावर दंगल मेला का करेंगे उद्घाटन दंगल मेला की प्रथम पुरस्कार की इनाम राशि 2 लाख 51 हजार द्वितीय पुरस्कार की 1 लाख 51 हजार, तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए होगी विशाल दंगल मेला देखने के लिए भारी संख्या में मरेगा सैलाब, आयोजक गोपाल परिहार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी पिनाहट ब्लॉक के गांव पापरी नागर में होगा आयोजन।
    1
    पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन 

पापरी नागर गांव में 3 सितंबर को होगा विशाल दंगल मेला का आयोजन 
देश के कई राज्यों से विशाल दंगल मेला में पहुंचेंगे पहलवान 
गोपाल गौ सेवा समिति द्वारा कराया जा रहा विशाल दंगल मेला आयोजन 
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह एवं विधायक  सिंह पक्षालिका सिंह भदावर दंगल मेला का करेंगे उद्घाटन 
दंगल मेला की प्रथम पुरस्कार की इनाम राशि 2 लाख 51 हजार द्वितीय पुरस्कार की 1 लाख 51 हजार, तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपए होगी 
विशाल दंगल मेला देखने के लिए भारी संख्या में मरेगा सैलाब, आयोजक गोपाल परिहार ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी 
पिनाहट ब्लॉक के गांव पापरी नागर में होगा आयोजन।
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!! आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हजारों के नगदी ,आभूषण और मोबाइल हुए बरामद। ट्रेनों में घटनाओं अंजाम देने बाले मध्यप्रदेश के है शातिर अभियुक्त। शातिर अभियुक्तों पर पूर्व में दर्ज है आपराधिक मुकदमे।
    4
    आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!!

आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
आगरा ब्रेकिंग रेलवे ब्रेकिंग!!!
आगरा कैंट जीआरपी और आरपीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
चेकिंग के दौरान 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से हजारों के नगदी ,आभूषण और मोबाइल हुए बरामद।
ट्रेनों में घटनाओं अंजाम देने बाले मध्यप्रदेश के है शातिर अभियुक्त।
शातिर अभियुक्तों पर पूर्व में दर्ज है आपराधिक मुकदमे।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डुढहा-कुंजपुर मार्ग बदहाल, वाहन चालक चोटिल: जसवंतनगर में गहरे गड्ढों में पानी भरने से आवागमन बाधित जसवंतनगर: हाइवे से डुढहा और कुंजपुर गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इसके कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों बृजमोहन शाक्य, अनिरुद्ध कुमार, रतीराम, रामावतार, प्रेम सिंह, भगवान दास सिंह, जितेंद्र कुमार, रामचरण, शिवकुमार, कामता और प्रभुदयाल ने बताया कि सड़क की हालत कई वर्षों से खराब है। वर्तमान में स्थिति और भी बदतर हो गई है। बड़े वाहनों के गड्ढों में फंसने से कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर तीन कोल्ड स्टोरेज और एक आटा प्लांट संचालित हैं। इस वजह से सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। भारी वाहनों के गुजरने से सड़क के गड्ढे लगातार गहरे होते जा रहे हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव और बेहतर आवागमन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, डुढहा-कुंजपुर मार्ग की स्थिति में अभी तक अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सड़क की बदहाली की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस मार्ग की स्थिति उन दावों पर सवाल खड़े करती है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
    1
    डुढहा-कुंजपुर मार्ग बदहाल, वाहन चालक चोटिल: जसवंतनगर में गहरे गड्ढों में पानी भरने से आवागमन बाधित
जसवंतनगर: हाइवे से डुढहा और कुंजपुर गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इसके कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों बृजमोहन शाक्य, अनिरुद्ध कुमार, रतीराम, रामावतार, प्रेम सिंह, भगवान दास सिंह, जितेंद्र कुमार, रामचरण, शिवकुमार, कामता और प्रभुदयाल ने बताया कि सड़क की हालत कई वर्षों से खराब है। वर्तमान में स्थिति और भी बदतर हो गई है। बड़े वाहनों के गड्ढों में फंसने से कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है।
ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर तीन कोल्ड स्टोरेज और एक आटा प्लांट संचालित हैं। इस वजह से सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। भारी वाहनों के गुजरने से सड़क के गड्ढे लगातार गहरे होते जा रहे हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव और बेहतर आवागमन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, डुढहा-कुंजपुर मार्ग की स्थिति में अभी तक अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सड़क की बदहाली की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस मार्ग की स्थिति उन दावों पर सवाल खड़े करती है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करहल कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम आशु की मौत,इटावा रिश्तेदारी जा रहे थे,सैफई में तोड़ा दम । करहल,मैनपुरी। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित गढ़िया चौराहे पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम आशु पुत्र दिलीप निवासी मखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मखिया निवासी नारायण अपने भतीजे आशु और ताऊ को बाइक पर बैठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही बाइक गढ़िया चौराहे पर पहुंची,तभी कार की उसकी बाइक में टक्कर लग गयी। टक्कर लगने से आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव सैफई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध मे कोई तहरीर व सूचना प्राप्त नहीं हुई है
    1
    करहल कार की टक्कर से 4 वर्षीय मासूम आशु की मौत,इटावा रिश्तेदारी जा रहे थे,सैफई में तोड़ा दम ।

करहल,मैनपुरी।

कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित गढ़िया चौराहे पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम आशु पुत्र दिलीप निवासी मखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मखिया निवासी नारायण अपने भतीजे आशु और ताऊ को बाइक पर बैठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था। 

जैसे ही बाइक गढ़िया चौराहे पर पहुंची,तभी कार की उसकी बाइक में टक्कर लग गयी। 

टक्कर लगने से आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक का शव सैफई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध मे कोई तहरीर व सूचना प्राप्त नहीं हुई है
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.