अटेर चंबल पुल का काम शीघ्र पूरा करने को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भिंड। अटेर-जेतपुर के बीच चंबल नदी पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता रामशेष बघेल ने भाजपा की केंद्र और दोनों राज्य सरकारों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लंबित स्वीकृतियों के कारण लोग लकड़ी और लोहे की अस्थायी सीढ़ियों के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अनुमति देकर निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
अटेर चंबल पुल का काम शीघ्र पूरा करने को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भिंड। अटेर-जेतपुर के बीच चंबल नदी पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता रामशेष बघेल ने भाजपा की केंद्र और दोनों राज्य सरकारों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए
कहा कि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लंबित स्वीकृतियों के कारण लोग लकड़ी और लोहे की अस्थायी सीढ़ियों के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अनुमति देकर निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
- संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का अटेर विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत भिण्ड। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा मंगलवार को अटेर विधानसभा क्षेत्र के अटेर मंडल में पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले कलश का पूजन किया गया।अटेर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह तोमर ने कहा कि संत रविदास ने सदियों पहले समाज को ऊंच-नीच भेदभाव और छुआछूत से ऊपर उठकर मानवता समान अधिकार और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया था। यही विचार विकसित समरस और सशक्त भारत की आधारशिला हैं।वहीं डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि भारत संतों और महापुरुषों की भूमि है। संत रविदास ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से सामाजिक समानता समरसता और भक्ति का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।भानू भदौरिया ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समानता और सदाचार का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाता है।इस अवसर पर महीपाल यादव, राजबीर गुर्जर, विश्वनाथ मिश्रा, पिंटू भदौरिया, धर्मेंद्र मौर्य, सुनील गुर्जर सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- अटेर चंबल पुल का काम शीघ्र पूरा करने को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भिंड। अटेर-जेतपुर के बीच चंबल नदी पर वर्षों से अधूरे पड़े पुल को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को प्रधानमंत्री, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता रामशेष बघेल ने भाजपा की केंद्र और दोनों राज्य सरकारों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लंबित स्वीकृतियों के कारण लोग लकड़ी और लोहे की अस्थायी सीढ़ियों के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अनुमति देकर निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया, तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल, संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।2
- यूजीसी को लेकर क्या कहदी बड़ी बात संतोष भदौरिया ने जानने के लिए देखे हैं जरूर खबर* यूजीसी को लेकर क्या कहदी बड़ी बात संतोष भदौरिया ने जानने के लिए देखे हैं जरूर खबर*1
- ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने ली प्रेसवार्ता आजाद समाज पार्टी नेता करू यादव मंडल ने मंगलवार को लगभग 6 बजे मौ नगर में प्रेसवार्ता के दौरान ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। कि यदि 15 सितंबर से पहले हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है, तो आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।1
- बुजुर्ग दंपती का नकदी-जेवर से भरा बैग ऑटो में छूटा: चालक ने थाने पहुंचाकर 70 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर लौटाए जसवंतनगर में एक बुजुर्ग दंपती का नकदी और सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बाजार से खरीदारी के बाद वे अपने दामाद के घर जा रहे थे। ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए बैग थाने पहुंचा दिया। पुलिस की मदद से यह बैग दंपती को वापस मिल गया। बैग में 70 हजार रुपये नकद और सभी आभूषण सुरक्षित थे। नगला तौर गांव के रहने वाले 80 साल के हरे लाल पाल अपनी 75 साल की पत्नी सुहागा देवी के साथ मंगलवार को जसवंतनगर बाजार आए थे। खरीदारी के बाद वे जसवंतनगर बस स्टैंड चौराहे से ऑटो में बैठे। उन्हें सिरसागंज इलाके के गुराऊ गांव में अपने दामाद रणवीर सिंह के घर जाना था। गुराऊ गांव पहुंचने पर दंपती ऑटो से उतरकर दामाद के घर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें याद आया कि उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया है। नकदी और जेवरात होने के कारण वे काफी परेशान और चिंतित हो गए। इसी दौरान जसवंतनगर इलाके के मीरखपुर पुठिया गांव के मजरा निवासी ऑटो चालक सतेंद्र यादव की नजर छूटे हुए बैग पर पड़ी। सतेंद्र ने बैग को अपने पास रखने के बजाय जसवंतनगर थाने पहुंचा दिया। उन्होंने पुलिस को बैग मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश की और बुजुर्ग हरे लाल पाल को थाने बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जब बैग खोला गया, तो उसमें 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सुरक्षित मिले। अपना सामान वापस पाकर बुजुर्ग दंपती ने राहत महसूस की। हरे लाल पाल ने ऑटो चालक सतेंद्र यादव की ईमानदारी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने पुलिस का भी आभार जताया। ऑटो चालक की इस ईमानदारी और जिम्मेदारी की चर्चा पूरे इलाके में होती रही।1
- *कौशाम्बी पटाखा विस्फोट कांड मुख्य आरोपी नौशाद अली पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार* कौशाम्बी। पटाखा विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद अली को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले ही चार टीमों का गठन किया था। पटाखा विस्फोट की दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार मामले में कार्रवाई कर रहे हैं और आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे। 📍 चरवा थाना क्षेत्र के तेरामील भट्टे के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से घायल नौशाद अली को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 मो.74171970641
- ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर आजाद समाज पार्टी का अल्टीमेटम, 15 सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ। आजाद समाज पार्टी के नेता करू यादव मंडल ने मीडिया से बातचीत के दौरान ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि 15 सितंबर से पहले हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है, तो आजाद समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।करू यादव मंडल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल किसी एक समाज के महापुरुष नहीं हैं, बल्कि उन्होंने देश को संविधान देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। ऐसे में न्याय के मंदिर कहे जाने वाले हाईकोर्ट परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस विषय पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। ग्वालियर में पार्टी की ओर से 15 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं करू यादव मंडल ने कहा कि यदि निर्धारित समय तक मांग पूरी नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि आंदोलन की स्थिति पैदा होने से पहले ही इस मामले का समाधान किया जाए।करणी सेना पर भी साधा निशाना मीडिया से चर्चा के दौरान करू यादव मंडल ने करणी सेना को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने करणी सेना को संबोधित करते हुए उसे “चटनी सेना” कहकर निशाना साधा और कहा कि सामाजिक मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय संगठनों को जनता के वास्तविक सवालों पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। उनके इस बयान से स्थानीय राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।मौ नगर में शिक्षा और रोजगार का मुद्दा भी उठाया करू यादव मंडल ने केवल ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा के मुद्दे तक अपनी बात सीमित नहीं रखी, बल्कि मौ नगर में शिक्षा और रोजगार की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार और स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और शिक्षा के क्षेत्र में भी पर्याप्त सुविधाओं की जरूरत है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि युवाओं को काम की तलाश में दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।करू यादव मंडल ने कहा कि आजाद समाज पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान तथा संविधान के अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी आंदोलन को लेकर संगठन को मजबूत किया जाए और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाया जाए गौरतलब है कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा पहले भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा में रहा है। आजाद समाज पार्टी के नेताओं द्वारा इस मामले को लेकर पहले भी आंदोलन और प्रतिमा स्थापना की चेतावनी दी जा चुकी है।1
- समाजसेवियों ने गोहद नगर की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्यवाही की रखी मांग समाजसेवियों ने गोहद नगर की समस्याओं को लेकर मंगलवार को लगभग 5 बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।और बताया कि नालों की सफाई न होने से वार्डों में लोग गंदगी के बीच निकल रहे हैं।सड़कें बदहाल है।गाय सड़कों पर बैठ रही है। जिससे आए दिन हादसे हो जाते हैं।तथा अन्य समस्या उत्पन्न हो रही है।इन सभी समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की।1