महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रतिवाद मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला दहन महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रतिवाद मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला दहन जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट आकाश छूती महंगाई से किसान-मजदूर का जीवन कठिन होता जा रहा है- धीरेंद्र झा समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 अगस्त, 2026)। बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले गुरुवार को समस्तीपुर शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर एवं आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। खाद्यान्न, दाल, तेल, गैस, पेट्रोल, चीनी, प्याज सहित आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग की। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मालगोदाम चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रतिवाद मार्च की अध्यक्षता खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय ने की। सभा का संचालन जिला सचिव जीबछ पासवान ने किया। सभा को भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, फूलबाबू सिंह, ललन कुमार, रंजीत राम, सुनील कुमार, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, महेश कुमार, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, रामचंद्र पासवान, दिनेश कुमार, मो० दुलारे, गंगा प्रसाद पासवान, अनील चौधरी, अजय कुमार, अमित कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में खेग्रामस एवं अन्य जनसंगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे। इससे पूर्व भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में दर्जनों राजनीतिक, सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 6 अगस्त को छात्र-युवा संसद को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने एवं वासभूमि, पर्चा, पहुंचपथ, आवास आदि की मांगों को लेकर 21 सितंबर से जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चलाने एवं 15 सितंबर तक खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाने, सभी प्रखंड कमिटियों एवं जनसंगठनों की बैठक करने आदि का निर्णय लिया गया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रतिवाद मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला दहन महंगाई के खिलाफ खेग्रामस का प्रतिवाद मार्च, प्रधानमंत्री का पुतला दहन जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट आकाश छूती महंगाई से किसान-मजदूर का जीवन कठिन होता जा रहा है- धीरेंद्र झा समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 27 अगस्त, 2026)। बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले गुरुवार को समस्तीपुर शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के मालगोदाम चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर एवं आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। खाद्यान्न, दाल, तेल, गैस, पेट्रोल, चीनी, प्याज सहित आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग की। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मालगोदाम चौक पर प्रधानमंत्री
का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। प्रतिवाद मार्च की अध्यक्षता खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय ने की। सभा का संचालन जिला सचिव जीबछ पासवान ने किया। सभा को भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, फूलबाबू सिंह, ललन कुमार, रंजीत राम, सुनील कुमार, लोकेश राज, दीपक यदुवंशी, महेश कुमार, रंजीत कुमार, रौशन कुमार, रामचंद्र पासवान, दिनेश कुमार, मो० दुलारे, गंगा प्रसाद पासवान, अनील चौधरी, अजय कुमार, अमित कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में खेग्रामस एवं अन्य जनसंगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे। इससे पूर्व भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में दर्जनों राजनीतिक, सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 6 अगस्त को छात्र-युवा संसद को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने एवं वासभूमि, पर्चा, पहुंचपथ, आवास आदि की मांगों को लेकर 21 सितंबर से जिलाधिकारी के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन चलाने एवं 15 सितंबर तक खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाने, सभी प्रखंड कमिटियों एवं जनसंगठनों की बैठक करने आदि का निर्णय लिया गया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।
- मनरेगा महा-घोटाला और पुर्व मुखिया रिजवी उर्फ भाईजान की गुंडागर्दी का आरोप गलत :- जनता की राय मनरेगा महा-घोटाला और पुर्व मुखिया रिजवी उर्फ भाईजान की गुंडागर्दी का आरोप का खंडन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग खुद को पत्रकार बात कर लोगो से उगाही करते है। जब वो उगाही करने में सफल नहीं होते है। तब वो आरोप और सूचना का अधिकार का उपयोग कर लोगो को परेशान करते है। लोगों का कहना है कि अगर गलत काम हुया तो उस समय न्यूज क्यों नहीं लगाए। उस समय ही विरोध करना चाहिए था। पर वो कुछ डिमांड रखे थे। डिमांड पूरा नहीं हुआ तो ये सब अपवाह उड़ा रहे है।1
- Post by Rajkumar Paswan2
- समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)। समस्तीपुर औद्योगिक क्षेत्र, हरपुर एलौथ (Harpur Alloth)।1
- राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है। अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।" आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।1
- देखियौ ई खादी भंडार वर्षो सँ जर्जर अवस्था में अपन बदहाली पर कानि रहल अछि,मुदा दुर्भाग्यक बात ई अछि जे एकरा देखै-बुझै वला केओ नहि अछि। आखिर एकर जीर्णोद्धार केना हेतै एकर पुरान गौरव फेर केना लौटतै सोचियौ,समझियौ,आ अपन मन सँ विचार करियौ जँ अहाँ सभके ई प्रयास सार्थक लगैत अछि तँ हमरा सभके संग दियौ। फेर देखियौ हम सभ मिल-जुलि क' एहि खादी भंडारक कायाकल्प आ कल्याण केना करबैत छी। सार्थक प्रयास,मजबूत एकता आ सामूहिक सहयोग सँ बदलाव आगू जरूर देखै केँ मिलत। जय मिथिला।✊🙏🏻1
- श्रीदिलपुर में पानी टंकी फटने से मची तबाही, कई घरों और आटा चक्की को भारी नुकसान। बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित श्रीदिलपुर गांव में बुधवार को पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आवाज इतनी तेज थी, मानो बादल फट गया हो। टंकी से निकले पानी की तेज धार से आसपास के कई घरों, एक आटा चक्की और छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पानी की टंकी में रिसाव हो रहा था। रिसाव की मरम्मत को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते टंकी की मरम्मत नहीं हो सकी। इसी बीच बुधवार को अचानक टावर पर लगी पानी की टंकी फट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया को कई बार फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मुखिया अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। वहीं, वार्ड संख्या-5 के वार्ड सदस्य श्याम कुमार झा ने बताया कि पीएचईडी विभाग से बातचीत हुई है और समस्या के जल्द निदान का आश्वासन दिया गया है।1
- Post by Rajkumar Paswan1
- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर की घटना; घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार, पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा आरोप है कि घटना से आहत होकर छात्रा ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनाशिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा के फरार होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की। इस मामले में जेडीयू युवा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई। बताया गया है कि विशाल कुमार की पहल के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक संजय कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। गंभीर आरोप होने के कारण मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बेहद महत्वपूर्ण है। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।1