रेल मंत्री से मैलानी-पीलीभीत ट्रेनों के विस्तार की मांग, लखनऊ-बरेली तक बढ़ाने का आग्रह पीलीभीत।मैलानी-पीलीभीत रेल खंड पर ट्रेनों के सीमित संचालन को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर महत्वपूर्ण मांग उठाई गई है। पत्र में ट्रेनों का विस्तार लखनऊ और बरेली तक किए जाने तथा नई ट्रेनों के संचालन की मांग की गई है।प्रदेश सचिव, ओबीसी महासभा व पूर्व सांसद प्रतिनिधि सन्तराम विश्वकर्मा ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि मैलानी-पीलीभीत खंड पर वर्तमान में संचालित ट्रेनें केवल मैलानी से पीलीभीत तक ही सीमित हैं। इससे छात्रों, अधिवक्ताओं, दैनिक यात्रियों और व्यापारिक वर्ग को बड़े शहरों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने उल्लेख किया कि लगभग दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के तत्कालीन सांसद वरुण गांधी के प्रयासों से दो ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया था, लेकिन उसके बाद से न तो किसी नई ट्रेन की वृद्धि हुई और न ही समय-सारणी में कोई सकारात्मक बदलाव किया गया।पत्र में विशेष रूप से मांग की गई है कि मैलानी से सुबह 7:00 बजे पीलीभीत के लिए एक नई ट्रेन प्रारंभ की जाए, जिससे नौकरीपेशा और पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं, पीलीभीत से दोपहर 12:00 बजे मैलानी के लिए नई ट्रेन चलाई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।साथ ही, मैलानी-पीलीभीत खंड की ट्रेनों का विस्तार लखनऊ और बरेली तक किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। पत्र में कहा गया है कि इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और आर्थिक व शैक्षिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।अंत में रेल मंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने की अपील की गई है।

- हजारा। जनपद के ट्रांस शारदा क्षेत्र में खनन माफियाओं और अधिकारियों की जुगलबंदी ने एक घर का चिराग बुझा दिया है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खनन निरीक्षक सुभाष सिंह की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। आरोप है कि खान निरीक्षक को बार बार सूचना देने और वीडियो साक्ष्य भेजने के बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका नतीजा मंगलवार रात एक युवक की मौत के रूप में सामने आया। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस अनुज्ञा पत्र के आधार पर खनन किया जा रहा है, उसमें जमीन का रकबा भूलेख रिकॉर्ड से बिल्कुल अलग है। आरोप है कि रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन का रकबा महज 0.4130 हेक्टेयर है, उसे खनन विभाग के कागजों में 6130 हेक्टेयर दिखाकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। इतना ही नहीं, खनन के प्रयोजन वाला कॉलम भी खाली छोड़ा गया है। सवाल यह है कि बिना जांच किए साहब ने ऐसी संदिग्ध परमिशन पर मुहर कैसे लगा दी? पत्रकार ने साक्ष्यों के साथ बताया कि उन्होंने दोपहर में ही खान निरीक्षक को बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तेज रफ्तार और अवैध पटान की जानकारी दी थी। ड्राइवरों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। लेकिन साहब परमिशन है कहकर पल्ला झाड़ते रहे। इसी लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि रात करीब 8:00 बजे रामनगर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने भूपेंद्र निवासी ग्राम बहादुर नगर को रौंद दिया, जिससे उसकी दुखद मृत्यु हो गई। गुरुसेठपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए। खान निरीक्षक सुभाष सिंह को तुरंत सस्पेंड कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते खनन निरीक्षक ने संज्ञान लिया होता, तो आज एक बेगुनाह की जान न जाती। अब देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इन बेखौफ खनन माफियाओं और लापरवाह अफसरों पर कब चलता है?1
- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू ने समाजवादी विचारधारा में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। उनके सपा में शामिल होने की घोषणा के बाद पीलीभीत में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह के दौरान फूल बाबू को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें क्षेत्र की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में अनीस अहमद ने कहा कि वे प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज की भागीदारी के लिए सपा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां आम जनता, किसानों और युवाओं के हित में हैं और वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। स्थानीय सपा नेताओं ने कहा कि फूल बाबू के शामिल होने से पार्टी को पीलीभीत सहित आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से जिले की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी चुनावों में सपा को मजबूत बनाने का संकल्प1
- पीलीभीत। जनपद के पीलीभीत क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु को अपना शिकार बना लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने खेत में बाघ को मृत पशु के पास बैठे देखा। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डेरा जमाए बैठा रहा, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई। कई राहगीरों ने दूर से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी पिछले कुछ दिनों से देखी जा रही थी, लेकिन वन विभाग की ओर से पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर और टीम मौके पर पहुंचे, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समय रहते निगरानी नहीं की गई, जिससे ऐसी घटना हुई। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे खेतों में अकेले न जाएं और समूह में ही आवागमन करें। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। किसान अपने खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।1
- पीलीभीत उस समय हड़कंप मच गया जब खेत में एक बाघ ने बेसहारा गोवंशीय पशु का शिकार कर लिया। घटना चन्द्रनगर मुख्य मार्ग के पास की बताई जा रही है, जो हजारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वुधवार ग्रामीणों के अनुसार राहगीरों ने खेत में मृत पशु के पास बाघ को बैठे देखा। बाघ काफी देर तक शव के पास ही डटा रहा, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने दूर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।1
- कबीरपुर कसगंजा पिता और भाइयों पर चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी करन पुत्र मुकेश बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर करन ने अपने पिता और दो भाइयों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। युवक के आरोपों के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक शराब पीने और अन्य नशा करने का आदी है। नशे की आदतों के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है, जिससे युवक मानसिक रूप से अवसाद में है। थाना प्रभारी के अनुसार करन ने अपने गले पर ब्लेड से स्वयं कट लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पारिवारिक विवादों में उलझ चुका है और पूर्व में भी इसी प्रकार खुद को ब्लेड से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि युवक की आदतों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह आत्मघाती प्रयास प्रतीत होता है, न कि परिजनों द्वारा हमला। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।1
- यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत दिनांक 17 फरवरी 2026 को ड्रामंड राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। #uttarpradesh #news #latestnews #pilibhit #dmpilibhit #pilibhit1
- ग्राम दियुरा थाना गजरौला इधर यह उत्तर साइड में रोड पर नाली खोद रहे इधर भी रोड बंद कर रहे हैं उधर पूरा साइड में अभी रोड बंद हो रहा है बताओ यह बीच वाले कहां जाएंगे दो घर हैं कैसे निकालेंगे हम और लोग खड़े होकर बंद करवा रहे हैं बोले इधर से बड़ा बड़ा बंद कर दो रोड1
- Post by यूपी समाचार1