खबर अमरपाटन/ग्राम कस्तरा कीचड़ के रास्ते स्कूल पहुंच रहे बच्चे, गर्भवती महिलाओं की भी बढ़ी परेशानी, कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान। खबर अमरपाटन/ग्राम कस्तरा कीचड़ के रास्ते स्कूल पहुंच रहे बच्चे, गर्भवती महिलाओं की भी बढ़ी परेशानी, कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान। मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुना की कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क और रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बारिश के दिनों में बस्ती से प्राथमिक स्कूल तक जाने वाला करीब 200 मीटर का रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बस्ती से ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। बारिश के दौरान फिसलन और कीचड़ के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक, बस्ती में किसी महिला के गर्भवती होने या अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे अस्पताल तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। खराब रास्ते के कारण वाहन पहुंचने में भी परेशानी होती है। हालाकि की पिछले बारिश में तत्कालीन SDM द्वारा ग्रामीणों को सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था पर आज तक सड़क निर्माण नहीं हो सका , आज बस्ती में ग्रामीणों बुलाने पर युवा समाजसेवी अमित सिंह भी पहुंचे जहां पर उन्होंने स्थिति को देखा जो दयनीय थी अमित सिंह ने बताया कि कई वर्षों से ग्रामीण सड़क के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं पर प्रशासन इनकी आवाज को नहीं सुन रहा आज अमित सिंह ने प्रशासन को इस मामले की जानकारी देते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
खबर अमरपाटन/ग्राम कस्तरा कीचड़ के रास्ते स्कूल पहुंच रहे बच्चे, गर्भवती महिलाओं की भी बढ़ी परेशानी, कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान। खबर अमरपाटन/ग्राम कस्तरा कीचड़ के रास्ते स्कूल पहुंच रहे बच्चे, गर्भवती महिलाओं की भी बढ़ी परेशानी, कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान। मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुना की कस्तरा आदिवासी बस्ती में सड़क और रास्ते की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बारिश के दिनों में बस्ती से प्राथमिक स्कूल तक जाने वाला करीब 200 मीटर का रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों को इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बस्ती से ज्यादा दूर नहीं है, लेकिन रास्ता खराब होने के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। बारिश के दौरान फिसलन और
कीचड़ के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक, बस्ती में किसी महिला के गर्भवती होने या अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे अस्पताल तक ले जाना मुश्किल हो जाता है। खराब रास्ते के कारण वाहन पहुंचने में भी परेशानी होती है। हालाकि की पिछले बारिश में तत्कालीन SDM द्वारा ग्रामीणों को सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था पर आज तक सड़क निर्माण नहीं हो सका , आज बस्ती में ग्रामीणों बुलाने पर युवा समाजसेवी अमित सिंह भी पहुंचे जहां पर उन्होंने स्थिति को देखा जो दयनीय थी अमित सिंह ने बताया कि कई वर्षों से ग्रामीण सड़क के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं पर प्रशासन इनकी आवाज को नहीं सुन रहा आज अमित सिंह ने प्रशासन को इस मामले की जानकारी देते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है।
- *खदान वैध है या अवैध बता दीजिए साहब* मैहर की एक ऐसी हकीकत देखिए और अपने विचार दीजिए! कुछ दिन पहले हमने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें मैहर जिले के बदेरा थाना अन्तर्गत देवरी पंचायत के झिर्रहट में अवैध खदान संचालन और बरसात में खुली खदान रहने की बात बताई गई, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खदान जिला खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध संचालित हो रही थी जिसकी पूर्व में कई खबर प्रकाशित हो चुकी है, खुली खदान पर प्रशासन की सजगता सामने आई और तार लगवा दी गई, सवाल मैहर जिला खनिज अधिकारी से है बता दीजिए यह खदान स्वीकृत है क्या? लीज में क्या खनन हुआ है और लीज स्वीकृति के बिना खनन हुआ है तो आज तक इस अवैध उत्खनन में क्या कार्यवाही हुई और नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई? जनता जानना चाहती है क्या पत्थर माफियाओं के लिए नियम कायदे बदल जाते है, खनिज अधिकारी मिश्रा जी आप कितना भी बचाव करो आवाज तो उठेगी और सवाल आपसे जनता पूछेगी वैध अवैध पर आपकी चुप्पी क्यों है? मामले की जानकारी के लिए खनिज अधिकारी आशुतोष मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया उन्होंने फोन नहीं उठाया! खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर से आग्रह है मामले की जांच निष्पक्ष करवाए और खनिज अधिकारी को निर्देशित करे कारोबारियों को विभागीय निर्देश बिना सूचित किए जांच करे ताकि आगे की कार्यवाही हो सके! *खदान वैध है या अवैध बता दीजिए साहब* मैहर की एक ऐसी हकीकत देखिए और अपने विचार दीजिए! कुछ दिन पहले हमने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें मैहर जिले के बदेरा थाना अन्तर्गत देवरी पंचायत के झिर्रहट में अवैध खदान संचालन और बरसात में खुली खदान रहने की बात बताई गई, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खदान जिला खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध संचालित हो रही थी जिसकी पूर्व में कई खबर प्रकाशित हो चुकी है, खुली खदान पर प्रशासन की सजगता सामने आई और तार लगवा दी गई, सवाल मैहर जिला खनिज अधिकारी से है बता दीजिए यह खदान स्वीकृत है क्या? लीज में क्या खनन हुआ है और लीज स्वीकृति के बिना खनन हुआ है तो आज तक इस अवैध उत्खनन में क्या कार्यवाही हुई और नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई? जनता जानना चाहती है क्या पत्थर माफियाओं के लिए नियम कायदे बदल जाते है, खनिज अधिकारी मिश्रा जी आप कितना भी बचाव करो आवाज तो उठेगी और सवाल आपसे जनता पूछेगी वैध अवैध पर आपकी चुप्पी क्यों है? मामले की जानकारी के लिए खनिज अधिकारी आशुतोष मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया उन्होंने फोन नहीं उठाया! खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर से आग्रह है मामले की जांच निष्पक्ष करवाए और खनिज अधिकारी को निर्देशित करे कारोबारियों को विभागीय निर्देश बिना सूचित किए जांच करे ताकि आगे की कार्यवाही हो सके!1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *5G नेटवर्क नहीं मिला तो कर्मचारी को टावर से बांधा* 💥 *बड़ी खबर*💥 *5G नेटवर्क नहीं मिला तो कर्मचारी को टावर से बांधा* उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल भुगतान जैसी जरूरी सेवाएं ठप थीं। बार-बार शिकायत के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो निरीक्षण के लिए आए जियो कर्मचारी को लोगों ने मोबाइल टावर से ही बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को सुरक्षित मुक्त कराया।1
- मध्य प्रदेश सतना जिला रात में हुई बारिश की वजह से फिर से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा घटों की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी1
- सतना, मध्य भारत: चित्रकूट में एक बार फिर मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे घाटों की सीढ़ियाँ पानी में डूब गई हैं। इसके बाद, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। यह वृद्धि शुक्रवार रात सतना मुख्यालय और तराई इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद शुरू हुई। शनिवार सुबह तक पानी लगातार बढ़ता रहा, जिससे रामघाट सहित अन्य घाटों की सीढ़ियाँ पानी में डूब गईं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र रख रहा है। जलस्तर खतरे के निशान से अभी भी 3 मीटर नीचे है, लेकिन रातभर की बारिश ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। सावधानियां: प्रशासन ने सावधानी के तौर पर घाटों पर बैरिकेडिंग लगा दी है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को निचले इलाकों में जाने से रोका गया है। घाट किनारे के दुकानदारों को भी सतर्क रहने और सामान सुरक्षित जगहों पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आगे क्या? मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कारण सतना और रीवा संभागों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इस खबर को विस्तार से और थंबनेल के साथ मध्य भारत न्यूज़ पर देखें.1
- मां शारदा शक्तिपीठ मैहर से आज दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार के प्रातः कालीन दर्शन आरती दिव्य श्रंगार जय माई की2
- ।.✍️.रीवा संभाग ब्यरो रिप्पू पाण्डेय ✍️.....................चिकित्सालय में अनाधिकृत वीडियोग्राफी निषेध के बारे में सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा जारी वीडियो संदेश. ।.✍️.रीवा संभाग ब्यरो रिप्पू पाण्डेय ✍️.....................चिकित्सालय में अनाधिकृत वीडियोग्राफी निषेध के बारे में सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा जारी वीडियो संदेश.1
- मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने गणेश उत्सव पर्व पर मिट्टी की मूर्ति अपने घरों में स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण और लोकल व्यवसाय को प्राथमिकता देने की नागरिकों से की अपील मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने गणेश उत्सव पर्व पर मिट्टी की मूर्ति अपने घरों में स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण और लोकल व्यवसाय को प्राथमिकता देने की नागरिकों से की अपील1
- मैहर - गोरसरी पहाड़ से अमरपाटन के ओबरा फिर पहुचा हाथी E5 मैहर - गोरसरी पहाड़ से अमरपाटन के ओबरा फिर पहुचा हाथी E5,चार दिनों से बदल रहा अपना ठिकाना, कल से जमाया था गोरसरी पहाड़ में अपना ठिकाना3
- चित्रकूट धाम के प्रसिद्ध मंदिर राजा अधिराज महाराज मतगजेंद्र नाथ स्वामी जी महाराज के प्रातः काल दिव्य दर्शन एवं आरती।1